NEET की कोचिंग ले रही 19 साल की छात्रा ने की आत्महत्या, पुलिस को मौक पर नहीं मिला..!! मामले की छानबीन में जुटी पुलिस, पढ़ें पूरी खबर..       Students of Ivy International School created history by going to ISRO       'कारण बताओ...', हिमाचल में इस्तीफा देने वाले तीन निर्दलीय MLA को विधानसभा अध्यक्ष ने जारी किया नोटिस, हिमाचल के तीन निर्दलीय विधायकों का कहां फंस रहा पेंच ? पढ़ें पूरी खबर..       दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार... अब जेल से चलेगी सरकार, AAP ने बताया प्लान, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal): 23 जनवरी 2024, मंगलवार के दिन इस राशि वाले रहे सावधान, अकारण हस्तक्षेप से बचें, जाने कैस रहेगा आपका दिन ..!!       हिमाचल में MLA और तहसीलदार में बहसबाजी: कुल्ल दशहरा उत्सव में देवी-देवताओं को स्थान न मिलने पर भड़के विधायक, कहा- धरना देंगे, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में 6 HAS अधिकारियों के तबादले, चार को सौंपा अतिरिक्त कार्यभार, यहां देखें पूरी लिस्ट..       New Recruitment Commission to be set up soon: CM       हिमाचल में कांग्रेस सरकार को बने 8 महीने बीत जाने के बाद भी धरातल पर Progress Nil, जनता त्रस्त, सरकार मस्त : कंवर       Himachal Pradesh High Court And District Courts Remain Closed On TUESDAY Amid Heavy Rainfall      

Himachal | Shimla

कोरोना वायरस: हिमाचल में कोरोना से 18वीं मौत, मंडी के नेरचौक में बुजुर्ग ने तोड़ा दम

August 13, 2020 05:47 PM

शिमला : हिमाचल में कोरोना महामारी अब हर दिन जान लीलने लगी है। गुरुवार को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में मंडी जिले के चच्योट के बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। मधुमेह और हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित 68 वर्षीय बुजुर्ग को जोनल अस्पताल से एक दिन पहले यहां रेफर किया गया था। सीएमओ डॉ. देवेंद्र ने बुजुर्ग की कोरोना से मौत की पुष्टि की है। पिछले छह दिनों में नेरचौक में यह चौथी मौत है। मृतकों में तीन मंडी और एक हमीरपुर से था। बुधवार को भी कोरोना से तीन मौते हुई थीं। उधर, प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।

गुरुवार को प्रदेश में 91 नए मरीज आए हैं। कुल्लू जिले में एक साथ 30 नए मामले आए हैं। शिमला में चार, मंडी 14, किन्नौर 10, चंबा 11, कांगड़ा तीन, बिलासपुर एक और सिरमौर - सोलन में 9-9 पॉजिटिव मामले आए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सुरक्षा दस्ते में शामिल दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्यमंत्री के कांगड़ा दौरे में दोनों साथ थे। मुख्यमंत्री की सिक्योरिटी में लगी एस्कॉर्ट गाड़ी के ड्राइवर और एक कांस्टेबल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों के प्राथमिक संपर्क में आए सभी पुलिस कर्मियों को होम आइसोलेशन में भेजा दिया गया है। पूरा सिक्योरिटी स्टाफ बदल दिया गया है।

एहतियातन सभी के कोरोना वायरस सैंपल लिए जाएंगे। सीएम सिक्योरिटी में लगी सभी गाड़ियों को सैनिटाइज किया गया है। अब मुख्यमंत्री आवास और मुख्यमंत्री कार्यालय के अंदर जाने वाले सुरक्षाकर्मियों समेत हर व्यक्ति की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। भाजपा मंडल पालमपुर के पूर्व अध्यक्ष संजीव सोनी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनकी पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सोनी दो दिन पहले इंदु गोस्वामी के घर गए थे। हालांकि इंदु गोस्वामी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।

इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 3754 पहुंच गया है। 1302 सक्रिय मामले हैं। 2398 मरीज ठीक हो गए हैं। गुरुवार को 36 और मरीज ठीक हो गए हैं। 26 मरीज राज्य के बाहर चले गए हैं।

Have something to say? Post your comment

Spirituality

Religion

Religious Places

Yog

Himachal

Students of Ivy International School created history by going to ISRO

'कारण बताओ...', हिमाचल में इस्तीफा देने वाले तीन निर्दलीय MLA को विधानसभा अध्यक्ष ने जारी किया नोटिस, हिमाचल के तीन निर्दलीय विधायकों का कहां फंस रहा पेंच ? पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में MLA और तहसीलदार में बहसबाजी: कुल्ल दशहरा उत्सव में देवी-देवताओं को स्थान न मिलने पर भड़के विधायक, कहा- धरना देंगे, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में 6 HAS अधिकारियों के तबादले, चार को सौंपा अतिरिक्त कार्यभार, यहां देखें पूरी लिस्ट..

New Recruitment Commission to be set up soon: CM

हिमाचल में कांग्रेस सरकार को बने 8 महीने बीत जाने के बाद भी धरातल पर Progress Nil, जनता त्रस्त, सरकार मस्त : कंवर

Himachal Pradesh High Court And District Courts Remain Closed On TUESDAY Amid Heavy Rainfall

दुःखद हादसा : शिमला में भारी बारिश ने बरपाया कहर, मकान गिरने से पति- पत्नी और बेटे की दबकर मौत, पढ़ें पूरी खबर..

Justice Sabina – Acting Chief Justice of Himachal Pradesh High Court, retires

HP News: हिमाचल समाचार देखने के लिए क्लिक करें..