आज का राशिफल: 19 अप्रैल 2024; आज एकादशी के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता       गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा       हिमाचल के लाहौल-स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग       ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी , पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल : मणिकर्ण घूमने आया युवक अचानक चलते-चलते हुआ बेहोश, चंडीगढ़ का रहने वाला था मृत युवक, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में फिर बदलें मौसम के तेवर, लाहौल स्पीति को छोड़कर दस जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल: चलते-चलते HRTC डिलक्स बस के पिछले दोनों टायर खुले, बाल-बाल बचे यात्री, बड़ा हादसा..! पढ़ें पूरी ख़बर..       आज का राशिफ़ल: 18 अप्रैल 2024; इन राशि वालों के लिए सौभाग्य से भरा रहेगा गुरुवार का दिन, यहां पढ़िए आज का दैनिक राशिफल       आज का राशिफल: 17 अप्रैल 2024 (बुधवार); आज राम नवमी के दिन सूर्य की तरह चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत, प्रभु श्री राम की मिलेगी अपार कृपा       अष्टम नवरात्र के दिन महागौरी के दर्शनो के लिए मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता, प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने काली बाड़ी मंदिर में की पूजा, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | सोलन

सोलन : नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस ने की जबरदस्त वापसी, कांग्रेस के हाथ जनमत

January 11, 2021 03:26 PM

सोलन: नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस ने जबरदस्त वापसी करते हुए भाजपा के बड़े धुरंधरों को धूल चटा दी है। रविवार को सोलन के चार निकायों के लिए हुए मतदान में कांग्रेस के हाथ को जनमत का साथ मिला है। इन चुनावों से आगामी चुनावों की तस्वीर साफ होती नजर आ रही है। जिला की सबसे हॉट नगर परिषद बद्दी पर दोनों बड़ी पार्टियों में से किसी का भी बहुमत नहीं बन पाया है।

यहां दून विधानसभा की बद्दी नगर परिषद में चार सीटों पर कांग्रेस ने तो चार पर भाजपा ने कब्जा जमाया है, लेकिन एक आजाद ने सीट निकाल कर दोनों ही पार्टियों का खेल बिगाड़ दिया है। यहां आजाद जीते उम्मीदवार को अब दोनों तरफ से जल्द ही अध्यक्ष की ऑफर मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं। 

जिला सोलन में कांग्रेस ने 34 में से आधी सीटों पर कब्जा जमाया है तो भाजपा केवलत 14 सीटों तक ही पहुंच सकी है। भाजपा की तीन सीटों पर तीन आजाद उम्मीदवारों ने कब्जा जमा लिया है। इससे जिला सोलन में भाजपा का खेल बिगड़ता नजर आ रहा है। 

दून विधानसभा के बाद जिला की दूसरी हॉट नगर परिषद परवाणू देखी जा रही थी। यहां पूर्ण संभावनाएं जताई जा रही थी कि मंत्री और महिला आयोग राज्य अध्यक्ष की जोड़ी अपना कमाल दिखाएगी, लेकिन यहां भी भाजपा को मुंह की खानी पड़ी। यहां कांग्रेस ने अपना मजबूत जनाधार प्रस्तुत करते हुए नौ में से पांच सीटों पर कब्जा जमाया है और भाजपा के दामन में केवल तीन सीटें ही मात्र मिली हैं। इसी तरह नगर पंचायत अर्की में भी कांग्रेस ने पांच दो के अंतर से भाजपा को पटखनी दे दी है। यहां पूर्व मुख्यमंत्री व अर्की विधानसभा से विधायक वीरभद्र सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस को जबरदस्त जीत हासिल हुई है। 

1995 से लेकर अब तक नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का ही बोलबाला रहा है। जब से नगर पंचायत का गठन हुआ है, उस समय से अब तक सात बार चुनाव हुए जिनमें पांच बार कांग्रेस ने यहां शासन किया है। वहीं मात्र दो बार भाजपा कामयाब हो पाई है।

नगर परिषद नालागढ़

वार्ड नंबर-1, शालिनी शर्मा भाजपा 353, शहनाज बेगम कांग्रेस 330

वार्ड नंबर-2, वंदना बंसल 254 आजाद, प्रेम लता 216 भाजपा

वार्ड नंबर-3, रीना देवी 558 कांग्रेस, शशि बाला भाजपा 203

वार्ड नंबर-4, संजीव कुमार भाजपा 226, मनोज कुमार कांग्रेस 118

वार्ड नंबर-5, अलका वर्मा कांग्रेस 272, अतुल शर्मा भाजपा 243

वार्ड नंबर-6, महेश कुमार भाजपा 311, नित्यानंद शर्मा कांग्रेस 243

वार्ड नंबर-7, अमरेंदर सिंह भिडर कांग्रेस 318, गुरविंद्र कुमार आजाद 213

वार्ड नंबर-8, सहर शर्मा भाजपा 304, बलदेव मल्होत्रा कांग्रेस 281

वार्ड नंबर-9, तारा अवस्थी भाजपा निर्विरोध

नगर परिषद परवाणू

वार्ड नंबर-1, डेजी ठाकुर भाजपा 203, राकेश भाटिया आजाद 106

वार्ड नंबर-2, लखविद्र कांग्रेस 228, रजनी सिगला भाजपा 176

वार्ड नंबर-3, किरण चौहान भाजपा 172, शशि बाला कांग्रेस 151

वार्ड नंबर-4, चंद्रावती कांग्रेस 168, संगीता आजाद 152

वार्ड नंबर-पांच, सोनिया शर्मा कांग्रेस 342, रचना रानी भाजपा 303

वार्ड नंबर-6, ठाकुर दास कांग्रेस 421, अनिता भाजपा 248

वार्ड नंबर-7, रंजीता भाजपा 316, प्रेम लता कांग्रेस 234

वार्ड नंबर-8, मोनिषा शर्मा कांग्रेस 418, शकुंतला पांटा भाजपा 112

वार्ड नंबर-नौ, निशा शर्मा आजाद 261, पूजा गोयल भाजपा 151

नगर पंचायत अर्की की 7 में से 5 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा

नगर पंचायत अर्की में कुल 7 सीटों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस को 5 व भाजपा को 2 सीट मिली हैं। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर-1 से कांग्रेस समर्थित निर्मला देवी 8 वोट से विजयी घोषित हुई हैं। निर्मला देवी को 128 व बीजेपी की कांता देवी को 120 वोट मिले।

वार्ड नंबर-2 से भाजपा समर्थित सुरेंद्र शर्मा 105 वोट से विजयी घोषित हुए। सुरेंद्र शर्मा को 173, निर्दलीय उम्मीदवार को 68, कांग्रेस के गौरव ठाकुर को 56, लक्ष्मण को 16 व नोटा को 3 वोट मिले।

वार्ड नम्बर-3 में भाजपा समर्थित भारती वर्मा ने कांग्रेस समर्थित श्यामा कौंडल को 33 वोट से हराया। भारती को 136 व श्याम वर्मा को 103 वोट मिले।

वार्ड नम्बर-4 में कांग्रेस के अनुज गुप्ता ने भाजपा समर्थित नरेंद्र गुप्ता को 4 वोट से हराया। अनुज को 86, नरेंद्र गुप्ता को 82 तथा राजीव को 15 वोट मिले।

वार्ड नम्बर-5 में कांग्रेस समर्थित हेमेंद्र गुप्ता 33 वोट से जीते। हेमेंद्र को 103 व बीजेपी के कमलेश गुप्ता को 70 वोट मिले।

वार्ड नम्बर-6 में कांग्रेस के धर्मपाल शर्मा बीजेपी के गौरव गुप्ता से 33 वोट से जीते। धर्मपाल को 82, गौरव को 49 व निर्दलीय अंकुश शर्मा को 36 वोट मिले।

वार्ड नम्बर-7 में कांग्रेस समर्थित रुचिका गुप्ता ने 28 वोट से जीत हासिल की। रुचिका को 141, बीजेपी की भावना को 113 व निर्दलीय संतोष को 108 वोट मिले।  

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा

हिमाचल के लाहौल-स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी , पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल : मणिकर्ण घूमने आया युवक अचानक चलते-चलते हुआ बेहोश, चंडीगढ़ का रहने वाला था मृत युवक, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में फिर बदलें मौसम के तेवर, लाहौल स्पीति को छोड़कर दस जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: चलते-चलते HRTC डिलक्स बस के पिछले दोनों टायर खुले, बाल-बाल बचे यात्री, बड़ा हादसा..! पढ़ें पूरी ख़बर..

अष्टम नवरात्र के दिन महागौरी के दर्शनो के लिए मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता, प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने काली बाड़ी मंदिर में की पूजा, पढ़ें पूरी खबर..

NEET की कोचिंग ले रही 19 साल की छात्रा ने की आत्महत्या, पुलिस.. मौक पर नही..!, मामले की छानबीन शुरू, पढ़ें पूरी खबर..

राष्ट्रपति का हिमाचल दौरा स्थगित, पढ़ें पूरी खबर..

Himachal Day : आज 76 साल का हुआ हिमाचल, हिमाचल प्रदेश का इतिहास व हिमाचल दिवस 15 अप्रैल की पूरी जानकारी के लिए, पढ़ें विस्तार से.