लोकसभा के लिए सरकार को जोखिम में डाल रही कांग्रेस, विक्रमादित्य-सुल्तानपुरी के बाद अग्निहोत्री व बाली पर दांव खेलने की तैयारी, सिर्फ उप चुनाव पर निर्भर रहेगा सरकार का भविष्य, पढ़ें पूरी ख़बर..       गुरुवार का राशिफल: 25 अप्रैल 2024; गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..       आज का राशिफल: गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..       हिमाचल में चलती कार पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, हादसे में तीन सवार घायल, पढ़ें पूरी खबर..       लोकसभा चुनाव 2024: हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव समिति बिना बैठक के ही तय करेगी प्रत्याशी, प्रदेश कमेटी की ओर से भेजे गए इन बड़े नेताओं के नाम होंगे फाइनल, पढ़ें पूरी खबर...       हिमाचल में CPS केस में अब 8 मई को सुनवाई : सरकार ने हाईकोर्ट में एप्लिकेशन देकर मांगा समय; SC के नामी वकील देंगे दलील       आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024, इन राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा वैशाख माह का पहला दिन, जानिए आपकी राशि में क्या लिखा है ?       हनुमान जी के जन्मोत्सव पर शिमला के जाखू मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, पढ़ें पूरी खबर..       सोलन : पंचायत सचिव ने जन्म प्रमाण पत्र देने के बदले मांगी 1200 रुपये की रिश्वत, विजिलेंस ने पकड़ा, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 21 अप्रैल 2024; आज प्रदोष व्रत के दिन इन 5 राशियों की खुल जाएगी किस्मत, हर क्षेत्र में मिलेगा मान-सम्मान, धन की होगी अपार प्राप्ति      

पंचांग

गुरुवार का पंचांग : 29 अक्तूबर, 2020; ये है आज का शुभमुहूर्त और राहुकाल का समय

October 29, 2020 09:56 AM

पंचांग : हिन्दू पंचांगपाँच अंगो के मिलने से बनता है, ये पाँच अंग इस प्रकार हैं :-

1:- तिथि (Tithi)2:- वार (Day)3:- नक्षत्र (Nakshatra)4:- योग (Yog)5:- करण (Karan)

पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे ।

* शास्त्रों के अनुसार तिथि के पठन और श्रवण से माँ लक्ष्मी की कृपा मिलती है ।

* वार के पठन और श्रवण से आयु में वृद्धि होती है।

* नक्षत्र के पठन और श्रवण से पापो का नाश होता है।

* योग के पठन और श्रवण से प्रियजनों का प्रेम मिलता है। उनसे वियोग नहीं होता है ।

* करण के पठन श्रवण से सभी तरह की मनोकामनाओं की पूर्ति होती है ।

इसलिए हर मनुष्य को जीवन में शुभ फलो की प्राप्ति के लिए नित्य पंचांग को देखना, पढ़ना चाहिए । 

गुरुवार का पंचाग

मंगल श्री विष्णु मंत्र :-मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुणध्वजः।मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः॥

दिन (वार) – गुरुवार के दिन तेल का मर्दन करने से धनहानि होती है । (मुहूर्तगणपति)गुरुवार के दिन धोबी को वस्त्र धुलने या प्रेस करने नहीं देना चाहिए । गुरुवार को ना तो सर धोना चाहिए, ना शरीर में साबुन लगा कर नहाना चाहिए और ना ही कपडे धोने चाहिए ऐसा करने से घर से लक्ष्मी रुष्ट होकर चली जाती है।

गुरुवार को पीतल के बर्तन में चने की दाल, हल्दी, गुड़ डालकर केले के पेड़ पर चढ़ाकर दीपक अथवा धूप जलाएं । इससे बृहस्पति देव प्रसन्न होते है, दाम्पत्य जीवन सुखमय होता है ।

गुरुवार को चने की दाल भिगोकर उसके एक हिस्से को आटे की लोई में हल्दी के साथ रखकर गाय को खिलाएं, दूसरे हिस्से में शहद डालकर उसका सेवन करें। इस उपाय को करने से कार्यो में अड़चने दूर होती है, भाग्य चमकने लगता है । 

*विक्रम संवत् 2077 संवत्सर कीलक तदुपरि सौम्य, * शक संवत – 1942, *कलि संवत 5122* अयन – दक्षिणायन, * ऋतु – शरद ऋतु, * मास – अश्विन माह, * पक्ष – शुक्ल पक्ष*चंद्र बल – मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन,

तिथि (Tithi)- षत्रयोदशी 03:15 PM तक तत्पश्चात चतुर्दशी

तिथि का स्वामी – त्रयोदशी तिथि के देवता प्रेम देवता कामदेव जी जी और चतुर्दशी तिथि के स्वामी भगवान भोलेनाथ जी है।

त्रयोदशी तिथि के स्वामी कामदेव हैं। कामदेव प्रेम के देवता माने जाते है । पौराणिक कथाओं के अनुसार कामदेव, भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी के पुत्र माने गए हैं। उनका विवाह प्रेम और आकर्षण की देवी रति से हुआ है। इनकी पूजा करने से जातक रूपवान होता है, उसे अपने प्रेम में सफलता एवं इच्छित एवं योग्य जीवनसाथी प्राप्त होता है। त्रियोदशी को कामदेव की पूजा करने से वैवाहिक सुख भी पूर्णरूप से मिलता है।

आज का राशिफल : इन राशिवालों को रहेगा आज खास दिन, पढ़े अपना राशिफ़ल विस्तार से

इस तिथि का खास नाम जयकारा भी है। समान्यता त्रयोदशी तिथि यात्रा एवं शुभ कार्यो के लिए श्रेष्ठ होती है।

त्रियोदशी को बैगन नहीं खाना चाहिए ।

नक्षत्र (Nakshatra)–उत्तर भाद्रपद दोपहर 12 बजे तक. तत्पश्चात रेवती

नक्षत्र के देवता, ग्रह स्वामी- उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र के देवता अहिर्बुंधन्य देव, स्वामी शनि देव जी एवं वहीं राशि स्वामी गुरु है।

उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र 27 नक्षत्रों में 26वां नक्षत्र है, उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र के देवता अहिर्बुंधन्य देव, स्वामी शनि देव जी एवं वहीं राशि स्वामी गुरु है। शनि गुरु में शत्रुता है। उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र के जातको पर जीवन भर शनि और गुरु का प्रभाव रहता है ।

आज का राशिफल : इन राशिवालों को रहेगा आज खास दिन, पढ़े अपना राशिफ़ल विस्तार से

उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र का आराध्य वृक्ष : नीम तथा स्वाभाव शुभ माना गया है। उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र सितारे का लिंग पुरुष है। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातक पर जीवन भर शुक्र एवं राहु ग्रह का प्रभाव बना रहता है।

उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में जन्म लेने वाले व्यक्ति धार्मिक, कुशल वक्ता, यशस्वी, परोपकारी और धनवान होते है। उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में जन्म लेने वाले व्यक्तियों को सन्तान पक्ष से सुख की प्राप्ति होती है। इनका पारिवारिक जीवन भी सुखमय रहता है। 

इस नक्षत्र में जन्मे व्यक्ति को हनुमान जी की आराधना करनी चाहिए, इनको पीपल की सदैव / विशेषकर शनिवार को तो अवश्य ही सेवा करनी चाहिए ।

उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के लिए भाग्यशाली अंक क्या हैं 6 और 8, भाग्यशाली रंग बैगनी तथा भाग्यशाली दिन गुरुवार, मंगलवार और शुक्रवार होता है।

उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में जन्मे जातको को तथा जिस दिन यह नक्षत्र हो उस दिन सभी को इस नक्षत्र देवता के नाममंत्र:- ॐ अहिर्बुंधन्याय नमःl मन्त्र की माला का जाप अवश्य करना चाहिए ।

योग :- हर्षण – 02:39 AM, 30 अक्टूबर तक

प्रथम करण :- तैतिल – 15 :15 तक

द्वितीय करण :- गर – 04:29 AM, 30 अक्टूबर तक

दिशाशूल – बृहस्पतिवार को दक्षिण दिशा एवं अग्निकोण का दिकशूल होता है । यात्रा, कार्यों में सफलता के लिए घर से सरसो के दाने या जीरा खाकर जाएँ ।

राहुकाल – दिन – 1:30 से 3:00 तक।

सूर्योदय – प्रातः 06:31

सूर्यास्त – सायं 05:38

विशेष – त्रियोदशी को बैगन का सेवन नहीं करना चाहिए ।

आज का शुभ मुहूर्त : अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 42 म‍िनट से 12 बजकर 27 म‍िनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 56 मिनट से 02 बजकर 40 म‍िनट तक। निशीथ काल रात 11 बजकर 39 म‍िनट से 30 अक्‍टूबर रात 12 बजकर 31 मि‍नट तक।

आज का राशिफल : इन राशिवालों को रहेगा आज खास दिन, पढ़े अपना राशिफ़ल विस्तार से

आज का अशुभ मुहूर्त : राहुकाल दोपहर 01 बजकर 30 म‍िनट से 03 बजे तक। यमगंड सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 म‍िनट तक। पंचक पूरा द‍िन। गुल‍िक काल सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 म‍िनट तक।

आज का उपाय : श्रीहर‍ि की माता लक्ष्‍मी के साथ उपासना करें। निराश्रितों को यथाशक्ति जरूरी वस्‍तुओं का दान करें। -

“हे आज की तिथि (तिथि के स्वामी ), आज के वार, आज के नक्षत्र ( नक्षत्र के देवता और नक्षत्र के ग्रह स्वामी ), आज के योग और आज के करण, आप इस पंचांग को सुनने और पढ़ने वाले जातक पर अपनी कृपा बनाए रखे, इनको जीवन के समस्त क्षेत्रो में सदैव हीं श्रेष्ठ सफलता प्राप्त हो “।

आप का आज का दिन अत्यंत मंगल दायक हो । 

आज का राशिफल : इन राशिवालों को रहेगा आज खास दिन, पढ़े अपना राशिफ़ल विस्तार से

Have something to say? Post your comment

पंचांग में और

आज का पञ्चाङ्ग, 18 अक्तूबर 2023; (बुधवार); जानें आज का मुहूर्त और शुभ योग का समय, आज चतुर्थ नवरात्र पर इन मंत्रों का जाप अवश्य करें..

आज का पञ्चाङ्ग, 09 जून 2023; (शुक्रवार); जानें आज का मुहूर्त और शुभ योग का समय

गुरुवार का पंचांग : 08 जून 2023; जानिए आज का शुभ मुहूर्त व राहुकाल का समय..

बुधवार का पञ्चाङ्ग: 07 जून 2023, आज गणेश चतुर्थी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त कब से कब तक, पढ़ें आज का पञ्चाङ्ग..

मंगलवार का पंचांग: 06 जून 2023; जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय..

आज सोमवार का पंचांग: 05 जून 2023; जानें आज का मुहूर्त और शुभ योग का समय

आज का पंचांग: 04 जून 2023; आज ज्‍येष्‍ठ पूर्णिमा, जानें मुहूर्त और शुभ योग का समय..

आज का पंचांग 12 अप्रैल 2023 बुधवार: आज शीतला सप्तमी व्रत, जानें आज के मुहूर्त और शुभ योग

सोमवार का पंचांग : 27 मार्च 2022; जानिए आज के शुभ मुहूर्त का समय..

गुरुवार का पंचांग : 16 मार्च, 2023; देखें आज का शुभमुहूर्त और शुभयोग का समय ..

राशिफल

गुरुवार का राशिफल: 25 अप्रैल 2024; गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

गुरुवार का राशिफल: 25 अप्रैल 2024; गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

राशिफलApril 25, 2024

आज का राशिफल: गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

आज का राशिफल: गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

राशिफलApril 25, 2024

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024, इन राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा वैशाख माह का पहला दिन, जानिए आपकी राशि में क्या लिखा है ?

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024, इन राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा वैशाख माह का पहला दिन, जानिए आपकी राशि में क्या लिखा है ?

राशिफलApril 24, 2024

आज का राशिफल: 21 अप्रैल 2024; आज प्रदोष व्रत के दिन इन 5 राशियों की खुल जाएगी किस्मत, हर क्षेत्र में मिलेगा मान-सम्मान, धन की होगी अपार प्राप्ति

आज का राशिफल: 21 अप्रैल 2024; आज प्रदोष व्रत के दिन इन 5 राशियों की खुल जाएगी किस्मत, हर क्षेत्र में मिलेगा मान-सम्मान, धन की होगी अपार प्राप्ति

राशिफलApril 21, 2024