हाईकोर्ट में राज्यसभा चुनाव को चुनौती वाली अभिषेक मनु सिंघवी की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने बीजेपी सांसद हर्ष महाजन को नोटिस किया जारी, अब 23 मई को होगी अगली सुनवाई, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 19 अप्रैल 2024; आज एकादशी के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता       गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा       हिमाचल के लाहौल-स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग       ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी , पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल : मणिकर्ण घूमने आया युवक अचानक चलते-चलते हुआ बेहोश, चंडीगढ़ का रहने वाला था मृत युवक, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में फिर बदलें मौसम के तेवर, लाहौल स्पीति को छोड़कर दस जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल: चलते-चलते HRTC डिलक्स बस के पिछले दोनों टायर खुले, बाल-बाल बचे यात्री, बड़ा हादसा..! पढ़ें पूरी ख़बर..       आज का राशिफ़ल: 18 अप्रैल 2024; इन राशि वालों के लिए सौभाग्य से भरा रहेगा गुरुवार का दिन, यहां पढ़िए आज का दैनिक राशिफल       आज का राशिफल: 17 अप्रैल 2024 (बुधवार); आज राम नवमी के दिन सूर्य की तरह चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत, प्रभु श्री राम की मिलेगी अपार कृपा      

हिमाचल | शिमला

प्रदेश में 78 प्रतिशत हेल्थ केयर्स वर्कस को लगा कोरोना का टीका, 25 फरवरी टीकारण की अंतिम तिथि

February 24, 2021 07:37 PM

शिमला: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल प्रदेश के मिशन डायरेक्टर डाॅ. निपुण जिन्दल की अध्यक्षता में आज यहां कोविड वैक्सिनेशन ड्राईव की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक के दौरान डाॅ. निपुण जिन्दल ने सभी जिलों को अवगत करवाया कि 25 फरवरी, 2021 स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ताओं के टिकाकरण के चरण का अन्तिम दिन होगा। जिलों के साथ जिलावार कवरेज भी साझा कर ली गई है। सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को ऐसे सभी स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करने के निर्देश दिए है, जो कोविन पोर्टल में पंजीकृत है लेकिन अब तक टिकाकरण की पहली खुराक नहीं प्राप्त कर पाए है।

उन्होंने सभी जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ताओं की अधिकतम कवरेज सुनिश्चित करने के लिए आवश्यकता के अनुसार ऐसे सभी छूटे हुए लाभार्थियों के लिए सत्र बनाएं। उन्होंने सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को छूटे हुए लाभार्थियों का आंकलन करने और खण्डवार कवरेज का विश्लेषण तथा समीक्षा करने के लिए सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को सम्बन्धित खण्डों में सत्र आयोजित करने के निर्देश दिए। छूटे हुए लाभार्थियों तक पहुंचने के लिए संचार के सभी उपलब्ध साधनों का उपयोग किया जाना चाहिए।

डाॅ. निपुण जिन्दल ने बताया कि कोविड वैक्सीन की पहली खुराक प्राप्त करने के लिए सभी स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ताओं के लिए यह अन्तिम अवसर होगा। उन्होंने सभी पंजीकृत लेकिन किन्हीं कारणों से टिकाकरण नहीं किए गए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से 25 फरवरी, 2021 को अपने निकटतम टिकाकरण स्थल पर जाकर टिकाकरण के निर्धारण के लिए एसएमएस प्राप्त न होने के बावजूद भी टिकाकरण करवाने का आग्रह किया। ऐसे लाभार्थियों का टिकाकरण स्थल पर ही निर्धारित किया जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि अब तक प्रदेश में 78 प्रतिशत से अधिक पंजीकृत स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ताओं का टिकाकरण किया जा चुका है। अब तक केवल 0.5 प्रतिशत एईएफआई मामले सामने आए हैं जिनमंे से केवल एक को अस्पताल में भर्ती करवाने की आवश्यकता पड़ी है। उन्होंने सभी लाभार्थियों को किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने और स्वयं को टिका लगवाने के लिए आगे आने का आग्रह किया है, क्योंकि यह वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है।

डाॅ. जिन्दल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ताओं को दूसरी खुराक प्रदान करने में अधिकतम कवरेज करने में 91 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य हासिल करने वाला देश का अग्रणी राज्य है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हाईकोर्ट में राज्यसभा चुनाव को चुनौती वाली अभिषेक मनु सिंघवी की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने बीजेपी सांसद हर्ष महाजन को नोटिस किया जारी, अब 23 मई को होगी अगली सुनवाई, पढ़ें पूरी खबर..

गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा

हिमाचल के लाहौल-स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी , पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल : मणिकर्ण घूमने आया युवक अचानक चलते-चलते हुआ बेहोश, चंडीगढ़ का रहने वाला था मृत युवक, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में फिर बदलें मौसम के तेवर, लाहौल स्पीति को छोड़कर दस जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: चलते-चलते HRTC डिलक्स बस के पिछले दोनों टायर खुले, बाल-बाल बचे यात्री, बड़ा हादसा..! पढ़ें पूरी ख़बर..

अष्टम नवरात्र के दिन महागौरी के दर्शनो के लिए मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता, प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने काली बाड़ी मंदिर में की पूजा, पढ़ें पूरी खबर..

NEET की कोचिंग ले रही 19 साल की छात्रा ने की आत्महत्या, पुलिस.. मौक पर नही..!, मामले की छानबीन शुरू, पढ़ें पूरी खबर..

राष्ट्रपति का हिमाचल दौरा स्थगित, पढ़ें पूरी खबर..