लोकसभा के लिए सरकार को जोखिम में डाल रही कांग्रेस, विक्रमादित्य-सुल्तानपुरी के बाद अग्निहोत्री व बाली पर दांव खेलने की तैयारी, सिर्फ उप चुनाव पर निर्भर रहेगा सरकार का भविष्य, पढ़ें पूरी ख़बर..       गुरुवार का राशिफल: 25 अप्रैल 2024; गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..       आज का राशिफल: गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..       हिमाचल में चलती कार पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, हादसे में तीन सवार घायल, पढ़ें पूरी खबर..       लोकसभा चुनाव 2024: हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव समिति बिना बैठक के ही तय करेगी प्रत्याशी, प्रदेश कमेटी की ओर से भेजे गए इन बड़े नेताओं के नाम होंगे फाइनल, पढ़ें पूरी खबर...       हिमाचल में CPS केस में अब 8 मई को सुनवाई : सरकार ने हाईकोर्ट में एप्लिकेशन देकर मांगा समय; SC के नामी वकील देंगे दलील       आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024, इन राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा वैशाख माह का पहला दिन, जानिए आपकी राशि में क्या लिखा है ?       हनुमान जी के जन्मोत्सव पर शिमला के जाखू मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, पढ़ें पूरी खबर..       सोलन : पंचायत सचिव ने जन्म प्रमाण पत्र देने के बदले मांगी 1200 रुपये की रिश्वत, विजिलेंस ने पकड़ा, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 21 अप्रैल 2024; आज प्रदोष व्रत के दिन इन 5 राशियों की खुल जाएगी किस्मत, हर क्षेत्र में मिलेगा मान-सम्मान, धन की होगी अपार प्राप्ति      

देश/विदेश

पंजाब के मलोट में किसानों ने भाजपा विधायक को पीटा, पूरे कपड़े फाड़े और चेहरे पर पोती कालिख

March 27, 2021 11:11 PM

पंजाब में किसानों ने बीजेपी विधायक को पीटा, पूरे कपड़े फाड़े और चेहरे पर पोती कालिख, पंजाब की अबोहर सीट से भाजपा विधायक हैं अरुण नारंग, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने मलोट आए थे भाजपा विधायक, पढ़े पूरी खबर...

खेती से जुड़े तीन कानूनों के खिलाफ पिछले 4 महीने से दिल्ली की सीमाओं पर किसान डटे हुए हैं। किसान तीनों कानूनों को रद्द करने की मांग पर अड़े हैं। वहीं, शनिवार को किसान आंदोलन का एक अलग चेहरा भी सामने आया। नाराज किसानों ने पंजाब के भाजपा विधायक को पीट दिया।उनके कपड़े फाड़ दिए और उनके चेहरे पर कालिख पोत दी। पुलिस की मदद से उन्हें बचाया गया। भाजपा विधायक पर ये हमला मलोट शहर में हुआ। 

पंजाब में किसानों ने बीजेपी विधायक को पीटा, पूरे कपड़े फाड़े

दरअसल, पंजाब की अबोहर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अरुण नारंग शनिवार को मलोट पहुंचे। अरुण नारंग यहां पंजाब सरकार के खिलाफ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने आए थे। इसी दौरान उनपर ये हमला हुआ। 

वहीं, इस मामले में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। सीएम अमरिंदर ने साथ ही प्रधानमंत्री मोदी से किसानों का मुद्दा सुलझाने की अपील भी की है। मुख्यमंत्री ने डीजीपी दिनकर गुप्ता को इस हमले में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। डीजीपी गुप्ता ने बताया कि इस मामले में संदिग्ध लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

पहले से ही इंतजार में किसान

किसान पहले से ही भाजपा दफ्तर के सामने विधायक अरुण नारंग का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही नारंग अपनी कार में वहां पहुंचे। किसानों ने उन्हें घेर लिया और उन पर स्याही फेंक दी। किसानों ने उनकी कार को भी काला कर दिया। पुलिस और भाजपा कार्यकर्ता नारंग को एक दुकान के अंदर ले गए। लेकिन बाद में जब नारंग बाहर आए, तो कथित तौर पर किसानों ने उन पर हमला कर दिया। उनके साथ मारपीट की। यहां तक कि उनके कपड़े भी फाड़ दिए। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में पुलिस किसानों से नारंग को बचाती हुई दिखाई दे रही है, जो विधायक को गाली देते रहे और पीटते रहे।

मलोट में किसानों ने आज सिर्फ भाजपा विधायक नारंग के साथ ही मारपीट नहीं की. बल्कि भाजपा के दो और नेताओं के साथ भी हाथापाई की. पुलिस भाजपा नेताओं को एक दुकान के अंदर ले गई और पीछे के रास्ते से उन्हें निकाला।

सूत्रों ने बताया कि हाथापाई के दौरान एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को भी हल्की चोट लगी क्योंकि हाथापाई करीब एक घंटे तक जारी रही। भाजपा के नेता भी मलोट में भाजपा कार्यालय तक नहीं पहुंच सके, जहां उन्हें दोपहर 3 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी थी। किसानों ने भाजपा कार्यालय में पार्टी के झंडे भी जलाए। 

वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया में इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें पुलिस नारंग को बचा रही है लेकिन किसान लगातार उन्हें पीट रहे हैं। नारंग का कुर्ता- पयजामा दोनों फट गया है। इस दौरान कुछ आवाजें आ रही हैं और उपद्रवी किसान विधायक नारंग को गाली देते हुए सुने जा सकते हैं। खबर के मुताबिक विधायक को चोट लगने के अलावा एक पुलिस अधिकारी भी चोटिल हुआ है। 

Have something to say? Post your comment

देश/विदेश में और

बिहार के पप्पू यादव की पार्टी का कांग्रेस में विलय..

हरियाणा की सियासत में बड़ा बदलाव, खट्टर के इस्तीफे के बाद नायब सिंह सैनी होंगे नए CM, 2 डिप्टी सीएम का भी ऐलान, पढ़ें पूरी खबर..

सदन में नोट लेकर दिया वोट, या दिया भाषण, तो चलेगा मुकदमा, सांसदों, विधायकों को कानूनी छूट से SC का इंकार, 26 साल पुराना फैसला पलटा, पढ़ें पूरी खबर.

ED के सामने आज भी नहीं पेश होंगे केजरीवाल: मांगी नई तारीख, बोले- मैं जांच के लिए तैयार हूं... रखी ये शर्त, पढ़ें पूरी खबर..

बेंगलुरू के रामेश्वरम रेस्तरां में हुआ धमाका, हादसे में कई लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा, पढ़ें पूरी खबर..

3 राज्य और 15 सीटें...राज्यसभा चुनाव में कहां किसका जलवा, BJP-कांग्रेस और सपा के कितने कैंडिडेट जीते ? पढ़ें पूरी खबर..

सात समंदर पार भी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की धूम, श्री राम के जयकारे से गूंजा अमेरिका और ब्रिटेन, पढ़ें पूरी खबर..

भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाना है : केशव प्रसाद मौर्य

दाऊद इब्राहिम का अंत नजदीक : मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को दिया गया जहर ! कराची के अस्पताल में भर्ती, हालत गम्भीर, पढ़े पूरी खबर..

भजन लाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए सीएम, पहली बार ही चुनाव लड़ा और पहली बार में ही बन गए सीएम, पढ़ें पूरी खबर..

राशिफल

गुरुवार का राशिफल: 25 अप्रैल 2024; गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

गुरुवार का राशिफल: 25 अप्रैल 2024; गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

राशिफलApril 25, 2024

आज का राशिफल: गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

आज का राशिफल: गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

राशिफलApril 25, 2024

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024, इन राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा वैशाख माह का पहला दिन, जानिए आपकी राशि में क्या लिखा है ?

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024, इन राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा वैशाख माह का पहला दिन, जानिए आपकी राशि में क्या लिखा है ?

राशिफलApril 24, 2024

आज का राशिफल: 21 अप्रैल 2024; आज प्रदोष व्रत के दिन इन 5 राशियों की खुल जाएगी किस्मत, हर क्षेत्र में मिलेगा मान-सम्मान, धन की होगी अपार प्राप्ति

आज का राशिफल: 21 अप्रैल 2024; आज प्रदोष व्रत के दिन इन 5 राशियों की खुल जाएगी किस्मत, हर क्षेत्र में मिलेगा मान-सम्मान, धन की होगी अपार प्राप्ति

राशिफलApril 21, 2024