आज का राशिफल: 19 अप्रैल 2024; आज एकादशी के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता       गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा       हिमाचल के लाहौल-स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग       ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी , पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल : मणिकर्ण घूमने आया युवक अचानक चलते-चलते हुआ बेहोश, चंडीगढ़ का रहने वाला था मृत युवक, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में फिर बदलें मौसम के तेवर, लाहौल स्पीति को छोड़कर दस जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल: चलते-चलते HRTC डिलक्स बस के पिछले दोनों टायर खुले, बाल-बाल बचे यात्री, बड़ा हादसा..! पढ़ें पूरी ख़बर..       आज का राशिफ़ल: 18 अप्रैल 2024; इन राशि वालों के लिए सौभाग्य से भरा रहेगा गुरुवार का दिन, यहां पढ़िए आज का दैनिक राशिफल       आज का राशिफल: 17 अप्रैल 2024 (बुधवार); आज राम नवमी के दिन सूर्य की तरह चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत, प्रभु श्री राम की मिलेगी अपार कृपा       अष्टम नवरात्र के दिन महागौरी के दर्शनो के लिए मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता, प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने काली बाड़ी मंदिर में की पूजा, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | शिमला

हिमाचल देवभूमि और वीरभूमि उद्धव ठाकरे का बयान दुर्भाग्यपूर्ण पढ़े हिमाचल का इतिहास : सुरेश कश्यप

October 28, 2020 03:57 PM
 
शिमला: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने जयराम सरकार द्वारा मण्डी, सोलन व पालमपुर नगर परिषद को नगर निगम बनाने के फैंसले का स्वागत किया। इन शहरों के नगर निगम बनने से इन शहर के लोगों का सर्वांगीण विकास होगा। हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहली बार हुआ है कि एक साथ तीन शहरों को नगर निगम बनाने का निर्णय सरकार द्वारा लिया गया है। उन्होनें कहा कि नगर निगम बनाने से जहां इन शहरों में रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी वहीं नगरों का सुनियोजित विकास सुनिश्चित किया जा सकेगा।
 
सुरेश कश्यप ने कहा कि पढ़ाई, रोजगार व कारोबार के लिए लोगों का गांवों से शहरों की ओर रूझान बढ़ा है इसलिए यह आवश्यक हो गया है कि प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में भी बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि कि मण्डी, सोलन तथा पालमपुर के नगर निगम बनने से ये शहर, शहरी विकास के लिए विभिन्न केन्द्रीय योजनाओं के लिए भी पात्र होंगे, जिससे इन क्षेत्रों के विकास के लिए अधिक धनराशि उपलब्ध होगी तथा लोगों को रोजगार के भी अधिक अवसर मिलेंगे।
 
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बनाए गए इन तीन नगर निगमों में शामिल क्षेत्रों में भूमि और भवनों को तीन साल की अवधि के लिए टैक्स में छूट देने का भी निर्णय लिया गया है। इससे इन क्षेत्रो के हजारों लोग लाभान्वित होंगे। 
 
सुरेश कश्यप ने कहा कि सरकार ने जहां ग्रामीण क्षेत्रों के निर्धन लोगों के लिए मनरेगा जैसी रोजगारन्मुखी योजनाएं शुरू की हैं वहीं शहरी क्षेत्रों के बेरोजगार व गरीब लोगों के लिए भी इसी तर्ज पर शहरी रोजगार गारंटी योजना शुरू की गई है। इससे ऐसे लोगों को विशेष लाभ होगा जो इन क्षेत्रों में शामिल किए गए हैं।
 
उन्होनें कहा कि मण्डी, सोलन तथा पालमपुर तीनों ही शहर प्रदेश के उभरते शहर हैं जो सांस्कृतिक, धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए इन शहरों का नियोजित विकास आवश्यक है ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उद्धव ठाकरे ने हिमाचल प्रदेश को गांजे का प्रदेश बताया यह दुर्भाग्यपूर्ण है हिमाचल प्रदेश देव भूमि एवं वीरभूमि है उन्हें हिमाचल प्रदेश का इतिहास पढ़ना चाहिए हिमाचल एक फौजियों का प्रदेश है।
 
उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव पार्टी चिन्ह पर नहीं होते हैं पर भारतीय जनता पार्टी पंचायत चुनावों के लिए तैयार है और ज्यादा से ज्यादा पंचायतों में भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीत कर आए इस प्रकार का प्रयास भाजपा कर रही है।
उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश में तीसरे फ्रंट का कोई प्रभाव नहीं है और ऐसे प्रयास पहले भी हो चुके हैं जो फेल हुए हैं।
 
 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा

हिमाचल के लाहौल-स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी , पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल : मणिकर्ण घूमने आया युवक अचानक चलते-चलते हुआ बेहोश, चंडीगढ़ का रहने वाला था मृत युवक, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में फिर बदलें मौसम के तेवर, लाहौल स्पीति को छोड़कर दस जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: चलते-चलते HRTC डिलक्स बस के पिछले दोनों टायर खुले, बाल-बाल बचे यात्री, बड़ा हादसा..! पढ़ें पूरी ख़बर..

अष्टम नवरात्र के दिन महागौरी के दर्शनो के लिए मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता, प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने काली बाड़ी मंदिर में की पूजा, पढ़ें पूरी खबर..

NEET की कोचिंग ले रही 19 साल की छात्रा ने की आत्महत्या, पुलिस.. मौक पर नही..!, मामले की छानबीन शुरू, पढ़ें पूरी खबर..

राष्ट्रपति का हिमाचल दौरा स्थगित, पढ़ें पूरी खबर..

Himachal Day : आज 76 साल का हुआ हिमाचल, हिमाचल प्रदेश का इतिहास व हिमाचल दिवस 15 अप्रैल की पूरी जानकारी के लिए, पढ़ें विस्तार से.