शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पूर्व विधायक मेजर कृष्णा मोहिनी के निधन पर शोक प्रकट किया है, जिनका आज चण्डीगढ़ में लम्बी बीमारी के बाद निधन हुआ। उन्होंने विधानसभा में सोलन का प्रतिनिधित्व किया। जय राम ठाकुर ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।