गांव बसंतपुर के जुड़वा भाइयों विक्रम और विकास ने नॉन-मेडिकल में हासिल किए शानदार अंक, गांव में खुशी की लहर, पढ़ें पूरी खबर.       आज का राशिफल: 18 मई 2025; मेहनत से मिलेगा सम्मान, नई शुरुआतों के लिए अनुकूल समय, सतर्कता भी जरूरी, पढ़ें आज की भविष्यवाणी..       पोर्ट-मोर स्कूल का मेरिट में दबदबा, 5 छात्राओं ने टॉप-10 में बनाई जगह, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम: एक बार फिर लड़कियों का दबदबा, महक 97.2% के साथ प्रदेश टॉपर, देखें ओवरऑल Top-10 मैरिट सूची..       विधानसभा में रक्तदान व अंगदान शिविर आयोजित, विधानसभा अध्यक्ष पठानियां ने जताई अंगदान की इच्छा, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल के सरकारी बैंक में ऑनलाइन डाका : Cooperative Bank के सर्वर में घुसकर Hackers ने उड़ाए 11.55 करोड़ रुपए, पढ़ें पूरी खबर..       ब्रेक फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त हुई शिमला-शीलघाट बस, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल : 16 May 2025: इन पांच राशि वालों को मिल सकती है कोई अच्छी खबर, मिलेगा भाग्य का भरपूर साथ, पढ़ें आज का राशिफल..       चांदी के कड़ों के लिए माँ की चिता पर लेटा बेटा, बोला – "पहले बंटवारा, फिर संस्कार" : जानिए क्या है पूरा मामला..       शिमला में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी की हत्या कर शव जलाने की कोशिश, आरोपी पति गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल

हिमाचल विधानसभा में घिर रहा विपक्ष: केंद्र से नहीं मिली अतिरिक्त मदद; इसलिए सत्तापक्ष हो रहा हावी, आज भी आपदा पर चर्चा रहेगी जारी, पढ़ें पूरी खबर..

September 19, 2023 09:01 AM
Om Prakash Thakur

हिमाचल विधानसभा में घिर रहा विपक्ष: केंद्र से नहीं मिली अतिरिक्त मदद; इसलिए सत्तापक्ष हो रहा हावी, आज भी आपदा पर चर्चा रहेगी जारी, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। सदन में आज भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के संकल्प पर चर्चा होगी। इस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक अपनी-अपनी बात कह रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के विधायक आपदा को लेकर सुक्खू सरकार को घेरने में कोशिश जरूर कर रहे। मगर, राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं होने और केंद्र से अब तक अतिरिक्त राहत राशि नहीं मिलने से विपक्ष खुद घिरता हुआ नजर आ रहा है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के अनुसार, आपदा से प्रदेश में अब तक प्रत्यक्ष व प्रत्यक्ष तौर पर 12 हजार करोड़ से अधिक का नुकसान और 441 लोगों की मौत हो गई है, लेकिन केंद्र से अब तक एक रुपए की भी अतिरिक्त मदद नहीं मिली। जो बजट मिला है, वह डिजास्टर फंड के तहत मिलना तय था और सभी राज्यों को मिला है।

सदी की सबसे भीषण तबाही के बावजूद केंद्र से मदद नहीं मिली

हिमाचल में सदी की सबसे भीषण तबाही के बावजूद केंद्र से मदद नहीं मिल पाई। इसलिए मुख्यमंत्री ने विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि आपदा में राजनीति बंद करें और दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री से हिमाचल में राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग करें।

BJP ने लाया था काम रोको प्रस्ताव

दरअसल, BJP ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही पिछले कल आपदा पर चर्चा के लिए काम रोको प्रस्ताव लाया था। हालांकि उस प्रस्ताव को स्पीकर ने स्वीकार नहीं किया, क्योंकि सदन की कार्यसूची में पहले ही आपदा पर चर्चा शामिल थी। लिहाजा स्पीकर ने सदन की दूसरी कार्यवाही को सस्पेंड करते हुए सरकारी संकल्प पर चर्चा की इजाजत दी है। ऐसे में विपक्ष का चर्चा का दांव उल्टा पड़ता नजर आ रहा है।

केदारनाथ की तर्ज पर स्पेशल पैकेज की मांग

विधानसभा में सरकारी संकल्प पर चर्चा पूरी होने के बाद इसे पास कर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा और केदारनाथ की तर्ज पर स्पेशल पैकेज की मांग की जाएगी।

NH की मरम्मत को भी बजट नहीं दे रहा केंद्र

हिमाचल सरकार बार-बार केंद्र से यह मांग करती आई है। मगर, केंद्र सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही। आलम यह है कि हिमाचल में क्षतिग्रस्त नेशनल हाईवे की मरम्मत के लिए केंद्र सरकार बजट नहीं दे रही। मुख्यमंत्री सुक्खू ने भी कहा कि केंद्र से बजट नहीं मिलने के कारण NH की रिपेयर के लिए उन्हें स्टेट फंड से 10 करोड़ जारी करने पड़े हैं। राज्य सरकार अब तक अपने साधनों से मदद करती आई है।

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

गांव बसंतपुर के जुड़वा भाइयों विक्रम और विकास ने नॉन-मेडिकल में हासिल किए शानदार अंक, गांव में खुशी की लहर, पढ़ें पूरी खबर.

पोर्ट-मोर स्कूल का मेरिट में दबदबा, 5 छात्राओं ने टॉप-10 में बनाई जगह, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम: एक बार फिर लड़कियों का दबदबा, महक 97.2% के साथ प्रदेश टॉपर, देखें ओवरऑल Top-10 मैरिट सूची..

विधानसभा में रक्तदान व अंगदान शिविर आयोजित, विधानसभा अध्यक्ष पठानियां ने जताई अंगदान की इच्छा, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल के सरकारी बैंक में ऑनलाइन डाका : Cooperative Bank के सर्वर में घुसकर Hackers ने उड़ाए 11.55 करोड़ रुपए, पढ़ें पूरी खबर..

ब्रेक फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त हुई शिमला-शीलघाट बस, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी की हत्या कर शव जलाने की कोशिश, आरोपी पति गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..

वन्य प्राणी विंग शिमला से धर्मशाला शिफ्ट: नोटिफिकेशन जारी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक समेत 28 कर्मचारियों का तबादला, पढ़ें पूरी खबर..

CBSE Results 2025 Out: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट घोषित, 88.39 फीसदी बच्चे हुए पास, पढ़ें पूरी ख़बर..

रोहड़ू के दुर्गा माता मंदिर (केवला) में चोरी की कोशिश नाकाम: गांव के युवकों ने रंगे हाथों पकड़ा चोर, पढ़ें पूरी खबर..