आज का राशिफल: 19 अप्रैल 2024; आज एकादशी के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता       गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा       हिमाचल के लाहौल-स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग       ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी , पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल : मणिकर्ण घूमने आया युवक अचानक चलते-चलते हुआ बेहोश, चंडीगढ़ का रहने वाला था मृत युवक, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में फिर बदलें मौसम के तेवर, लाहौल स्पीति को छोड़कर दस जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल: चलते-चलते HRTC डिलक्स बस के पिछले दोनों टायर खुले, बाल-बाल बचे यात्री, बड़ा हादसा..! पढ़ें पूरी ख़बर..       आज का राशिफ़ल: 18 अप्रैल 2024; इन राशि वालों के लिए सौभाग्य से भरा रहेगा गुरुवार का दिन, यहां पढ़िए आज का दैनिक राशिफल       आज का राशिफल: 17 अप्रैल 2024 (बुधवार); आज राम नवमी के दिन सूर्य की तरह चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत, प्रभु श्री राम की मिलेगी अपार कृपा       अष्टम नवरात्र के दिन महागौरी के दर्शनो के लिए मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता, प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने काली बाड़ी मंदिर में की पूजा, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | शिमला

प्रदेश में भाजपा ने फैलाया कोरोना वायरस: राठौर

August 08, 2020 04:55 AM

शिमला: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने हमीरपुर में कहा कि भाजपा जगह-जगह कोरोना वायरस फैला रही है। सरकार में भाजपा और कांग्रेस के लिए अलग-अलग नियम हैं। भाजपा नेता शिमला में हवन कार्यक्रम और मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान सामाजिक दूरी के नियमों की अवहेलना करते हैं तो पुलिस उन पर कोई कार्रवाई नहीं करती। बस किराया वृद्धि का विरोध करने वाले कांग्रेसियों पर मुकदमे दर्ज किए जाते हैं।

जमातियों पर पुलिस केस दर्ज कर सकती है तो उन भाजपा नेताओं पर क्यों नहीं, जो शिमला में कोरोना फैलाने के बाद धर्मशाला पहुंच गए? इसमें उनकी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक भी शामिल हैं। कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक आपदा को भी भाजपा नेता अवसरों में बदलकर घोटाले कर रही है। सैनिटाइजर और पीपीई किट घोटाले में जिम्मेदारी स्वास्थ्य महकमा संभालने वाले मुख्यमंत्री की बनती थी। उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। राजीव बिंदल ने भाजपा अध्यक्ष पद से हटकर इन आरोपों की पुष्टि भी कर दी है।

कहा कि कांग्रेस शुरू से इस घोटाले की जांच प्रदेश उच्च न्यायालय के पदासीन न्यायाधीश से करवाने की मांग करती रही है। मुख्यमंत्री ने जांच को ऐसी कमेटी का गठन किया, जिसके वह खुद सदस्य हैं। ऐसी कमेटी निष्पक्ष जांच कैसे कर सकती है। कहा कि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर समेत प्रदेश से केंद्र में चार सांसद हैं, लेकिन अभी तक केंद्र से कोई पैकेज लाने में सफल नहीं हो पाए हैं। होटल मालिकों, प्रदेश के बाहर से आने वाले हजारों युवाओं और किसानों को सरकार ने कोई राहत नहीं दी है। बस किराया बढ़ाकर जनता पर वित्तीय बोझ डाल दिया।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा

हिमाचल के लाहौल-स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी , पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल : मणिकर्ण घूमने आया युवक अचानक चलते-चलते हुआ बेहोश, चंडीगढ़ का रहने वाला था मृत युवक, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में फिर बदलें मौसम के तेवर, लाहौल स्पीति को छोड़कर दस जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: चलते-चलते HRTC डिलक्स बस के पिछले दोनों टायर खुले, बाल-बाल बचे यात्री, बड़ा हादसा..! पढ़ें पूरी ख़बर..

अष्टम नवरात्र के दिन महागौरी के दर्शनो के लिए मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता, प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने काली बाड़ी मंदिर में की पूजा, पढ़ें पूरी खबर..

NEET की कोचिंग ले रही 19 साल की छात्रा ने की आत्महत्या, पुलिस.. मौक पर नही..!, मामले की छानबीन शुरू, पढ़ें पूरी खबर..

राष्ट्रपति का हिमाचल दौरा स्थगित, पढ़ें पूरी खबर..

Himachal Day : आज 76 साल का हुआ हिमाचल, हिमाचल प्रदेश का इतिहास व हिमाचल दिवस 15 अप्रैल की पूरी जानकारी के लिए, पढ़ें विस्तार से.