लोकसभा चुनाव 2024 : मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बीजेपी पर बोला चुनावी हमला, बोले : मोदी ने थोड़े इधर आना काम करने, बीजेपी कर रही भ्रामक प्रचार, पैसे के दम पर और डरा धमका कर स्थिर सरकारों को कर रहे है "अस्थिर" देखें पूरी खबर..       मानव कल्याण सेवा समिति के द्वारा नगर निगम शिमला के अंतर्गत वार्ड टूटू , बीएड कालेज टूटू में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, पढ़ें पूरी खबर.       अर्की के ऐतिहासिक देवस्थल देवधार मन्दिर का वार्षिक भंडारा 19 मई को होगा आयोजित, आप सभी सादर आमंत्रित..       देश की जनता बढ़ रही है बदलाव की ओर, प्रधानमंत्री दस सालों का रिपोर्टकार्ड बताने के बजाए राम के नाम पर कर रहे हैं राजनीति,पढ़ें पूरी ख़बर       सोलन: प्रसिद्ध धार्मिक स्थल "धार वाले देव" मंदिर सेरीघाट में 19 मई को होगा विशाल भंडारा, नई फसल का चढ़ेगा कुलिष्ट को चढ़ावा, लगेगा देव अखाड़ा, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 18 मई 2024; आज इन राशि के जातकों पर रहेगी शनिदेव की कृपा दृष्टि, जिंदगी में आ रही सभी बाधाएं होंगी दूर, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       दर्दनाक हादसा ! गौशाला में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत, बचाने गया बेटा भी झुलसा, हालत गम्भीर, पढ़ें पूरी खबर,..       पेयजल की किल्लत से जूझ रहा शिमला, सरकार चुनावों में व्यस्त, जनता त्रस्त, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमला, आराेपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 17 मई 2024: आज इन राशि वालों पर रहेगी मां धन लक्ष्मी की कृपा दृष्टि, जानिए क्या कहता है आपका दैनिक राशिफल      

हिमाचल | शिमला

शिमला में जमीनी विवाद को लेकर गोलीकांड, शख्स ने 3 लोगों को मारी गोलियां, तीनो गम्भीर रूप से घायल, IGMC रेफर, पढ़ें पूरी ख़बर.

May 08, 2024 05:59 PM
Om Prakash Thakur

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में गोलीकांड सामने आया है। इस गोलीकांड में तीन लोग घायल हो गए हैं। फिलहाल, आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मामला शिमला से 40 किमी दूर मतियाना का है। ठियोग पुलिस मामले की जांच कर रही है, पढ़ें विस्तार से..

शिमला: लोकसभा चुनाव को लेकर लागू आदर्श आचार संहिता के बीच शिमला जिले में ठियोग के मतियाना में गोलीकांड हुआ है। ठियोग उपमंडल के चमरोत गांव में एक व्यक्ति ने तीन लोगों पर गोलियां चला दीं। इस घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें ठियोग अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। साथ ही गोलीकांड में इस्तेमाल हुई बंदूक को कब्जे भी में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार उपमंडल ठियोग के साथ लगते मतियाना के चमरोत गांव में बुधवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर हुई बहस इस कदर बढ़ गई कि गोलियां चल गईं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10:00 बजे गांव के एक परिवार में जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। इस दाैरान गुस्साए आरोपी ने तीन लोगों पर गोलियां चला दीं। इससे संदीप उसके पिता लाल चंद और शुभम ठाकुर गोली लगने से बुरी तरह घायल हो गए।

घटना के बाद परिजनों ने तीनों घायलों को सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों की टीम ने आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। साथ ही बंदूक को भी जब्त किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। अभी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि घायल हुए तीनों लोग और गोली चलाने वाला आरोपी सभी एक ही परिवार से संबंध रखते हैं।

आचार संहिता के दौरान गोली चलना दुर्भाग्यपूर्ण :अजय श्याम

भाजपा नेता अजय श्याम ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश भर में पुलिस व्यवस्था चरमरा गई है। देश और प्रदेश में आचार संहिता लगी है, उसके बावजूद भी विधानसभा क्षेत्र ठियोग कुमारसन में लोगों ने अपने घरों में हथियार रखे हैं, जो कि पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।

गोली चलाने वाली बंदूक पुलिस कब्जे में : डीएसपी

डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया की जिस बंदूक से गोलियां चलाई गई हैं, वह थाने में जमा नहीं थी। जबकि उसी परिवार की ओर से पहले ही एक बंदूक थाने में जमा करवा दी गई थी। गोलीकांड में इस्तेमाल की गई बंदूक की पुलिस जांच कर रही है।

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

लोकसभा चुनाव 2024 : मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बीजेपी पर बोला चुनावी हमला, बोले : मोदी ने थोड़े इधर आना काम करने, बीजेपी कर रही भ्रामक प्रचार, पैसे के दम पर और डरा धमका कर स्थिर सरकारों को कर रहे है "अस्थिर" देखें पूरी खबर..

आज का राशिफल: 19 मई 2024; आज वृषभ राशि में बना गजलक्ष्मी योग, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें दैनिक राशिफल

मानव कल्याण सेवा समिति के द्वारा नगर निगम शिमला के अंतर्गत वार्ड टूटू , बीएड कालेज टूटू में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, पढ़ें पूरी खबर.

अर्की के ऐतिहासिक देवस्थल देवधार मन्दिर का वार्षिक भंडारा 19 मई को होगा आयोजित, आप सभी सादर आमंत्रित..

देश की जनता बढ़ रही है बदलाव की ओर, प्रधानमंत्री दस सालों का रिपोर्टकार्ड बताने के बजाए राम के नाम पर कर रहे हैं राजनीति,पढ़ें पूरी ख़बर

सोलन: प्रसिद्ध धार्मिक स्थल "धार वाले देव" मंदिर सेरीघाट में 19 मई को होगा विशाल भंडारा, नई फसल का चढ़ेगा कुलिष्ट को चढ़ावा, लगेगा देव अखाड़ा, पढ़ें पूरी खबर..

दर्दनाक हादसा ! गौशाला में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत, बचाने गया बेटा भी झुलसा, हालत गम्भीर, पढ़ें पूरी खबर,..

पेयजल की किल्लत से जूझ रहा शिमला, सरकार चुनावों में व्यस्त, जनता त्रस्त, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमला, आराेपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में इंसानियत हुई शर्मसार, दलित युवक को बेरहमी से पीटा, मुंह पर किया पेशाब, 5 आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..