आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024, इन राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा वैशाख माह का पहला दिन, जानिए आपकी राशि में क्या लिखा है ?       हनुमान जी के जन्मोत्सव पर शिमला के जाखू मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, पढ़ें पूरी खबर..       सोलन : पंचायत सचिव ने जन्म प्रमाण पत्र देने के बदले मांगी 1200 रुपये की रिश्वत, विजिलेंस ने पकड़ा, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 21 अप्रैल 2024; आज प्रदोष व्रत के दिन इन 5 राशियों की खुल जाएगी किस्मत, हर क्षेत्र में मिलेगा मान-सम्मान, धन की होगी अपार प्राप्ति       हाईकोर्ट में राज्यसभा चुनाव को चुनौती वाली अभिषेक मनु सिंघवी की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने बीजेपी सांसद हर्ष महाजन को नोटिस किया जारी, अब 23 मई को होगी अगली सुनवाई, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 19 अप्रैल 2024; आज एकादशी के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता       गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा       हिमाचल के लाहौल-स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग       ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी , पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल : मणिकर्ण घूमने आया युवक अचानक चलते-चलते हुआ बेहोश, चंडीगढ़ का रहने वाला था मृत युवक, पढ़ें पूरी खबर..      

राशिफल

रविवार का राशिफ़ल: 20 दिसम्बर 2020, इन राशियों के लिए होगा लाभ, जाने राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन

December 20, 2020 08:00 AM

मेष राशि : आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। मित्रों के सहयोग से रूके हुए सारे काम पूरे हो जायेंगें। आपके घर पर कोई दूर का रिश्तेदार आ सकता है जिससे बच्चे खुश हो जायेंगें। शाम तक घर में कोई छोटी पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। इस राशि के जो लोग प्रापर्टी डिलर का काम कर रहे हैं, उनके लिये दिन फायदेमंद रहेगा। कोई नया कोंट्रेक्ट मिलेगा। आपको नए और पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिल सकता है। सेहत पहले से बहुत अच्छी रहेगी।

वृष राशि : किस्मत आपके साथ रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर आपका रुझान बढ़ेगी। व्यक्तिगत समस्याएं हल हों जायेंगी। किसी भी काम के बारे में गहराई से विचार करेंगे, तो नतीजे आपके फेवर में आ सकते हैं। घर और ऑफिस दोनों जगह का माहौल आपके लिए खुशनुमा रहेगा। पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। बच्चों की सेहत का ख्याल रखें, ठंडी चिजे खाने से रोके। करोबारीयों को मुनाफा होगा। वेतन में भी बढ़ोतरी होगी। आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा।

मिथुन राशि : आप कोई नया काम शुरू करनें की सोच सकते है। इस राशि के छात्रों को थोड़ी अधिक मेहनत करने की जरूरत है। आपके कामों में थोड़ी रूकावटें आ सकती है। लेकिन आपकी सूझ-बूझ से समय पर पूरा कर लेगें। इस राशि के मीडिया से जुड़े हुए लोगों को आज थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। किसी की मदद मिल सकती है। अपने विचारों और भावनाओं की अभिव्यक्ति बहुत अच्छी तरह कर सकेंगे। आपके घर में खुशियों का आगमन होगा।

कर्क राशि : आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। बच्चों का सहयोग न मिलने पर थोड़े परेशान हो सकते हैं। नए काम को शुरू करने में भाग्य का साथ मिलेगा। धन प्राप्ति के अच्छे योग है। इस राशि के छात्रों को अपनी मेहनत के बराबर परिणाम हासिल होगें। ऑफिस के किसी काम को लेकर चिंतित हो सकते है, लेकिन सीनियर्स की मदद से सब ठीक हो जायेगा। सभी कार्यो में सफलता मिलेंगी, धूल मिट्टी जैसे इलाके में जाने से बचें, नहीं तो इससे प्रोब्लम हो सकती है।

सिंह राशि : आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लग रहेगा। शाम तक किसी धार्मिक आयोजन में भी जा सकते हैं। बिजनेस और कामकाज से जुड़ी परेशानियां खत्म होगी। आपको अपनी माता से कोई सरप्राइज मिल सकता है। इस राशि के जो लोग पत्रकार हैं उन्हें कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के नये मौके मिलेंगे और समाज में उनका नाम होगा। रुके हुए पैसे वापस मिल सकते है आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। साथी पर भरोसा बनाये रखने से दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

कन्या राशि : आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका समय बच्चों के साथ बीतेगा, जिससे परिवारिक महौल भी खुशनुमा बना रहेगा। कुछ नया और सकारात्मक काम करने की सोचेंगे , अपनी दिनचर्या में बदलाव करके छोटी- मोटी स्वास्थ्य सम्बधि समस्यायों सें झुटकारा पा सकते है। आपके लिए योजना बनाना मेहनत करने से भी ज्यादा कारगर साबित हो सकता है। करियर में और आगे बढ़ने के लिए बड़े भाई का सहयोग मिलेग। माता घुटनों के दर्द से परेशान हो सकती हैं।  

तुला राशि : आपका दिन मिला जुला परिणाम देने वाला रहेगा। परिवार में किसी सदस्य से थोड़ा विवाद हो सकता है। बेहतर होगा बेवजह किसी की बातों में दखल देने से बचें और अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। इस राशि के स्टूडेंट्स को परीक्षा में अच्छा परिणाम मिलेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को सम्मान मिल सकता है और लोग आपसे प्रेरणा लेंगें। आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी। रोजाना सुबह वॉक करें बढ़ते वजन की परेशानी से छुटकारा मिलेगा।

वृश्चिक राशि : आपके पूराने रुके हुए काम पूरे हो जायेंगे। अचानक कहीं से बड़ा धन लाभ हो सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर है शिक्षक आपकी प्रशंसा कर सकते है। आप किसी नए काम की शुरुआत चाहते है, तो उस विषय से जुड़े लोगों की सलाह जरूर ले ले। जीवनसाथी से बैठकर बात करने से रिश्तों में बढ़ रही अनबन दूर हो जायेगी और रिश्तें में मधुरता आयेगी। करोबार में आ रही परेशानियां दूर होंगी।  

धनु राशि : आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप किसी काम में बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है। लवमेट एक दूसरे को कुछ उपहार दें सकते है, इससे रिश्तों में और मजबूती आयेंगी। माता पिता के सहयोग से अपकी, तरक्की के मार्ग खुलेगें। छोटे उद्योग वाले लोगों को बड़ा मुनाफा होगा। सामाजिक कार्यों में सहयोग करने से लोगों में आपके प्रति मान समान बढ़ेगा और वह आपसे प्रेरणा भी लेगें।

मकर राशि: आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक प्रगति के लिए दिन अनुकूल है। बड़ा धन लाभ होने के भी योग बन रहा है। आर्थिक पक्ष भी पहले की अपेक्षा और ज्यादा मजबूत होगा। मन से की गए परिश्रम का पूरा लाभ मिलेगा। वैवाहिक समस्याओं का समाधान होगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। महिलाएं अपने चेहरे का खास ख्याल रखें। बच्चे पिता के साथ पार्क घूमने जाएंगे।

कुंभ राशि: आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। इस ऊर्जा के साथ जिस काम को करेंगे वो समय पर पूरा हो जाएगा। इस राशि के इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे, तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। तरक्की के नये रास्ते मिलेगे। आय के स्त्रोत बढ़ेगे। इससे आर्थिक स्थिति भी अच्छी हो जायेगी। किसी काम को पूरा करने में जीवनसाथी की सलाह काम आयेंगी। लवमेट के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आपके सभी कष्टों का निवारण होगा।

मीन राशि : आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कोई भी फैसला लेने से पहले उसपर विचार कर ले तो अच्छा होगा। किसी पुराने विवाद का फैसला अपने पक्ष में आयेंगा। परिवार वालों के सहयोग से आज रुके हुए कार्य पूरा करनें में सफल होंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई के प्रति गंभीरता बढ़ेगी। जो लोग बेरोजगार है, उन्हें किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिये ऑफर आ सकता है कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेंगी।

Note: यह राशिफ़ल राशियों के अक्षरों के अनुसार सोशल साइट्स से लिया गया है। हिमदर्शन डॉट कॉम यह दावा नही करता है कि यह सभी लोगों पर खरा उतरे। जिस किसी भी पाठक को जन्म नाम राशि व लग्न राशि के अनुसार जानकारी लेनी हो वे कुंडली विशेषज्ञ से अपना वार्षिक या दैनिक राशिफ़ल जान सकतें है।

Have something to say? Post your comment

राशिफल में और

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024, इन राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा वैशाख माह का पहला दिन, जानिए आपकी राशि में क्या लिखा है ?

आज का राशिफल: 21 अप्रैल 2024; आज प्रदोष व्रत के दिन इन 5 राशियों की खुल जाएगी किस्मत, हर क्षेत्र में मिलेगा मान-सम्मान, धन की होगी अपार प्राप्ति

आज का राशिफल: 19 अप्रैल 2024; आज एकादशी के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता

आज का राशिफ़ल: 18 अप्रैल 2024; इन राशि वालों के लिए सौभाग्य से भरा रहेगा गुरुवार का दिन, यहां पढ़िए आज का दैनिक राशिफल

आज का राशिफल: 17 अप्रैल 2024 (बुधवार); आज राम नवमी के दिन सूर्य की तरह चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत, प्रभु श्री राम की मिलेगी अपार कृपा

आज का राशिफल: 16 अप्रैल 2024 (मंगलवार); आज महा अष्टमी के दिन मां गौरी इन राशियों पर बरसाएंगी कृपा, खुल जाएगा भाग्य का द्वार, जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन ..

आज का राशिफल: 15 अप्रैल 2024; आज इन राशियों की जिंदगी से मां कालरात्रि दूर करेंगी सारे भय और बाधाएं, नवरात्रि का सातवां दिन रहेगा बेहद खुशहाल, पढ़ें आज का भविष्यफल..

आज का राशिफल: (14 अप्रैल 2024); आज चैत्र नवरात्रि के छठे दिन इन राशि वालों पर बरसेगी मां कात्यायनी की कृपा, सुख-समृद्धि और सौभाग्य का मिलेगा आशीर्वाद

आज का राशिफल: 30 मार्च 2024; आज के दिन इन राशियों पर बरसेगी देवी-देवताओं की कृपा, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता, पढ़ें अपना आज का राशिफल..

आज का राशिफल : 29 मार्च 2024; शुक्रवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, मां लक्ष्मी घर में देंगी दस्तक, जानें कैसा रहेगा आपका दिन..