NEET की कोचिंग ले रही 19 साल की छात्रा ने की आत्महत्या, पुलिस को मौक पर नहीं मिला..!! मामले की छानबीन में जुटी पुलिस, पढ़ें पूरी खबर..       Students of Ivy International School created history by going to ISRO       'कारण बताओ...', हिमाचल में इस्तीफा देने वाले तीन निर्दलीय MLA को विधानसभा अध्यक्ष ने जारी किया नोटिस, हिमाचल के तीन निर्दलीय विधायकों का कहां फंस रहा पेंच ? पढ़ें पूरी खबर..       दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार... अब जेल से चलेगी सरकार, AAP ने बताया प्लान, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal): 23 जनवरी 2024, मंगलवार के दिन इस राशि वाले रहे सावधान, अकारण हस्तक्षेप से बचें, जाने कैस रहेगा आपका दिन ..!!       हिमाचल में MLA और तहसीलदार में बहसबाजी: कुल्ल दशहरा उत्सव में देवी-देवताओं को स्थान न मिलने पर भड़के विधायक, कहा- धरना देंगे, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में 6 HAS अधिकारियों के तबादले, चार को सौंपा अतिरिक्त कार्यभार, यहां देखें पूरी लिस्ट..       New Recruitment Commission to be set up soon: CM       हिमाचल में कांग्रेस सरकार को बने 8 महीने बीत जाने के बाद भी धरातल पर Progress Nil, जनता त्रस्त, सरकार मस्त : कंवर       Himachal Pradesh High Court And District Courts Remain Closed On TUESDAY Amid Heavy Rainfall      

Desh/Videsh

NDA की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार होंगी द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रपति पद के लिए आदिवासी चेहरे का ऐलान, पढ़े पूरी खबर

June 21, 2022 10:19 PM
Om Prakash Thakur

राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही एक बार फिर चौंकाने वाला फैसले लेते हुए अनजान से चेहरे द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव के मैदान में उतारा गया है। इससे पहले आज दिन में विपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को अपना राष्ट्रपति बनाने का ऐलान किया था वहीं भाजपा ने द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। दिल्ली में भाजपा हेडक्वार्टर में हुई संसदीय बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में पीएम मोदी के अलावा पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी व अन्य कई नेता मौजूद थे।

राष्ट्रपति पद के लिए आदिवासी चेहरा

भाजपा ने इस बार राष्ट्रपति पद के लिए एक आदिवासी चेहरे का चयन किया है। द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पूर्व राज्यपाल हैं। जानकारी के मुताबिक केंद्र में एनडीए के घटक दल बीजू जनता दल ने भी द्रौपदी मुर्मू के नाम पर सहमति जताई है। अगर मुर्मू चुनाव जीतती हैं तो वह देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पहली बार एक महिला आदिवासी को प्राथमिकता दी जा रही है। (ADVT1)

जानकारों का कहना है कि गुजरात, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनाव को देखते हुए भाजपा आदिवासी समुदाय पर फोकस कर रही है। इसके अलावा यह एक अलग तरह का चयन है क्योंकि अब तक देश में कोई आदिवासी राष्ट्रपति नहीं बना। महिला आदिवासी अगर राष्ट्रपति बनती है तो भाजपा को चुनावी फायदा भी मिल सकता है। (ADVT2)

18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होंगे और 21 जुलाई को परिणाम घोषित किए जाएंगे। नामांकन की आखिरी तारीख 29 जून है। 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण होगा। इस साल कुल 4809 इलेक्टर वोट करेंगे। इसके अलावा कोई भी राजनीतिक दल अपने सदस्यों के लिए विप नहीं जारी कर सकता है। बता दें कि इस चुनाव में लोकसभा, राज्यसभा या फिर विधानसभाओं के नामित सदस्य भाग नहीं लेते हैं। (ADVT4)

Have something to say? Post your comment

Spirituality

Religion

Religious Places

Yog