शिमला: हिमाचल प्रदेश में कोरोना का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। ये प्रदेश में 24 घँटे में कोरोना से तीसरी मौत है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक व्यक्ति मौत के बाद कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जानकारी के मुताबकि उक्त व्यक्ति शाहपुर का रहने वाला था। इसे चार दिन से बुखार था।
बुधवार रात को इसे धर्मशाला अस्पताल लाया गया लेकिन उससे पहले ही दम तोड़ चुका था। मौत के बाद लिए सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली। बताया जा रहा है कि मृतक पेशे से वकील था ओर ट्रेवल हिस्ट्री शिमला की थी। शिमला से आने के बाद उसे लगातार बुखार था। सीएमओ कांगड़ा जीडी गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है। इसके साथ प्रदेश में इस महामारी से।मरने वालों का आंकड़ा इक्कीस हो गया है।