लोकसभा चुनाव 2024: कंगना रनौत के खिलाफ मंडी से चुनाव लड़ेंगी प्रतिभा सिंह ! कांग्रेस आलाकमान पर टिकीं नजरें, कांग्रेस की लिस्ट का सभी को इंतजार, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल BJP में बगावत: रामलाल मारकंडा BJP से हुए बागी, रवि को टिकट देने पर भड़के, कांग्रेस से चुनाव लड़ने के संकेत, लाहौल स्पीति BJP कार्यकारणी देगी इस्तीफा, राजनीति में उठापटक जारी, पढ़ें पूरी ख़बर       हिमाचल प्रदेश में उप-चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 6 उम्मीदवारों की लिस्ट, जाने किसे मिला टिकट ?       शिमला में टैक्सी चालकों और बिचौलियों की लूट, शिमला की छवि हो रही खराब, बिचौलिए लेते हैं कमीशन, इस्तेमाल हो रहे बिना परमिट के वाहन, इनकी रफ ड्राइविंग और बदतमीज़ी से पर्यटक और जाखू वासी परेशान, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 25 मार्च 2024; आज होली के दिन इन राशि वालों के घर बरसेंगे खुशियों के रंग, धन-दौलत से भर जाएगी तिजोरी, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       चन्द्र ग्रहण: 2024: आज होली के दिन लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, भारत में नजर आएगा या नहीं, कैसे देख सकते हैं, आज इतने बजे से शुरू हो जाएगा चंद्र ग्रहण, जान लीजिए इस दौरान क्या सावधानियां बरतें, पढ़े पूरी खबर..       हिमाचल में BJP के बाकी 2 टिकट भी घोषित, कांगड़ा के सांसद कपूर का पत्ता साफ, भारद्वाज उम्मीदवार, भाजपा ने टिकटों में फिर चौंकाया, इस बार 2 नये प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल: क्या हिमाचल में उपचुनाव के बाद बचेगी कांग्रेस की सरकार ? उपचुनाव में किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, जानिए हिमाचल के सियासी समीकरण, विस्तार से..       आज का राशिफल: 24 March 2024: आज होलिका दहन के दिन इन राशियों का जागेगा सोया भाग्य, ग्रह-नक्षत्रों का मिलेगा पूरा साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल       हिमाचल BJP में बगावत शुरू : इन विधानसभा में बगावत के आसार, राकेश कालिया ने इस्तीफा दिया, कांग्रेस में हो सकती वापसी, पढ़ें पूरी खबर..      

पंचांग

शनिवार का पंचांग : 13 फरवरी 2021; जानिए आज का शुभमुहूर्त व राहुकाल का समय

February 13, 2021 09:00 AM

हिन्दू पंचांग पाँच अंगो के मिलने से बनता है, ये पाँच अंग इस प्रकार हैं :-

1:- तिथि (Tithi)

2:- वार (Day)

3:- नक्षत्र (Nakshatra)

4:- योग (Yog)

5:- करण (Karan)

पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे ।

जानिए, शनिवार का पंचांग

* शास्त्रों के अनुसार तिथि के पठन और श्रवण से माँ लक्ष्मी की कृपा मिलती है ।

* वार के पठन और श्रवण से आयु में वृद्धि होती है।

*-नक्षत्र के पठन और श्रवण से पापो का नाश होता है।

* योग के पठन और श्रवण से प्रियजनों का प्रेम मिलता है। उनसे वियोग नहीं होता है ।

* करण के पठन श्रवण से सभी तरह की मनोकामनाओं की पूर्ति होती है ।

इसलिए हर मनुष्य को जीवन में शुभ फलो की प्राप्ति के लिए नित्य पंचांग को देखना, पढ़ना चाहिए।

शनिवार का पंचांग

शनि देव जी का तांत्रिक मंत्र – ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।

।। आज का दिन मंगलमय हो ।।

दिन (वार) -शनिवार के दिन क्षौरकर्म अर्थात बाल, दाढ़ी काटने या कटाने से आयु का नाश होता है । अत: शनिवार को बाल और दाढ़ी दोनों को ही नहीं कटवाना चाहिए।

शनिवार के दिन प्रात: पीपल के पेड़ में दूध मिश्रित मीठे जल का अर्ध्य देने और सांय पीपल के नीचे तेल का दीपक जलाने से कुंडली की समस्त ग्रह बाधाओं का निवारण होता है ।

शनिवार के दिन पीपल के नीचे हनुमान चालीसा पड़ने और गायत्री मन्त्र की एक माला का जाप करने से किसी भी तरह का भय नहीं रहता है, समस्त बिग़डे कार्य भी बनने लगते है।

शिवपुराण के अनुसार शनि देव पिप्लाद ऋषि का स्मरण करने वाले, उनके भक्तो को कभी भी पीड़ा नहीं देते है इसलिए जिन के ऊपर शनि की दशा चल रही हो उन्हें अवश्य ही ना केवल शनिवार को वरन नित्य पिप्लाद ऋषि का स्मरण करना चाहिए।

शनिवार के दिन पिप्पलाद श्लोक का या पिप्पलाद ऋषि जी के केवल इन तीन नामों (पिप्पलाद, गाधि, कौशिक) को जपने से शनि देव की कृपा मिलती है, शनि की पीड़ा निश्चय ही शान्त हो जाती है ।

*विक्रम संवत् 2077 संवत्सर कीलक तदुपरि सौम्य* शक संवत – 1942, *कलि संवत 5122* अयन – उत्तरायण, * ऋतु – शरद ऋतु, * मास – माघ माह* पक्ष – कृष्ण पक्ष*चंद्र बल –वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुम्भ,

तिथि (Tithi)- द्वितीया – 12:56 AM, 14 फरवरी तक

तिथि का स्वामी – द्वितीया तिथि के स्वामी चारो वेदो के रचियता भगवान ब्रह्मा जी है। द्वितीया तिथि के स्वामी सृष्टि के रचियता भगवान ‘ब्रह्मा’ जी हैं। इसका विशेष नाम ‘सुमंगला’ है। यह भद्रा संज्ञक तिथि है। बुधवार के दिन दोनों पक्षों की द्वितीया में विशेष सामर्थ होता है और यह सिद्धिदा हो जाती है, अर्थात इसमें किये गये सभी कार्य शुभ और सफल होते हैं। द्वितीया तिथि को चारो वेदो के रचियता ब्रह्मा जी का स्मरण करने से कार्य सिद्ध होते है।

व्यासलिखित पुराणों के अनुसार ब्रह्मा जी के चार मुख हैं, जो चार दिशाओं में देखते हैं। शास्त्रों के अनुसार ब्रह्मा को स्वयंभू (स्वयं जन्म लेने वाला) और चार वेदों का निर्माता माना गया है। ब्रह्मा की उत्पत्ति विष्णु की नाभि से निकले कमल से मानी गयी है। मान्यता है कि ब्रह्मा जी के एक मुँह से हर वेद निकला था।

देवी सावित्री ब्रह्मा जी की पत्नी, माँ सरस्वती ब्रह्मा जी की पुत्री, सनकादि ऋषि, नारद मुनि और दक्ष प्रजापति इनके पुत्र और इनका वाहन हंस है।

ब्रह्मा जी ने अपने चारो हाथों में क्रमश: वरमुद्रा, अक्षरसूत्र, वेद तथा कमण्डलु धारण किया है।

द्वितीया तिथि को ब्रह्मचारी ब्राह्मण की पूजा करना एवं उन्हें भोजन, अन्न, वस्त्र आदि का दान देना बहुत शुभ माना गया है।

शुक्ल पक्ष की द्वितीया में भगवान शंकर जी माँ पार्वती के संग होते हैं इसलिए भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं। लेकिन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि में भगवान शंकर की पूजा करना उत्तम नहीं माना जाता है।

नक्षत्र (Nakshatra)- शतभिषा – 15:11 PM तक तत्पश्चात पूर्व भाद्रपद

नक्षत्र के स्वामी ( Nakshatra Ke Swami ) –शतभिषा नक्षत्र के देवता वरुण देव जी और शतभिषा के स्वामी राहु जी है।

शतभिषा नक्षत्र का स्थान आकाश मंडल के नक्षत्रो में 24 वां है।

‘शतभिषा’ का अर्थ है ‘सौ चिकित्सक’ अथवा ‘सौ चिकित्सा’। यह एक चक्र, एक बैल गाड़ी जो चिकित्सा का प्रतीक है जैसा प्रतीत होता है।

ऐसे जातक पर राहु और शनि का प्रभाव रहता है। शताभिषा नक्षत्र सितारे का लिंग तटस्थ है। शताभिषा नक्षत्र का आराध्य वृक्ष: कदंब, तथा स्वाभाव चर होता है ।

अत: शतभिषा नक्षत्र के जातको को राहु को अपने अनुकूल करने का उपाय अवश्य जी करना चाहिए ।

शतभिषा नक्षत्र के लिए भाग्यशाली संख्या 4 और 8, भाग्यशाली रंग हरा और नीला, भाग्यशाली दिन शुक्रवार, शनिवार और सोमवार होता है ।

शतभिषा नक्षत्र में जन्मे जातको को नित्य तथा अन्य सभी को आज नक्षत्र देवता नाममंत्र:- “ॐ वरुणाय नमः ” या नक्षत्र नाम मंत्र :- “ॐ शतभिषजे नमः” मन्त्र की एक माला का जाप अवश्य करना चाहिए।

शतभिषा नक्षत्र के जातको को भगवान शंकर जी की उपासना करने से आशातीत सफलता मिलती है ।

योग(Yog) : शिव

प्रथम करण : – बालव – 12:38 PM तक

द्वितीय करण : – कौलव – 12:56 AM, 14 फरवरी तक

गुलिक काल : – शनिवार को शुभ गुलिक प्रातः 6 से 7:30 बजे तक ।

दिशाशूल - शनिवार को पूर्व दिशा का दिकशूल होता है । यात्रा, कार्यों में सफलता के लिए घर से अदरक खाकर, घी खाकर जाएँ ।

राहुकाल : सुबह – 9:00 से 10:30 तक।

सूर्योदय : प्रातः 07:04

सूर्यास्त :  सायं 06:07

विशेष : द्वितीया तिथि को नींबू का सेवन नहीं करना चाहिए। 

आज का शुभ मुहूर्तः अभिजीत मुहूर्त दोपहर में 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 27 मिनट से 03 बजकर 11 मिनट तक। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 09 मिनट से 01 बजकर 01 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 58 मिनट से 06 बजकर 22 मिनट तक। अमृत काल आधी रात के बाद 1 बजकर 35 मिनट से 3 बजकर 3 मिनट तक रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त अगले दिन सुबह 5 बजकर 18 मिनट से 6 बजकर 9 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्तः राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। वर्ज्य काल शाम को 4 बजकर 46 मिनट से 6 बजकर 14 मिनट तक।

आज के उपाय : आज शनिवार को मंदिर में शनिदेव को तेल चढ़ाएं और काले तिल का दान करें।

“हे आज की तिथि (तिथि के स्वामी), आज के वार, आज के नक्षत्र ( नक्षत्र के देवता और नक्षत्र के ग्रह स्वामी ), आज के योग और आज के करण, आप इस पंचांग को सुनने और पढ़ने वाले जातक पर अपनी कृपा बनाए रखे, इनको जीवन के समस्त क्षेत्रो में सदैव हीं श्रेष्ठ सफलता प्राप्त हो “।

आप का आज का दिन अत्यंत मंगल दायक हो । 

Have something to say? Post your comment

पंचांग में और

आज का पञ्चाङ्ग, 18 अक्तूबर 2023; (बुधवार); जानें आज का मुहूर्त और शुभ योग का समय, आज चतुर्थ नवरात्र पर इन मंत्रों का जाप अवश्य करें..

आज का पञ्चाङ्ग, 09 जून 2023; (शुक्रवार); जानें आज का मुहूर्त और शुभ योग का समय

गुरुवार का पंचांग : 08 जून 2023; जानिए आज का शुभ मुहूर्त व राहुकाल का समय..

बुधवार का पञ्चाङ्ग: 07 जून 2023, आज गणेश चतुर्थी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त कब से कब तक, पढ़ें आज का पञ्चाङ्ग..

मंगलवार का पंचांग: 06 जून 2023; जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय..

आज सोमवार का पंचांग: 05 जून 2023; जानें आज का मुहूर्त और शुभ योग का समय

आज का पंचांग: 04 जून 2023; आज ज्‍येष्‍ठ पूर्णिमा, जानें मुहूर्त और शुभ योग का समय..

आज का पंचांग 12 अप्रैल 2023 बुधवार: आज शीतला सप्तमी व्रत, जानें आज के मुहूर्त और शुभ योग

सोमवार का पंचांग : 27 मार्च 2022; जानिए आज के शुभ मुहूर्त का समय..

गुरुवार का पंचांग : 16 मार्च, 2023; देखें आज का शुभमुहूर्त और शुभयोग का समय ..