Tuesday | November 24, 2026
यूक्रेन का लीबिया स्थित रूसी नौसैनिक अड्डे पर ड्रोन हमला, काला सागर से बाहर बढ़ा युद्ध का दायरा       भारत और नेपाल के बीच संबंधों को मिली नई रफ्तार, पीएम मोदी ने 1.62 अरब डॉलर के विकास पैकेज का किया ऐलान       वेलिंग्टन टेस्ट ड्रॉ होने के बाद भारत के WTC फाइनल समीकरण पेचीदा, 26 नवंबर से दूसरा टेस्ट       ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड दूसरा टी20 मैच आज, सीरीज में बराबरी के इरादे से उतरेगी इंग्लिश टीम       राइजिंग स्टार एशिया कप 2026: आज अंतिम ग्रुप मैच में यूएई से भिड़ेगी तिलक वर्मा की इंडिया-ए टीम       डी गुकेश आज से शुरू करेंगे वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप खिताब बचाने का अभियान, सिंदारोव से होगी कड़ी टक्कर       प्रसिद्ध पार्श्वगायक के लाइव कॉन्सर्ट में उमड़ा जनसैलाब, सुरों की महफिल ने जीता दिल       सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व आज, देश-विदेश के गुरुद्वारों में गूंज रही गुरबाणी       कार्तिक पूर्णिमा आज: ब्रह्म मुहूर्त से शुरू हुआ पवित्र नदियों में स्नान-दान, हरि और हर की संयुक्त आराधना का महायोग       विदेशी निवेशकों (FIIs) का भारतीय बाजार पर भरोसा कायम, नवंबर में अब तक ₹1.08 लाख करोड़ से ज्यादा का निवेश      

हिमाचल | शिमला

"आलीशान अस्पताल, सड़क खस्ताहाल" उद्घाटन के 7 महीने बाद भी नहीं बन सकी पक्की सड़क, शिमला के इस नए सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल पर शिमला के वरिष्ठ नागरिक ने दागे सवाल, पढ़ें पूरी खबर..

April 23, 2023 12:04 PM
Om Prakash Thakur

"आलीशान अस्पताल, सड़क खस्ताहाल" उद्घाटन के 7 महीने बाद भी नहीं बन सकी पक्की सड़क, शिमला के इस नए सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल पर शिमला के वरिष्ठ नागरिक ने दागे सवाल, की न्यायिक जांच की मांग, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: देशभर में हिमाचल प्रदेश की पहचान फार्मा हब के रूप में है। फार्मा के साथ अब हिमाचल स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में भी नए आयाम स्थापित कर रहा है। पिछले कुछ सालों में हिमाचल प्रदेश में कई अन्य मेडिकल कॉलेज शुरू हुए हैं। बिलासपुर में एम्स की भी शुरुआत हो चुकी है। प्रदेश का सबसे बड़ा अस्पताल इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज भी इस दौड़ में पीछे नहीं है।

आईजीएमसी का इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक शिमला के चमियाना में बनकर तैयार हो गया है। इस अस्पताल के पहले फेस का निर्माण पूरा हो चुका है। यह सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक हिमाचल प्रदेश में अपनी तरह का एक अलग संस्थान है।

यहां गंभीर रूप से पीड़ित लोगों का उपचार हो सकेगा। यहां लोगों को बेहतर स्वास्थ सुविधाएं मिलेगी। लेकिन यहां पहुंचने के लिए अच्छी सड़क अभी तक लोगों को नहीं मिल पाई है।

बता दें कि इस सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक का उद्घाटन 28 सितंबर 2022 को भाजपा सरकार के दौरान कर दिया गया था। उद्धघाटन के दौरान भी हॉस्पिटल्स तक जाने वाली सड़क खस्ताहाल थी और आज उद्धघाटन के 7 महीने बाद भी सड़क खस्ताहाल है। सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के लिए सड़क का काम पूरा न होने तक यह सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक केवल एक आलीशान महल भर ही है।

शिमला के वरिष्ठ नागरिक डॉ. शिव कुमार गोयल ने IGMC के नए सुपर-स्पेशियलिटी ब्लॉक के लिए बनी सड़क और भूमि चयन पर दागे कई सवाल..

शिमला निवासी 70 वर्षीय डॉ. शिव गोयल ने चमियाना में नए खुले सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के लिए बने खस्ताहाल रोड़ पर चिंता जताई है। हिमदर्शन को दिए एक बयान में, डॉ. गोयल ने कहा कि वह बीते दो दिन पूर्व अपनी धर्मपत्नी को इलाज के लिए सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल चमियाना ले गए थे। 

उन्होंने कहा कि अस्पताल तक जाने वाली सड़क खस्ताहाल है। सड़क पर संकरे मोड़, गड्ढे और खड़ी ढलान है जिस कारण बर्फबारी के मौसम में लोगों को अस्पताल तक पहुंचने में दिक्कतें आएगी।

डॉ गोयल ने सड़क को ठीक से चौड़ा या पक्का करने से पहले अस्पताल को चालू करने के सरकार के फैसले की आलोचना की है। जब तक सड़क चौड़ी और पर्याप्त रूप से पक्का नहीं हो जाती तब तक अस्पताल का कामकाज बंद रखा जाए तथा भूमि चयन मामले में हुई अफसरशाही की मिलीभगत की भी न्यायिक जांच की जाए।

शिमला के वरिष्ठ नागरिक डॉ. शिव कुमार गोयल ने IGMC के नए सुपर-स्पेशियलिटी ब्लॉक पर दागे कई सवाल..

 

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के बीच सैन्य स्तर की वार्ता, सीमा पर तनाव कम करने पर जोर

देव दीपावली पर आज 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे काशी के घाट, प्रदोष काल में दीपदान और भव्य गंगा महाआरती की तैयारी

शिमला: विकासनगर में दंपति से मारपीट के 19 दिन बाद भी कार्रवाई न होने का आरोप, पीड़ित ने SP से लगाई न्याय की गुहार - पढ़ें पूरी खबर..

प्रियंका गांधी से मिलने का समय मांग रहे रवि कुमार दलित, SC-ST-OBC के मुद्दों पर कांग्रेस नेतृत्व को घेरा; पूछा—सामाजिक न्याय की आवाज सुनने के लिए समय क्यों नहीं?

शिमला के संकट मोचन मंदिर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, 22 दिन बाद पुलिस ने दबोचा आरोपी - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला के निजी होटल में संदिग्ध हालात में मिला 26 वर्षीय युवक का शव, मचा हड़कंप; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Shimla News: चमियाना में तीमारदारों का सहारा बना बॉबी भाई का लंगर, खुले आसमान के नीचे चल रही सेवा के लिए प्रशासन से शेड की गुहार - पढ़ें पूरी खबर..

सदन में आर-पार के मूड में डॉ. जनकराज, सुक्खू सरकार को सीधा अल्टीमेटम— "आरोप साबित करो तो दूंगा इस्तीफा, वरना गद्दी छोड़ें सीएम और कैबिनेट!"

अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला चर्चा में, हिमाचल की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव

हिमाचल में सरकारी नौकरियों के हजारों पद खाली, विधानसभा में सामने आए आंकड़े -पढ़ें पूरी खबर..