आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024, इन राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा वैशाख माह का पहला दिन, जानिए आपकी राशि में क्या लिखा है ?       हनुमान जी के जन्मोत्सव पर शिमला के जाखू मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, पढ़ें पूरी खबर..       सोलन : पंचायत सचिव ने जन्म प्रमाण पत्र देने के बदले मांगी 1200 रुपये की रिश्वत, विजिलेंस ने पकड़ा, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 21 अप्रैल 2024; आज प्रदोष व्रत के दिन इन 5 राशियों की खुल जाएगी किस्मत, हर क्षेत्र में मिलेगा मान-सम्मान, धन की होगी अपार प्राप्ति       हाईकोर्ट में राज्यसभा चुनाव को चुनौती वाली अभिषेक मनु सिंघवी की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने बीजेपी सांसद हर्ष महाजन को नोटिस किया जारी, अब 23 मई को होगी अगली सुनवाई, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 19 अप्रैल 2024; आज एकादशी के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता       गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा       हिमाचल के लाहौल-स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग       ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी , पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल : मणिकर्ण घूमने आया युवक अचानक चलते-चलते हुआ बेहोश, चंडीगढ़ का रहने वाला था मृत युवक, पढ़ें पूरी खबर..      

राशिफल

शुक्रवार का राशिफल : इन राशिवालों को है आज खास दिन, पढ़े अपना राशिफ़ल विस्तार से

September 25, 2020 09:30 AM

मेष राशि : आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आएगा। यह परिणाम व्यवसाय से जुड़ा हो सकता है। किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको दोगुना धनलाभ हो सकता है। ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिये पिछली कम्पनी का अनुभव आपके काम आ सकता है। उसका अच्छा परिणाम आपको जरूर मिलेगा। बॉस आपसे बहुत खुश रहने वाले हैं। अगर आप नयी जमीन लेने की सोच रहे हैं तो आज खरीद सकते हैं। इससे आपको भविष्य में फायदा जरूर होगा। कोर्ट-कचहरी के मामले से दूर रहें तो आपके लिए अच्छा होगा। लवमेट अपने रूठे हुए साथी को मनाने चाहते है तो शाम का समय अच्छा है घर के सुख-सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होगी।

वृष राशि : आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। पेरेंट्स को अपने बच्चों के खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। इस राशि के कर्मचारियों के लिए दिन अच्छा है। ऑफिस के किसी काम में आ रही बाधाएं खत्म हो जाएंगी। लॉ के क्षेत्र से जुड़े स्टूडेंट्स आज अपने समय का सदुपयोग करें। कॉलेज से मिले प्रोजेक्ट को सीनियर्स की मदद से पूरा कर लीजिए वरना टीचर्स से आपको डांट पड़ सकती है। विवाहित जीवनसाथी से कोई ऐसा वादा न करें जो वे पूरा न कर सकें। माता पिता की सेहत का ख्याल रखे।

मिथुन राशि : आप फीजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे तो आपके भविष्य के लिए पैसे इकट्ठे में आसानी होगी। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। ऑफिस में एक्सट्रा वर्क करने से रुका हुआ काम जल्दी पूरा हो जाएगा। जिससे खुश होकर बॉस आपकी पीठ थपथपा सकते हैं। बच्चों के करियर के लिए आप किसी से उधार ले सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति आप थोड़ी सावधानी रखें। नया बिजनेस शुरू करें तो फायदा होना तय है।

कर्क राशि : दिन आपके लिए उत्तम है। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। स्टूडेंट को अपनी पढ़ाई में बदलाव करने के लिए टाइम-टेबल मेंचेंजेस करने की जरूरत है। सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। ऑफिस में कुछ सहकर्मी आपके काम का विरोध करेंगे तो कुछ सहकर्मी आपके पक्ष में भी रहेंगे और कुछ सहकर्मी आपके विपक्ष में रहेगें। परिवार में पिछले जिस गलतियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे वो जीवनसाथी की मदद से ठीक हो जाएगें आपकी आर्थिक स्थिति सही रहेगी।

सिंह राशि : पारिवारिक कामों को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आपका समय परिवारवालों के साथ अधिक बितेगा साथ ही कहीं बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। ऐसा करने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है। मित्र से निजी समस्यायों को शेयर करने से मन का बोझ थोड़ा हलका होगा। इस राशि छात्रों के लिए दिन अच्‍छा है उनकी पढाई में आ रही बाधाएं दूर हो जाएगी। सड़क पर चलते समय आप सतर्क रहें।

कन्या राशि : आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको व्यापार में अचानक से धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। इस राशि के लवमेट लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं। घर से बाहर जाने से पहले आप जरूरी सामान जरूर ले जाएं। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद होगी। वकीलों के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है। कोई जरूरी केस आपके पक्ष में रहेगा। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ कुछ मीठा खाने से जीवन में मिठास बढ़ेगी। आपको पहले किए किसी सामाजिक कार्य के लिए सम्मान मिल सकता है। 

तुला राशि : भाग्य आपका साथ देगी। विवाहितों किसी बात को लेकर पार्ट्नर से मन-मुटाव हो सकता है। अगर आप कोई नया वाहन लेने की सोच रहे है तो राहुकाल देखकर लें। घर में खुशियां आयेंगी। साझेदारी में किए गया काम फायदा दिलाने वाला होगा लेकिन आपको काफी विरोध का सामना भी करना पड़ सकता है इसलिए विवादों में उलझने से बचें। पुराने रोग से आपको राहत मिलेगी। संगीत से जुड़े लोगों के लिये दिन अच्छा है।

वृश्चिक राशि : आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपके मन में कई तरह के विचार चलते रहेंगे। महत्वपूर्ण मामलों पर लोगों से बातचीत का मौका मिलेगा और आपको इसका फायदा भी होगा। इस राशि के विवाहित परिवार संग किसी धार्मिक कार्य सकते हैं। स्टेनरी से जुड़े व्यापारियों के हांथ से कोई बड़ा फायदा निकल सकता है, आपको किसी से बात करते समय सरल और सहज भाषा का प्रयोग करें। गहमा-गहमी से बात बिगड़ सकती है। आपका कोई मित्र या रिश्तेदार आपसे मिलने आपके घर आ सकते है।

धनु राशि : आपका दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के लोग उधार लेने और देने से बचें। मित्रों के साथ अधिक समय व्यतीत करें क्योंकि उनके लिये आपके पास कुछ अच्छी खबर हो सकती है। जो आपके लिये फायदेमंद हो सकती है। इस राशि के लोगों को अपने बेहतर सेहत के लिए मीठे पर नियंत्रण रखना होगा। आप अपने मन को शांत ही रखें। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में आप अपने पार्टनर के साथ डिनर पर जाएंगे और आपकी डिल फाइनल भी हो जायेगी।

मकर राशि : आपका मन रचनात्मक कार्यो में रहेगा। किसी नई रचना की शुरुआत करेंगे। आपके रूके हुए काम पूरें होंगे। स्वास्थ्य आज फिट रहेगा। बिगड़ी हुई स्थिति में सुधार आयेगा। नई शुरुआत के लिए समय ठीक है। आप जो भी करेंगे, उसके साथ कुछ एक्स्ट्रा जिम्मेदारी भी मिलेगी। दूर का कोई करीबी आपसे मदद का मांग कर सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए भी दिन अच्छा है, पढ़ाई में मन लगेगा। किसी नये कोर्स को ज्वाइन करने के लिए दिन शुभ है। लवमेट के लिए रिश्तों में मिठास भरने का दिन है।

कुम्भ राशि : दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है। पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में आप सफल रहेंगे। मनोरंजन में पैसे खर्च हो सकते हैं, इससे आपको आनन्द की प्राप्ति होगी। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बितेगा। आपको कई दिनों से रूके हुए काम में सफलता मिल सकती है। ऑफिस में किसी काम को लेकर जल्दबाजी करने से आपको हानि हो सकती है, इसलिए धैर्य के साथ काम करें। साथी को चॉकलेट गिफ्ट करने से उन्हें खुशी मिलेगी। स्वास्थय पहले से फिट रहेगा। तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे।

मीन राशि : आपका दिन बढ़िया रहेगा। काम-धंधे में आपका मन लगेगा। अगर किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं तो वह समय से पहले पूरा कर लेंगे, लेकिन आपको पहले से योजना बनाकर चलने की जरूरत है। किसी नयी जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करे। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी के बीच में सामांजस्य बना रहेगा।

Note: यह राशिफ़ल सामान्यतय सभी राशियों के अक्षरों के अनुसार है। यह राशिफ़ल सोशल मीडिया से लिया गया है। इसलिए हिमदर्शन न्यूज़ पोर्टल यह दावा नही करता है कि यह सभी लोगों पर खरा उतरे। जिस किसी भी पाठक को सटीक जानकारी लेनी हो वे अपनी कुंडली के अनुसार किसी भी कुंडली विशेषज्ञ के पास जा कर अपना वार्षिक या दैनिक राशिफ़ल जान सकतें है। 

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। नवमी तिथि शाम 6 बजकर 44 मिनट तक रहेगी। साथ ही रात 8 बजकर 37 मिनट तक शोभन योग रहेगा। इसके अलावा शाम 6 बजकर 31 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। 

Have something to say? Post your comment

राशिफल में और

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024, इन राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा वैशाख माह का पहला दिन, जानिए आपकी राशि में क्या लिखा है ?

आज का राशिफल: 21 अप्रैल 2024; आज प्रदोष व्रत के दिन इन 5 राशियों की खुल जाएगी किस्मत, हर क्षेत्र में मिलेगा मान-सम्मान, धन की होगी अपार प्राप्ति

आज का राशिफल: 19 अप्रैल 2024; आज एकादशी के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता

आज का राशिफ़ल: 18 अप्रैल 2024; इन राशि वालों के लिए सौभाग्य से भरा रहेगा गुरुवार का दिन, यहां पढ़िए आज का दैनिक राशिफल

आज का राशिफल: 17 अप्रैल 2024 (बुधवार); आज राम नवमी के दिन सूर्य की तरह चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत, प्रभु श्री राम की मिलेगी अपार कृपा

आज का राशिफल: 16 अप्रैल 2024 (मंगलवार); आज महा अष्टमी के दिन मां गौरी इन राशियों पर बरसाएंगी कृपा, खुल जाएगा भाग्य का द्वार, जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन ..

आज का राशिफल: 15 अप्रैल 2024; आज इन राशियों की जिंदगी से मां कालरात्रि दूर करेंगी सारे भय और बाधाएं, नवरात्रि का सातवां दिन रहेगा बेहद खुशहाल, पढ़ें आज का भविष्यफल..

आज का राशिफल: (14 अप्रैल 2024); आज चैत्र नवरात्रि के छठे दिन इन राशि वालों पर बरसेगी मां कात्यायनी की कृपा, सुख-समृद्धि और सौभाग्य का मिलेगा आशीर्वाद

आज का राशिफल: 30 मार्च 2024; आज के दिन इन राशियों पर बरसेगी देवी-देवताओं की कृपा, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता, पढ़ें अपना आज का राशिफल..

आज का राशिफल : 29 मार्च 2024; शुक्रवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, मां लक्ष्मी घर में देंगी दस्तक, जानें कैसा रहेगा आपका दिन..