हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Saturday | December 09, 2023
‘व्यवस्था परिवर्तन का एक साल’ पूर्ण होने पर धर्मशाला में होगा राज्य स्तरीय समारोह : मुख्यमंत्री       तेलंगाना में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे सीएम सुक्खू, प्रतिभा सिंह की नाराजगी पर दी सफाई, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 05 दिसम्बर 2023; आज इन 4 राशि वालों को मिल सकती है अपार सफलता, जानें 12 राशियों का हाल..       आज का राशिफ़ल : 4 दिसम्बर 2023; कर्क समेत इन 4 राशि वालों को नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, करें ये खास उपाय       राजस्थान में बीजेपी ने वसुंधरा को मुख्यमंत्री नहीं बनाया तो इन नामों पर हो सकता है विचार       आज का राशिफल: 03 दिसम्बर 3023; आज भगवान सूर्य देव सोने की तरह चमकाएंगे इन राशियों की किस्मत, मिलेगा धन-संपदा का अपार लाभ, जानिए अपनी राशि का हाल       हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज, पुलिस में महिलाओं को 30% सीटें आरक्षित करने की घोषणा पर लगेगी मुहर; इन मुद्दों पर भी होगी चर्चा, पढ़ें पूरी खबर       घड़याच स्कूल में मनाया गया सड़क सुरक्षा सप्ताह, स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, पढ़े पूरी खबर..       मौसम : हिमाचल प्रदेश में आज मौसम रहेगा खराब, तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंड, बर्फबारी और भारी बारिश की संभावना, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल के सबसे बड़े अस्पताल IGMC में सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड के लिए लंबी वेटिंग, स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं देने के सरकारी दावे कोसों दूर, मरीज निजी लैब में जाने को मजबूर, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | शिमला

शिमला के धामी में होता है पत्थरों का अनोखा खेल, मानव बलि से शुरू हुई परंपरा सदियों बाद आज भी जारी, पढ़ें पूरी खबर

November 13, 2023 06:08 PM

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला में दिवाली पर्व के अगले दिन अनोखी परंपराओं वाला पत्थर मेला धूमधाम से मनाया जाता है। शिमला से लगभग 26 किलोमीटर दूर धामी क्षेत्र में मनाए जाने वाले इस मेले की खासियत यह है कि यहां दो समुदाय के लोग एक दूसरे पर पत्थर मारते हैं। पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: राजधानी शिमला से करीब 30 किलोमीटर दूर धामी के हलोग में सोमवार को पत्थर मेले का आयोजन किया गया। यह पत्थर का ऐसा अजीब खेल है कि जब तक खून न बहने लगे तब तक पत्थरों की बारिश नहीं रुकती। पत्थरों का यह मेला दीपावली के एक दिन बाद खेला जाता है। इस मेले में दो समुदायों के बीच पत्थरों की जमकर बरसात होती है।

ऐसा ही पत्थरबाजी का नजारा आज भी धामी में देखने को मिला, जहां दोनों तरफ से पत्थरों की जमकर बरसात हुई। ये सिलसिला तब तक जारी रहा, जब तक कि एक पक्ष लहूलुहान नहीं हो गया। नरबलि से शुरू हुई परंपरा पशु बलि के बाद पत्थरों के खूनी खेल के रूप में निभाई जाती है। सालों से चली आ रही इस परंपरा में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। करीब 20 से 25 मिनट तक चले यह खेल एक पक्ष की आंख में पत्थर लगने पर थमा।

धामी रियासत के उत्तराधिकारी राजा जगदीप सिंह ने बताया कि पहले यहां हर वर्ष भद्रकाली को नर बलि दी जाती थी लेकिन धामी रियासत की रानी ने सती होने से पहले नर बलि को बंद करने का हुक्म दिया था। इसके बाद पशु बलि शुरू हुई। कई दशक पहले इसे भी बंद कर दिया गया। तत्पश्चात पत्थर का मेला शुरू किया गया।

मेले में पत्थर से लगी चोट के बाद जब किसी व्यक्ति का खून निकलता है तो उसका तिलक मां भद्रकाली के चबूतरे में लगाया जाता है। इसके बाद यह खेल खत्म कर दिया जाता है। यह खेल धामी रियासत के लोगों की खुशहाली के लिए खेला जाता था आज भी इसके माध्यम से क्षेत्र की खुशहाली की कामना की जाती है।

राजवंश के लोगों का तो ये भी कहना है कि आज तक पत्थर लगने से किसी की जान नहीं गई है। पत्थर लगने के बाद मेले को बंद कर सती माता के चबूतरे पर खून चढ़ाया जाता है साथ ही जिसको पत्थर लगता है उसका इलाज साथ लगते अस्पताल में करवाया जाता है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

‘व्यवस्था परिवर्तन का एक साल’ पूर्ण होने पर धर्मशाला में होगा राज्य स्तरीय समारोह : मुख्यमंत्री

तेलंगाना में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे सीएम सुक्खू, प्रतिभा सिंह की नाराजगी पर दी सफाई, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज, पुलिस में महिलाओं को 30% सीटें आरक्षित करने की घोषणा पर लगेगी मुहर; इन मुद्दों पर भी होगी चर्चा, पढ़ें पूरी खबर

घड़याच स्कूल में मनाया गया सड़क सुरक्षा सप्ताह, स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, पढ़े पूरी खबर..

मौसम : हिमाचल प्रदेश में आज मौसम रहेगा खराब, तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंड, बर्फबारी और भारी बारिश की संभावना, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल के सबसे बड़े अस्पताल IGMC में सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड के लिए लंबी वेटिंग, स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं देने के सरकारी दावे कोसों दूर, मरीज निजी लैब में जाने को मजबूर, पढ़ें पूरी खबर..

वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, ओबेरॉय ग्रुप की तरह से रिव्यू पिटीशन की गईं दायर,15 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई, पढ़े पूरी खबर..

कुनिहार: श्रद्धाभाव के साथ संपन्न हुआ तुलसी विवाह, पट्टाब्रोरी के ठाकुरद्वारे से सालिगराम आए, और तुलसी को ब्याह ले गए, पढ़ें पूरी खबर..

अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने आपदा राहत कोष में दिए 9 लाख 62 हजार रुपये, CM ने जताया आभार, पढ़ें पूरी खबर..

अर्की की जघून पंचायत में 26 नवम्बर को आयोजित होगा निशुल्क चिकित्सा शिविर, दवाएं व चश्में दिए जाएंगे मुफ्त, पढ़ें पूरी खबर..