लोकसभा के लिए सरकार को जोखिम में डाल रही कांग्रेस, विक्रमादित्य-सुल्तानपुरी के बाद अग्निहोत्री व बाली पर दांव खेलने की तैयारी, सिर्फ उप चुनाव पर निर्भर रहेगा सरकार का भविष्य, पढ़ें पूरी ख़बर..       गुरुवार का राशिफल: 25 अप्रैल 2024; गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..       आज का राशिफल: गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..       हिमाचल में चलती कार पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, हादसे में तीन सवार घायल, पढ़ें पूरी खबर..       लोकसभा चुनाव 2024: हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव समिति बिना बैठक के ही तय करेगी प्रत्याशी, प्रदेश कमेटी की ओर से भेजे गए इन बड़े नेताओं के नाम होंगे फाइनल, पढ़ें पूरी खबर...       हिमाचल में CPS केस में अब 8 मई को सुनवाई : सरकार ने हाईकोर्ट में एप्लिकेशन देकर मांगा समय; SC के नामी वकील देंगे दलील       आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024, इन राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा वैशाख माह का पहला दिन, जानिए आपकी राशि में क्या लिखा है ?       हनुमान जी के जन्मोत्सव पर शिमला के जाखू मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, पढ़ें पूरी खबर..       सोलन : पंचायत सचिव ने जन्म प्रमाण पत्र देने के बदले मांगी 1200 रुपये की रिश्वत, विजिलेंस ने पकड़ा, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 21 अप्रैल 2024; आज प्रदोष व्रत के दिन इन 5 राशियों की खुल जाएगी किस्मत, हर क्षेत्र में मिलेगा मान-सम्मान, धन की होगी अपार प्राप्ति      

हिमाचल | सोलन

सोलन में आए 35 नए कोरोना पॉजिटिव, शहर का क्लीन वार्ड कंटेनमेंट जोन घोषित, पढ़े विस्तार से -

August 07, 2020 08:30 PM

सोलन : हिमाचल के सोलन जिले में शुक्रवार को कोरोना वायरस के एक साथ 35 मामले सामने आए हैं। लंबित 50 सैंपलों की रिपोर्ट में ये संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 21 बीबीएन, 11 सोलन और तीन परवाणू के शामिल हैं। सोलन से सात क्वारंटीन किए यात्री और कोरोना संक्रमित के सीधे संपर्क में आकर क्वारंटीन किए चार लोग पॉजिटिव आए हैं।

सोलन के प्रवेशद्वार परवाणू में पुलिस थाना से एक कर्मी, चिकित्सकों के परामर्श पर एक क्वारंटीन किया गया यात्री शामिल है। बीबीएन के बद्दी से रिगले उद्योग के निमंत्रण होटल में क्वारंटीन किए सीधे संपर्क वाले दो कामगार, शिवालिक नगर बद्दी से चिकित्सकों के परामर्श पर दो, पहले से पॉजिटिव आए लोगों के संपर्क में आकर पॉजिटिव 11 लोग शामिल है।

नालागढ़ से मैक्स स्टार का मखनूमाजरा का एक और पंजैहरा से रैंडम सैंपल से एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित आया है। सोलन शहर में नप के तहत आने वाले क्षेत्र लोअर बाजार, सपरून, सन्नी साइड, डिग्री कॉलेज के समीप कोरोना संक्रमित आए हैं। कंडाघाट में एक युवती कोरोना पॉजिटिव आई है। इसका खुलासा सेना भर्ती से पहले कोरोना जांच में हुआ है। प्रशासन संक्रमित लोगों को कोविड केयर सेंटर शिफ्ट कर रहा है। संक्रमितों के यात्रा और संपर्क इतिहास की जांच की जा रही है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि जिले से 50 लंबित मामलों में से 35 पॉजिटिव आए हैं।

कंडाघाट थाना के तहत एक युवती कोरोना पॉजिटिव आई है। इसका पता तब चला, जब वह आर्मी के फ्लाइंग लेफ्टिनेंट के साक्षात्कार के लिए देहरादून जाने के लिए आवश्यक औपचारिकतावश सोलन में कोरोना टेस्ट करवाने गई और उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। प्रशासन ने पॉजिटिव युवती को उपचार के लिए कोविड सेंटर सोलन भेज दिया। वहीं, इसके परिवार के सदस्यों को डेढ़घराट आईसोलेशन सेंटर में रखा है। इनके कोविड टेस्ट शनिवार को करवाए जाएंगे। युवती के प्रारंभिक संपर्क की जांच की जा रही है। एसडीएम कंडाघाट संजीव धीमान ने कोरोना संक्रमण की पुष्टि की है।

वहीं, नगर परिषद सोलन के क्लीन वार्ड में एक प्रवासी श्रमिक के कोरोना वायरस से सक्रंमित पाए जाने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने जारी निर्देशों और उपमंडलाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर क्लीन वार्ड को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। जिला दंडाधिकारी केसी चमन ने आगामी आदेशों तक क्लीन वार्ड की सीमाओं को पूर्ण रूप से सील करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने आपराधिक दंड संहिता की धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इस कंटेनमेंट जोन में लोगों और वाहनों (आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर) की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

आवश्यक सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रयुक्त अधिकारी-कर्मचारी क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन क्षेत्र में फ्लू जैसी बीमारी के लक्षणों वाले व्यक्तियों की घर-घर स्क्रीनिंग के लिए समुचित संख्या में टीमें तैनात करना सुनिश्चित करेंगे। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए सभी व्यक्तियों की खोज कर उनकी जांच की जाएगी और उन्हें आईसोलेट किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक सोलन कंटेनमेंट जोन में प्रवेश-निकासी प्रतिबंधित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती करेंगे और पुलिस नाके भी लगाएगी। उप मंडलाधिकारी कंटेनमेंट जोन के लिए समग्र प्रभारी होंगे। तहसीलदार सोलन उनके सहायक होंगे।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

लोकसभा के लिए सरकार को जोखिम में डाल रही कांग्रेस, विक्रमादित्य-सुल्तानपुरी के बाद अग्निहोत्री व बाली पर दांव खेलने की तैयारी, सिर्फ उप चुनाव पर निर्भर रहेगा सरकार का भविष्य, पढ़ें पूरी ख़बर..

हिमाचल में चलती कार पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, हादसे में तीन सवार घायल, पढ़ें पूरी खबर..

लोकसभा चुनाव 2024: हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव समिति बिना बैठक के ही तय करेगी प्रत्याशी, प्रदेश कमेटी की ओर से भेजे गए इन बड़े नेताओं के नाम होंगे फाइनल, पढ़ें पूरी खबर...

हिमाचल में CPS केस में अब 8 मई को सुनवाई : सरकार ने हाईकोर्ट में एप्लिकेशन देकर मांगा समय; SC के नामी वकील देंगे दलील

हनुमान जी के जन्मोत्सव पर शिमला के जाखू मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, पढ़ें पूरी खबर..

सोलन : पंचायत सचिव ने जन्म प्रमाण पत्र देने के बदले मांगी 1200 रुपये की रिश्वत, विजिलेंस ने पकड़ा, पढ़ें पूरी खबर..

हाईकोर्ट में राज्यसभा चुनाव को चुनौती वाली अभिषेक मनु सिंघवी की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने बीजेपी सांसद हर्ष महाजन को नोटिस किया जारी, अब 23 मई को होगी अगली सुनवाई, पढ़ें पूरी खबर..

गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा

हिमाचल के लाहौल-स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी , पढ़ें पूरी खबर..

राशिफल

गुरुवार का राशिफल: 25 अप्रैल 2024; गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

गुरुवार का राशिफल: 25 अप्रैल 2024; गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

राशिफलApril 25, 2024

आज का राशिफल: गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

आज का राशिफल: गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

राशिफलApril 25, 2024

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024, इन राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा वैशाख माह का पहला दिन, जानिए आपकी राशि में क्या लिखा है ?

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024, इन राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा वैशाख माह का पहला दिन, जानिए आपकी राशि में क्या लिखा है ?

राशिफलApril 24, 2024

आज का राशिफल: 21 अप्रैल 2024; आज प्रदोष व्रत के दिन इन 5 राशियों की खुल जाएगी किस्मत, हर क्षेत्र में मिलेगा मान-सम्मान, धन की होगी अपार प्राप्ति

आज का राशिफल: 21 अप्रैल 2024; आज प्रदोष व्रत के दिन इन 5 राशियों की खुल जाएगी किस्मत, हर क्षेत्र में मिलेगा मान-सम्मान, धन की होगी अपार प्राप्ति

राशिफलApril 21, 2024