हाईकोर्ट में राज्यसभा चुनाव को चुनौती वाली अभिषेक मनु सिंघवी की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने बीजेपी सांसद हर्ष महाजन को नोटिस किया जारी, अब 23 मई को होगी अगली सुनवाई, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 19 अप्रैल 2024; आज एकादशी के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता       गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा       हिमाचल के लाहौल-स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग       ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी , पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल : मणिकर्ण घूमने आया युवक अचानक चलते-चलते हुआ बेहोश, चंडीगढ़ का रहने वाला था मृत युवक, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में फिर बदलें मौसम के तेवर, लाहौल स्पीति को छोड़कर दस जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल: चलते-चलते HRTC डिलक्स बस के पिछले दोनों टायर खुले, बाल-बाल बचे यात्री, बड़ा हादसा..! पढ़ें पूरी ख़बर..       आज का राशिफ़ल: 18 अप्रैल 2024; इन राशि वालों के लिए सौभाग्य से भरा रहेगा गुरुवार का दिन, यहां पढ़िए आज का दैनिक राशिफल       आज का राशिफल: 17 अप्रैल 2024 (बुधवार); आज राम नवमी के दिन सूर्य की तरह चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत, प्रभु श्री राम की मिलेगी अपार कृपा      

राशिफल

आज का राशिफ़ल: 08 मार्च, 2020; जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

March 08, 2020 06:27 AM

मेष राशि - वालों आज आपको लोगों की मदद मिलती रहेगी, जिससे आप काफी राहत महसूस करेंगे | परिवार वालों के साथ आप खुशियों के पल बिताएंगे | इस राशि के विद्यार्थियों की अध्ययन के प्रति रूचि बढ़ेगी |आपको कुछ नए मौके मिलने की संभावना है | आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी | बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, साथ ही जिस यात्रा सफल भी रहेगी | लवमेटस के रिश्तों में मजबूती आयेगी | सूर्यदेव को जल चढ़ाएं, आय के नये स्त्रोत बनेंगे ।

वृष राशि - वालों आज आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत हासिल होगी | आपके मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी | कारोबार में कुछ नए लोग आपसे जुड़ सकते हैं | किसी महिला मित्र का सहयोग प्राप्त होगा | आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर रहेगा | करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे | सोचे हुए कुछ जरूरी काम पूरे होंगे | आप बड़े ही खुश नजर आयेंगे | तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है | जरूरतमंद की सहायता करें, पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा |

मिथुन राशि - वालों आज आपको नए लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए | किसी भी काम को करने से पहले बड़ों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा | बच्चे पढ़ाई के प्रति कुछ कम रूचि लेंगे | उन्हें पढ़ाई-लिखाई में विशेष ध्यान देने की जरूरत है | ऑफिस में सीनियर आपके काम से खुश होकर आपको कुछ गिफ्ट करेंगे | बिजनेस में विरोधियों से आपको बचकर रहना चाहिए | खुद को फिट रखने के लिए आपको व्यायाम करना चाहिए | जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा | लाल रंग के फल सूर्यनारायण को अर्पित करें, करकें गरीबों में बाट दें, किस्मत का सहयोग मिलेगा। 

कर्क राशि - वालों आज आपके माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा |बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है | जीवनसाथी के साथ कहीं हील स्टेशन पर घूमने की प्लांनिग करेंगे | किसी काम में ज्यादा मेहनत और समय लगेगा | आज आपको कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए| आप रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश करेंगे |परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होता रहेगा| घर से ऑफिस जाते वक्त ‘ॐ सूर्याय नम:’ मंत्र का जप करते हुये निकालें, पूरे दिन सफलता मिलती रहेगी | 

सिंह राशि - वालों आज आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा | आज घर परअचानक मेहमानों का आगमन होगा | आज आपका ध्यान धार्मिक कार्यों के तरफ रहेगा | कार्यों में जीवनसाथी के सहयोग से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा |इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ होगा | आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव लाएंगे | लवमेटस कहीं घुमाने जायेंगे | जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, व्यापार में आ रही परेशानियां समाप्त होंगी |

कन्या राशि- वालों आज कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा | शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा | समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा | घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे |कई योजनाएँ समय से पूरे हो जायेंगे | परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा | कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी | अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे |भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे | ॐ भास्कराय नम:मंत्र का 11बार जाप करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

तुला राशि– वालों आज आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा| काम का बोझ अधिक हो सकता है, लेकिन आप किसी काम के लिए जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, काम उतना ही बेहतर तरीके से होगा | आज किसी अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित होगी | जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं | कारोबार में आपको फायदा होगा, लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल बनाकर रखना चाहिए |किसी कन्या कोलाल रंग की ड्रेस गिफ्ट करें, विवाह में आ रही दिक्कतें समाप्त होगी |

वृश्चिक राशि – वालों आज आपका सोचा हुआ काम पूरा होगा | आसपास के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा | आज आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी | आज व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई फैसला लेंगे, जिसका फायदा भीजरूर होगा| रोजमर्रा के काम समय पर पूरे होगे |आपके काम से जीवनसाथी प्रसन्न होंगे | ऑफिस में आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है | मछलियों को आटे की गोली खिलाएं, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी |

धनु राशि – वालों आज आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे | आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा | आपको यात्रा से लाभ होगा | परिवार में आपसी सामंजस्य बना रहेगा |ऑफिस में काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे | इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा | करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे | आज जल में कुछ दाने चावल और लाल पुष्प डालकर सूर्यदेव को अर्पित करें, रुके हुये कार्य पूरे होंगे |

मकर राशि – वालों आज आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे |आज आप घर के लिए कुछ नया सामान खरीदेंगे |जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे | वाहन लेने के योग बन रहे है | कुछ नए कार्य प्रारंभ करने का मन बनायेंगे | प्रॉपर्टी डीलर के व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है | इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल है | आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल सकता है | मंदिर में नारियल का दान करें, सूर्य देव के अशुभ प्रभाव से बचे रहेंगे |

कुम्भ राशि – वालों आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा | आय के नए स्रोत सामने आयेंगे | ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा | आज जीवनसाथी आपकी तारीफ करेंगे, इससे आपके रिश्तों में और मधुरता आएगी | आपके धन-संपत्ति में वृद्धि होगी | आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे | आज आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा | बच्चों को स्टोरी बुक उपहार में दें, समाज में मन-सम्मान बढ़ेगा | 

मीन राशि – वालों आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा | करियर में आपको सफलता मिलेगी |आज आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए | समय से काम पूरा कर लेना बेहतर रहेगा | आज शाम को आप किसी पारिवारिक समारोह में जाएंगे | जीवनसाथी के साथ रिश्तें बेहतर बनेंगे | सीनियर्स आपके काम से खुश होंगे  | आपके सेहत में थोड़ी गिरावट होगी | नौकरी में आपको सफलता मिल सकती है | मंदिर मे फल दान करें, सभी कार्यों में परिवार का सहयोग मिलता रहेगा ।

 

Have something to say? Post your comment

राशिफल में और

आज का राशिफल: 19 अप्रैल 2024; आज एकादशी के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता

आज का राशिफ़ल: 18 अप्रैल 2024; इन राशि वालों के लिए सौभाग्य से भरा रहेगा गुरुवार का दिन, यहां पढ़िए आज का दैनिक राशिफल

आज का राशिफल: 17 अप्रैल 2024 (बुधवार); आज राम नवमी के दिन सूर्य की तरह चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत, प्रभु श्री राम की मिलेगी अपार कृपा

आज का राशिफल: 16 अप्रैल 2024 (मंगलवार); आज महा अष्टमी के दिन मां गौरी इन राशियों पर बरसाएंगी कृपा, खुल जाएगा भाग्य का द्वार, जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन ..

आज का राशिफल: 15 अप्रैल 2024; आज इन राशियों की जिंदगी से मां कालरात्रि दूर करेंगी सारे भय और बाधाएं, नवरात्रि का सातवां दिन रहेगा बेहद खुशहाल, पढ़ें आज का भविष्यफल..

आज का राशिफल: (14 अप्रैल 2024); आज चैत्र नवरात्रि के छठे दिन इन राशि वालों पर बरसेगी मां कात्यायनी की कृपा, सुख-समृद्धि और सौभाग्य का मिलेगा आशीर्वाद

आज का राशिफल: 30 मार्च 2024; आज के दिन इन राशियों पर बरसेगी देवी-देवताओं की कृपा, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता, पढ़ें अपना आज का राशिफल..

आज का राशिफल : 29 मार्च 2024; शुक्रवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, मां लक्ष्मी घर में देंगी दस्तक, जानें कैसा रहेगा आपका दिन..

आज का राशिफल: 25 मार्च 2024; आज होली के दिन इन राशि वालों के घर बरसेंगे खुशियों के रंग, धन-दौलत से भर जाएगी तिजोरी, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..

आज का राशिफल: 24 March 2024: आज होलिका दहन के दिन इन राशियों का जागेगा सोया भाग्य, ग्रह-नक्षत्रों का मिलेगा पूरा साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल