मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा के ज्ञापन को बताया राजनीति से प्रेरित, कहा - सीबीआई जांच में सरकार दे रही पूरा सहयोग, पढ़ें पूरी खबर..       विमल नेगी मौत मामला: भाजपा विधायक दल पहुंचा राजभवन, सीएम सुक्खू के इस्तीफे और HPPCL में ED जांच की मांग, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 28 मई 2025 : गजकेसरी योग का उत्तम संयोग, गणेशजी की कृपा से इन 5 राशियों के विघ्न होंगे दूर, पढ़ें आज का राशिफ़ल..       आज का पंचांग : 28 मई 2025 (बुधवार); जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय..       राजकीय उच्च पाठशाला शहरोल का 19वां स्थापना दिवस सांस्कृतिक रंग में रंगा, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान, पढ़ें पूरी खबर..       विमल नेगी मौत मामला: हिमाचल सरकार की सख्त कार्रवाई, तीन शीर्ष अधिकारियों की छुट्टी, CBI को सौंपी जांच, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र को मिली बड़ी जिम्मेदारी, रोहतक यूनिवर्सिटी के कुलपति नियुक्त" : हपुटवा में खुशी की लहर, पढ़ें पूरी खबर..       मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अजीब व्यवहार: कार्यक्रम में अधिकारी के सिर पर रख दिया गमला, वीडियो वायरल       बागेश्वर धाम कथा से लौटते वक्त दिल दहला देने वाली घटना: एक ही परिवार के 7 लोगों ने की आत्महत्या, कार से मिले शव, पढ़ें पूरी खबर..       "हिमाचल के लिए गर्व: हिमाचल के तरलोक चौहान होंगे झारखंड के मुख्य न्यायाधीश" - सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिश, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | मंडी

नौ साल बाद कालका-शिमला फोरलेन में कैथलीघाट से आगे बनने वाले फोरलेन का रास्ता साफ, मंत्रालय ने दी मंजूरी, पढ़ें पूरी खबर..

November 05, 2023 06:56 AM
Demo Pic.

कालका-शिमला फोरलेन में कैथलीघाट से आगे बनने वाले फोरलेन का रास्ता करीब नौ साल बाद साफ हो गया है। तीन चरण में बनने वाले इस फोरलेन में कैथलीघाट-ढली (मशोबरा जंक्शन) हिस्से के पैकेज-दो के तहत शकराला से ढली तक के निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति (वर्किंग परमिशन) मिल गई है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को फोरलेन बनाने की मंजूरी दी है।

अब एनएचएआई ने फोरलेन में आने वाले पेड़ों को हटाने के लिए निशानदेही का कार्य शुरू कर दिया है। इससे पहले एनएचएआई ने पर्यावरण क्षतिपूर्ति की भरपाई (सीए स्कीम) के लिए पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को 21.88 करोड़ रुपये जमा करवाए थे।

सके बाद पैकेज-दो के निर्माण के लिए फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिली थी। अब मंत्रालय से फोरलेन निर्माण कार्य करने की मंजूरी भी मिल गई है। एनएचएआई के मुताबिक शकराला से ढली तक के फोरलेन में आने वाले करीब 5 से 6 हजार पेड़ों को हटाया जाएगा। मौजूदा समय में पेड़ों की निशानदेही के बाद वन निगम पेड़ों को हटाएगा।

गौरतलब है कि कैथलीघाट से शकराल तक पैकेज-एक का कार्य चला है। दूसरे पैकेज में शकराल से ढली जंक्शन तक निर्माण कार्य होना है। उधर, परियोजना अधिकारी आनंद दहिया ने बताया कि कैथलीघाट-ढली फोरलेन के पैकेज-दो के निर्माण कार्य के लिए मंत्रालय से वर्किंग परमिशन की मंजूरी मिल गई है। इसी महीने निर्माण कंपनी को फोरलेन बनाने के लिए निर्धारित लक्ष्य दिया जाएगा।

कालका से शिमला तक तीन चरणों में हो रहा काम

कालका से शिमला तक इस प्रोजेक्ट का कार्य तीन चरणों में हो रहा है। पहला चरण कालका-पिंजौर, दूसरा चरण पिंजौर से कैथलीघाट है। अब तीसरे चरण में कैथलीघाट से ढली (मशोबरा जंक्शन) तक निर्माण युद्ध स्तर पर शुरू होगा। फोरलेन का निर्माण होने के बाद शिमला से चंडीगढ़ पहुंचना काफी आसान हो जाएगा।

3914.77 करोड़ की लागत से बनेगा 28.45 किमी फोरलेन

एनएचएआई ने कैथलीघाट से ढली-मशोबरा जंक्शन तक के दो पैकेज में 30.96 हेक्टेयर भूमि पर फोरलेन निर्माण होगा। पहले पैकेज कैथलीघाट से शकराला गांव तक फोरलेन की लंबाई 17.465 किमी है। इसमें लगभग 1844.77 करोड़ रूपये की लागत से 20 पुल, दो टनल, 1 अंडरपास, 53 कलवर्ट, 1 प्रमुख जंक्शन, 2 अल्प जंक्शन, 1 टोल प्लाजा बनाने का कार्य चला है। दूसरे पैकेज में शकराला गांव से ढली-मशोबरा जंक्शन तक के 10.985 किमी लंबे फोरलेन पर 2070 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें 7 पुल, 3 टनल, 29 कलवर्ट, 3 प्रमुख जंक्शन और एक अल्प जंक्शन बनेगा। 10.6 किमी में पुलों, टनलों और फ्लाई ओवर का निर्माण होगा।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा के ज्ञापन को बताया राजनीति से प्रेरित, कहा - सीबीआई जांच में सरकार दे रही पूरा सहयोग, पढ़ें पूरी खबर..

विमल नेगी मौत मामला: भाजपा विधायक दल पहुंचा राजभवन, सीएम सुक्खू के इस्तीफे और HPPCL में ED जांच की मांग, पढ़ें पूरी खबर..

राजकीय उच्च पाठशाला शहरोल का 19वां स्थापना दिवस सांस्कृतिक रंग में रंगा, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान, पढ़ें पूरी खबर..

विमल नेगी मौत मामला: हिमाचल सरकार की सख्त कार्रवाई, तीन शीर्ष अधिकारियों की छुट्टी, CBI को सौंपी जांच, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र को मिली बड़ी जिम्मेदारी, रोहतक यूनिवर्सिटी के कुलपति नियुक्त" : हपुटवा में खुशी की लहर, पढ़ें पूरी खबर..

"हिमाचल के लिए गर्व: हिमाचल के तरलोक चौहान होंगे झारखंड के मुख्य न्यायाधीश" - सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिश, पढ़ें पूरी खबर..

विमल नेगी केस: विमल नेगी की पत्नी किरण नेगी ने मुख्यमंत्री सुक्खू को लिखा पत्र, सीबीआई जांच में देरी पर जताई नाराज़गी, बोली - त्वरित CBI की जांच शुरू करवाएं सरकार..

विमल नेगी मौत मामला: सीबीआई जांच पर सहमति, सरकार ने मानी चूक, अब देगी पूरा सहयोग, हाई कोर्ट की इस टिप्पणी पर जताई आपत्ति, पढ़ें पूरी खबर…

शिमला: हाटकोटी में चार मंजिला मकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान, 5 महीने पहले ही हुआ था निर्माण, पढ़ें पूरी खबर..

छात्रों ने समझा लोकतंत्र, चुने अपने प्रतिनिधि, राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में हेड ब्वाय व हेड गर्ल का चुनाव संपन्न, पढ़ें पूरी खबर..