आज का राशिफल: 19 अप्रैल 2024; आज एकादशी के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता       गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा       हिमाचल के लाहौल-स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग       ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी , पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल : मणिकर्ण घूमने आया युवक अचानक चलते-चलते हुआ बेहोश, चंडीगढ़ का रहने वाला था मृत युवक, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में फिर बदलें मौसम के तेवर, लाहौल स्पीति को छोड़कर दस जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल: चलते-चलते HRTC डिलक्स बस के पिछले दोनों टायर खुले, बाल-बाल बचे यात्री, बड़ा हादसा..! पढ़ें पूरी ख़बर..       आज का राशिफ़ल: 18 अप्रैल 2024; इन राशि वालों के लिए सौभाग्य से भरा रहेगा गुरुवार का दिन, यहां पढ़िए आज का दैनिक राशिफल       आज का राशिफल: 17 अप्रैल 2024 (बुधवार); आज राम नवमी के दिन सूर्य की तरह चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत, प्रभु श्री राम की मिलेगी अपार कृपा       अष्टम नवरात्र के दिन महागौरी के दर्शनो के लिए मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता, प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने काली बाड़ी मंदिर में की पूजा, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | कांगड़ा

COVID-19: पड़ोसी गांव में मिला कोरोना पॉजिटिव, सील हुआ कांगडा का मंड, पढ़ें पूरी खबर..

May 04, 2020 03:43 PM

कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के इंदौरा के ठाकुरद्वारा से महज 400 मीटर की दूरी पर पंजाब के गांव बुडाबढ़ में 26 साल का युवक कोरोना पॉजीटिव पाया गया है। इससे न केवल पंजाब के जिला होशियारपुर में दहशत है, बल्कि कांगड़ा में भी इसका असर देखने को मिल रहा है।

युवक के कोरोना पॉजीटिव पाये जाने के बाद कांगड़ा के मंड इलाके में लोगों में भी दहशत देखी जा रही है। एहतियातन कांगड़ा जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से उस गांव के साथ लगती इंदौरा की सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया है। 

दरअसल, पंजाब के इन इलाकों में कांगड़ा के मंड इलाके के लोगों की आवाजाही अपने ही इलाकों के तौर पर होती है। इन लोगों की रोजमर्रा की चीजों के लिये जितनी आवाजाही अपने कांगड़ा और हिमाचल के दूसरे इलाकों में नहीं होती, उससे कहीं ज्यादा वो पंजाब के होशियारपुर पर निर्भर रहते हैं।

यहां के किसानों को भी अपनी फसलबाड़ी गेहूं की फसल पंजाब की ही मंडियों तक ले जानी पड़ती है। यही वजह है कि अब मंड इलाके के स्थानीय प्रशासन की ओर से होशियारपुर और मंड इलाके में आवाजाही करने वालों पर सख्ती से निगरानी रखी जा रही है। महज उन लोगों को ही आवाजाही की अनुमति दी जा रही है, जिनके पास कर्फ्यू पास है। 

बुडाबढ़ के सरकारी हॉस्पिटल के पास रहने वाले एक परिवार का 26 वर्षीय युवा बेटा कोरोना पॉजीटिव पाया गया है और इसमें हैरत और चिंता की बात ये है कि उस युवक के पिता सरकारी हॉस्पिटल में पर्चियां बनाने का काम करता है। मंड इलाके के लोग भी अपने इलाज के लिये अस्पताल में आवाजाही करते हैं। इससे क्षेत्र में हड़कम्प मचा हुआ है, और पर्ची बनाने वाले के बेटे के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर यहां भी खतरे की घंटी बजनी शुरू हो गई है। 

दरअसलस, पंजाब पुलिस द्वारा पूरे बुडाबढ़ गांव और बुडाबढ़ से ठाकुरद्वारा ओर टांडा मोड़ हिमाचल में जाने वाले सभी रास्तों को पुरी तरह से सील कर दिया है। थाना प्रभारी इंदौरा ने बताया कि सीमा पर लगे पुलिस ने नाकों पर चौकसी बढ़ा दी है और इन रास्तों से बुडाबढ़ ओर पूरे पंजाब को जाने-वाले लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है।

किसी को भी पंजाब की सीमा में जाने नहीं दिया जा रहा है और ना ही पंजाब से हिमाचल में किसी को प्रवेश की इजाजत है। ठाकुरद्वारा के स्थानीय युवकों ने भी गांव में प्रवेश करने वाले रास्तों पर नाकेबंदी कर दी है। थाना प्रभारी ने जनता से अपील की है के प्रशासन के आदेशों को मानते हुए अपने घरों में ही रहें और बिना कार्य के घरो से बाहर न निकलें।

News source: पंजाब केसरी (वेबपोर्टल) कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश। 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा

हिमाचल के लाहौल-स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी , पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल : मणिकर्ण घूमने आया युवक अचानक चलते-चलते हुआ बेहोश, चंडीगढ़ का रहने वाला था मृत युवक, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में फिर बदलें मौसम के तेवर, लाहौल स्पीति को छोड़कर दस जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: चलते-चलते HRTC डिलक्स बस के पिछले दोनों टायर खुले, बाल-बाल बचे यात्री, बड़ा हादसा..! पढ़ें पूरी ख़बर..

अष्टम नवरात्र के दिन महागौरी के दर्शनो के लिए मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता, प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने काली बाड़ी मंदिर में की पूजा, पढ़ें पूरी खबर..

NEET की कोचिंग ले रही 19 साल की छात्रा ने की आत्महत्या, पुलिस.. मौक पर नही..!, मामले की छानबीन शुरू, पढ़ें पूरी खबर..

राष्ट्रपति का हिमाचल दौरा स्थगित, पढ़ें पूरी खबर..

Himachal Day : आज 76 साल का हुआ हिमाचल, हिमाचल प्रदेश का इतिहास व हिमाचल दिवस 15 अप्रैल की पूरी जानकारी के लिए, पढ़ें विस्तार से.