लोकसभा चुनाव 2024: कंगना रनौत के खिलाफ मंडी से चुनाव लड़ेंगी प्रतिभा सिंह ! कांग्रेस आलाकमान पर टिकीं नजरें, कांग्रेस की लिस्ट का सभी को इंतजार, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल BJP में बगावत: रामलाल मारकंडा BJP से हुए बागी, रवि को टिकट देने पर भड़के, कांग्रेस से चुनाव लड़ने के संकेत, लाहौल स्पीति BJP कार्यकारणी देगी इस्तीफा, राजनीति में उठापटक जारी, पढ़ें पूरी ख़बर       हिमाचल प्रदेश में उप-चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 6 उम्मीदवारों की लिस्ट, जाने किसे मिला टिकट ?       शिमला में टैक्सी चालकों और बिचौलियों की लूट, शिमला की छवि हो रही खराब, बिचौलिए लेते हैं कमीशन, इस्तेमाल हो रहे बिना परमिट के वाहन, इनकी रफ ड्राइविंग और बदतमीज़ी से पर्यटक और जाखू वासी परेशान, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 25 मार्च 2024; आज होली के दिन इन राशि वालों के घर बरसेंगे खुशियों के रंग, धन-दौलत से भर जाएगी तिजोरी, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       चन्द्र ग्रहण: 2024: आज होली के दिन लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, भारत में नजर आएगा या नहीं, कैसे देख सकते हैं, आज इतने बजे से शुरू हो जाएगा चंद्र ग्रहण, जान लीजिए इस दौरान क्या सावधानियां बरतें, पढ़े पूरी खबर..       हिमाचल में BJP के बाकी 2 टिकट भी घोषित, कांगड़ा के सांसद कपूर का पत्ता साफ, भारद्वाज उम्मीदवार, भाजपा ने टिकटों में फिर चौंकाया, इस बार 2 नये प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल: क्या हिमाचल में उपचुनाव के बाद बचेगी कांग्रेस की सरकार ? उपचुनाव में किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, जानिए हिमाचल के सियासी समीकरण, विस्तार से..       आज का राशिफल: 24 March 2024: आज होलिका दहन के दिन इन राशियों का जागेगा सोया भाग्य, ग्रह-नक्षत्रों का मिलेगा पूरा साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल       हिमाचल BJP में बगावत शुरू : इन विधानसभा में बगावत के आसार, राकेश कालिया ने इस्तीफा दिया, कांग्रेस में हो सकती वापसी, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल

कोरोना वायरस : 24 घंटे में हिमाचल मे आए 100 कोरोना पॉजिटिव केस, जानें किस जिले में कितने मामले..

August 08, 2020 05:00 AM
सांकेतिक तस्वीर

शिमला: हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को प्रदेश में 100 नए मामले आए हैं। सोलन में 36, चंबा में 13, कांगड़ा 12, सिरमौर 15, बिलासपुर चार, ऊना आठ, कुल्लू छह, मंडी एक और शिमला में पांच नए मरीज आए हैं।

इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 3150 पहुंच गया है। 1156 सक्रिय मामले हैं। 1954 मरीज ठीक हो गए हैं। शुक्रवार को 89 और मरीज ठीक हो गए हैं। कोरोना से 12 की मौत हुई है और 26 मरीज राज्य के बाहर चले गए हैं। सिरमौर जिले में 15 मामले आए हैं।

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के कोरोना पॉजिटिव होने के साइड इफेक्ट अब दिखने शुरू हो गए हैं। मंत्री का अटेंडेंट भी पॉजिटिव निकला है। वहीं, पच्छाद की विधायक रीना कश्यप का पीएसओ भी पॉजिटिव निकला है। हालांकि उनकी और परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है । दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल शिमला में भर्ती ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी की शुक्रवार को किडनी, शुगर समेत सभी टेस्ट रिपोर्ट सामान्य आई हैं। पॉजिटिव निकलीं उनकी दोनों बेटियों को भी यहीं भर्ती किया गया है। मंत्री सुखराम की पत्नी और तीसरी बेटी ने भी टेस्ट करवा लिया है। ऊर्जा मंत्री की पत्नी व चालक समेत खाद्य आपूर्ति निगम उपाध्यक्ष बलदेव तोमर की रिपोर्ट अभी आएगी।

इसके अलावा खेल मंत्री राकेश पठानिया, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल, सिरमौर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। शिमला में चार नए कोरोना मामले आए हैं। सेना के तीन जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा अर्की के एक व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। आईजीएमसी में इसका सैंपल लिया गया था। देर रात एसएसबी का जवान भी पाॅजिटिव आया है।

सीएमओ शिमला डॉ. सुरेखा चोपड़ा ने इसकी पुष्टि की है। सोलन जिले में 32 नए मामले आए हैं। इनमें सोलन 11, परवाणू तीन, बीबीएन 18 और नालागढ़ दो से आए हैं। मंडी जिले में भी एक मामला आया है। कोटली मंडी के व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कांगड़ा जिले में शाम को कोरोना के 12 नए मामले आए हैं।

नए मामले परागपुर, देहरा, जवाली, फतेहपुर, पालमपुर और नगरोटा बगवां से आए हैं। एक संक्रमित का कोई यात्रा इतिहास नहीं हैं। संक्रमितों में नौ सेना के जवान शामिल हैं। सभी को कोविड केयर सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। चंबा जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा रफ्तार पकड़ने लगा है। जिले में शुक्रवार को 13 नए मामले आए हैं।

चंबा शहर के धड़ोग मोहल्ला में शुक्रवार को आठ नए कोरोना एक्टिव के मामले सामने आए हैं। यहां पहले एक साथ 16 मामले आए थे। इसके अलावा एनएचपीसी कॉलोनी में एक सीआईएसएफ के जवान की रिश्तेदार युवती सहित सेना का जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये दोनों होम क्वारंटीन थे और इनका यात्रा इतिहास भी है। युवती कर्नाटक से लौटी थी तो सेना का जवान लेह से चंबा लौटा था, लेकिन चिंता धड़ोग में आए आठ कोरोना संक्रमितों ने बढ़ाई है। क्योंकि इनका कोई भी यात्रा इतिहास नहीं है। ये लोग किस प्रकार से कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। यह पहेली बनी हुई है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश गुलेरी ने बताया कि चंबा के धडोग मोहल्ला में कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए जिन लोगों के सैंपल लिए गए थे उनमें आठ लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा दो अन्य लोग जो कि बाहर से आए थे। उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। विभाग आगे की कार्रवाई को अंजाम दे रहा है। बिलासपुर जिले में कोरोना के चार और पॉजिटिव केस आए हैं। संक्रमितों को ईलाज के लिए कोविड अस्पताल चांदपुर शिफ्ट किया गया है। इनमें से तीन संक्रमित गृह संगरोध में थे तो एक पुलिस का जवान संस्थागत संगरोध में था।

ऊना जिले में शुक्रवार को चार विजिलेंस विभाग के कर्मचारियों समेत आठ नए कोरोना पॉजिटिव केस सामन आए हैं। चिंतपूर्णी मंदिर की सुरक्षा में तैनात एक होमगार्ड जवान कोरोना संक्रमित पाया गया है। मामला सामने आने के बाद मंदिर परिसर को सैनिटाइज कर दिया गया है। कांटेक्ट हिस्ट्री स्वास्थ्य विभाग खंगाल रहा है। साथ ही शाम के समय बारीदार पुजारी के अलावा अन्य पुजारियों के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कोरोना संक्रमित जवान को खड्ड स्थित कोविड केयर सेंटर शिफ्ट कर दिया है। उक्त होमगार्ड जवान ने गुरुवार को अपना कोरोना टेस्ट करवाया था जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार शाम को आई।

जानकारी के अनुसार कोरोना पॉजिटिव आया होमगार्ड बीते गुरुवार को अपने ससुराल परागपुर गया हुआ था। जहां इसे मलेरिया और जुकाम की शिकायत थी। इसके बाद इसने एहतियात के तौर पर अपना कोरोना टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई है। होमगार्ड जवान ने शुक्रवार को दोपहर दो बजे से ही ड्यूटी संभाली थी और शाम को इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।

वहीं, मंदिर अधिकारी अभिषेक भास्कर ने मंदिर में तैनात सभी होमगार्ड जवानों को आदेश दे दिए हैं कि जो भी उक्त होमगार्ड के जवान के संपर्क में आया है, वह खुद होम क्वारंटीन हो जाएं। मंदिर अधिकारी अभिषेक भास्कर ने बताया कि मंदिर में तैनात होमगार्ड जवान को तुरंत ड्यूटी से हटा दिया गया है। सभी पुजारियों को बता दिया गया है कि कोई भी अगर होमगार्ड के संपर्क में आया है तो खुद होम क्वारंटीन हो जाए। इसके अलावा कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए छह होमगार्ड जवानों को होम क्वारंटीन भेज दिया है। 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

लोकसभा चुनाव 2024: कंगना रनौत के खिलाफ मंडी से चुनाव लड़ेंगी प्रतिभा सिंह ! कांग्रेस आलाकमान पर टिकीं नजरें, कांग्रेस की लिस्ट का सभी को इंतजार, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल BJP में बगावत: रामलाल मारकंडा BJP से हुए बागी, रवि को टिकट देने पर भड़के, कांग्रेस से चुनाव लड़ने के संकेत, लाहौल स्पीति BJP कार्यकारणी देगी इस्तीफा, राजनीति में उठापटक जारी, पढ़ें पूरी ख़बर

हिमाचल प्रदेश में उप-चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 6 उम्मीदवारों की लिस्ट, जाने किसे मिला टिकट ?

शिमला में टैक्सी चालकों और बिचौलियों की लूट, शिमला की छवि हो रही खराब, बिचौलिए लेते हैं कमीशन, इस्तेमाल हो रहे बिना परमिट के वाहन, इनकी रफ ड्राइविंग और बदतमीज़ी से पर्यटक और जाखू वासी परेशान, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में BJP के बाकी 2 टिकट भी घोषित, कांगड़ा के सांसद कपूर का पत्ता साफ, भारद्वाज उम्मीदवार, भाजपा ने टिकटों में फिर चौंकाया, इस बार 2 नये प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: क्या हिमाचल में उपचुनाव के बाद बचेगी कांग्रेस की सरकार ? उपचुनाव में किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, जानिए हिमाचल के सियासी समीकरण, विस्तार से..

हिमाचल BJP में बगावत शुरू : इन विधानसभा में बगावत के आसार, राकेश कालिया ने इस्तीफा दिया, कांग्रेस में हो सकती वापसी, पढ़ें पूरी खबर..

भाजपा नेता शांता कुमार बोले- आज कुर्सी हथियाने की राजनीति, कहा- राम मंदिर बनाने से कुछ नहीं होगा, श्रीराम के आदर्श अपनाने होंगे, देखें पूरी ख़बर..

हिमाचल कांग्रेस के 6 बागी विधायक BJP में शामिल, सभी उपचुनाव लड़ेंगे, राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग, पढ़ें पूरी खबर..

एक सामान्य पुलिस कांस्टेबल से पुलिस अफसर (ASP) बने मान सिंह ठाकुर, मिला ASP रैंक, पढ़ें पूरी ख़बर..