त्योहारी सीजन में HRTC के 12 हजार कर्मचारियों को सुखविंदर सरकार का बड़ा तोहफा, 5% डीए (DA) जारी करने की घोषणा       अमेरिका में भारत की बेटी ने रचा इतिहास, केरल में जन्मीं नित्या रामन बनीं लॉस एंजिल्स की पहली दक्षिण एशियाई मेयर       हिमाचल में नवंबर की शुरुआत के साथ ही कड़ाके की ठंड की दस्तक, शिमला और पालमपुर सहित कई शहरों में लुढ़का पारा       भाखड़ा-नंगल बिजली विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, हिमाचल को 20 वर्षों में मिलेंगे 11,973 मिलियन यूनिट बिजली       भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, भावुक पोस्ट कर लिया संन्यास       आज का पंचांग (7 नवंबर 2026, शनिवार): आज काली चौदस, हनुमान पूजा और मासिक शिवरात्रि का महासंयोग, जानें आज की तिथि, शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का समय..       आज का राशिफल (7 नवंबर 2026): शनिवार को न्याय के देवता शनिदेव किन राशियों पर बरसाएंगे अपनी विशेष कृपा और किसे रहना होगा सावधान, पढ़ें मेष से मीन तक का विस्तृत भविष्यफल       हरित ऊर्जा और ईवी इन्फ्रास्ट्रक्चर में भारतीय कॉरपोरेट्स का नया निवेश चक्र       निशानेबाज जयपाल मालवीय ने रजत पदक जीतकर भारत को दिलाया पहला लॉस एंजिल्स ओलंपिक कोटा       अंडर-19 एशिया कप में आज भारत और नेपाल की युवा टीमों के बीच होगी कड़ी टक्कर      

हिमाचल | शिमला

हिमाचल बजट में केंद्र सरकार के बजट की नकल करने का प्रयास किया गया : सुरेश कश्यप

March 17, 2023 04:54 PM

केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का श्रेय कांग्रेस की सरकार ने अपने बजट में लेने का प्रयास किया, पर पूरे भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद तक नहीं किया : कश्यप

शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा पेश किया गया बजट जनता को गुमराह करने वाला बजट है, इस बजट में ना तो विजन है ना डायरेक्शन।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से झूठी गारंटियों के सहारे कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई है, उसी प्रकार से इस बजट में जनता को गुमराह करने का प्रयास किया गया है। पर इस बार जनता गुमराह नहीं होएगी अगर आप इस बजट को देखें तो बजट में उन्होंने खुद माना है कि 6200 करोड रुपए का गैप है इसका मतलब आय कम और खर्चा ज्यादा।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की अगर आय 100 रू है तो उसमें से देनदारियों को देने के बाद हिमाचल के पास केवल 29 रू ही बचते हैं, इसका मतलब हिमाचल प्रदेश में विकास कार्यों के लिए बहुत कम पैसा रह गया है । जबसे कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई है तब से हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य ठप हो गए हैं और जिस प्रकार से यह बजट प्रस्तुत किया गया है इस प्रकार से विकास कार्य आने वाले वर्ष में भी ठप ही दिखाई दे रहे हैं।  

उन्होंने कहा कि ग्रीन हिमाचल को लेकर सरकार के बजट में शोर ज्यादा था, पर धरातल पर यह बजट ठन ठन गोपाल वाला बजट रहा ।

कई महत्वपूर्ण योजनाओं के ऊपर सरकार चुप्पी साध के बैठी रही, जैसे घृणि सुविधा योजना, शगुन योजना, सहारा योजना, हिम केयर योजना और मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना इन महत्वपूर्ण योजनाओं जिससे जनता का उद्धार होता है उसके बारे में इस बजट में कुछ भी नहीं कहा गया इसका मतलब इस बजट में इन योजनाओं के लिए प्रवर्धन नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि अपनी गारंटियों को पूरा करने के लिए उन्होंने हिमाचल की विकास की गति को रोक दिया पर, आज जब इन्होंने घोषणा करी कि हिमाचल प्रदेश में 231000 महिलाओं को ही केवल 1500 प्रति महा मिलेंगे तो उससे साफ दिखाई देता है कि कांग्रेस महिलाओं को भी गुमराह कर रही हैं, इस देनदारी के लिए प्रावधान किया नहीं गया और बजट में इसको बोल दिया गया, देखना यह है कि पहले जब यह सरकार बनी थी तो 3200000 महिलाओं की बात की जा रही थी और आज यह आंकड़ा 231000 हो गया है, इस आंकड़े में भी स्पष्टता नही है।कश्यप ने कहा कि इस हिमाचल के बजट में केंद्र सरकार के बजट की नकल करने का पूर्ण प्रयास किया गया है, केंद्र सरकार ने स्पष्ट कहा है कि भारत में 197 मेडिकल कॉलेज के साथ नर्सिंग कॉलेजे बनाए जाएंगे , पर इन नर्सिंग कॉलेज का श्रेय कांग्रेस की प्रदेश की सरकार लेना चाहती है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रीन एनर्जी और क्लाइमेट चेंज को लेकर बजट प्रावधान भी किया है और इसको लेकर नीति केंद्र सरकार की प्रमुख बिंदुओं में से एक है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने केंद्रीय बजट और जी-20 की बैठकों में ग्रीन एनर्जी और क्लाइमेट चेंज के बारे में अनेकों बार कहा है, इस ग्रीन एनर्जी घोषणा द्वारा हिमाचल ग्रीन स्टेट बनाने का श्रेय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लेना चाहते हैं और अपने बजट में कहीं भी उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद नहीं किया।

सुक्खू सरकार को मैं बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने केंद्र सरकार को बहुत बारीकी से पड़ा है और उसमें से सभी योजनाओं को चुराने का प्रयास किया है।

कश्यप ने कहा कि केवल मात्र इस बजट में भाजपा सरकार की योजनाओं का नाम बदलने का प्रयास किया गया है, पर बजट में कहीं भी गोबर खरीदने का दूध का या 300 यूनिट बिजली फ्री का जिक्र तक नहीं आया है, इस बजट में मुख्यमंत्री झूठ बोल रहे थे शायद इसीलिए उनकी जुबान लड़खड़ा रही थी।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल में खतरे की घंटी: देर से मां बनने का ट्रेंड और स्तनपान से दूरी महिलाओं को धकेल रही स्तन कैंसर के मुंह में; टांडा में हर साल पहुंच रहे 350 मरीज

त्योहारी सीजन में HRTC के 12 हजार कर्मचारियों को सुखविंदर सरकार का बड़ा तोहफा, 5% डीए (DA) जारी करने की घोषणा

हिमाचल में नवंबर की शुरुआत के साथ ही कड़ाके की ठंड की दस्तक, शिमला और पालमपुर सहित कई शहरों में लुढ़का पारा

भाखड़ा-नंगल बिजली विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, हिमाचल को 20 वर्षों में मिलेंगे 11,973 मिलियन यूनिट बिजली

आज का पंचांग 3 नवंबर 2026, मंगलवार: कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि के बाद दशमी का आरंभ, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र, योग, करण और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

मंडी में पैराग्लाइडिंग हादसा: तेज हवाओं के बीच 500 फीट नीचे खेतों में गिरा ऑस्ट्रियाई पायलट निकोलस थॉमस, हालत गंभीर

चक्रवात 'मुरासु' का असर: चेन्नई समेत तमिलनाडु के तटीय इलाकों में भारी बारिश, आज स्कूलों में छुट्टी घोषित और प्रशासन हाई अलर्ट पर

शिमला में आस्था के केंद्र पर डाका: संकट मोचन मंदिर से सोने-चांदी के गहने उड़ा ले गए चोर, आभूषण चुराते सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी - पढ़ें पूरी खबर..

त्योहारी सीजन में हिमाचली सेब और पहाड़ी ड्राई फ्रूट्स की भारी डिमांड: गिफ्ट पैक में किन्नौरी अखरोट, चिलगोजा और शुद्ध शहद बने पहली पसंद

दीपावली और विंटर सीजन से पहले हिमाचल के पर्यटन कारोबार में रौनक: शिमला, सोलन और मनाली के होटलों में बढ़ी एडवांस बुकिंग

पंचांग

आज का पंचांग (7 नवंबर 2026, शनिवार): आज काली चौदस, हनुमान पूजा और मासिक शिवरात्रि का महासंयोग, जानें आज की तिथि, शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का समय..

आज का पंचांग (7 नवंबर 2026, शनिवार): आज काली चौदस, हनुमान पूजा और मासिक शिवरात्रि का महासंयोग, जानें आज की तिथि, शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का समय..

पंचांगNovember 07, 2026

आज का पंचांग: 6 नवंबर 2026, शुक्रवार; जानिए आज का शुभ मुहूर्त व राहुकाल का समय..

आज का पंचांग: 6 नवंबर 2026, शुक्रवार; जानिए आज का शुभ मुहूर्त व राहुकाल का समय..

पंचांगNovember 06, 2026

आज का पंचांग 2 नवंबर 2026, सोमवार: जानें कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की तिथि, आज का नक्षत्र, योग, करण, राहुकाल, शुभ मुहूर्त, सूर्योदय-सूर्यास्त और पूजा-पाठ का विशेष महत्व। भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित सोमवार को जानें दिनभर के शुभ-अशुभ समय और आज के धार्मिक महत्व से जुड़ी खास बातें।

आज का पंचांग 2 नवंबर 2026, सोमवार: जानें कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की तिथि, आज का नक्षत्र, योग, करण, राहुकाल, शुभ मुहूर्त, सूर्योदय-सूर्यास्त और पूजा-पाठ का विशेष महत्व। भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित सोमवार को जानें दिनभर के शुभ-अशुभ समय और आज के धार्मिक महत्व से जुड़ी खास बातें।

पंचांगNovember 02, 2026

आज का पंचांग, 31अक्टूबर 2026: जानें तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, राहुकाल  का समय

आज का पंचांग, 31अक्टूबर 2026: जानें तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय

पंचांगOctober 31, 2026