दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से कोरोना संक्रमण भारत में ही फैल रहा है। देश में पिछले 24 घंटों में 94, 372 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले 11 सितंबर को रिकॉर्ड 97, 570 संक्रमण के मामले दर्ज हुए थे। वहीं 24 घंटे में 1114 लोगों की जान चली गई है। देश में दो सितंबर से लगातार हर दिन एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। अच्छी खबर ये है कि 24 घंटे में 78, 399 मरीज ठीक भी हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 47 लाख 54 हजार हो गई है। इनमें से 78, 586 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या 9 लाख 73 हजार हो गई और 37 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब चार गुना अधिक है।