आज का राशिफल: 19 अप्रैल 2024; आज एकादशी के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता       गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा       हिमाचल के लाहौल-स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग       ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी , पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल : मणिकर्ण घूमने आया युवक अचानक चलते-चलते हुआ बेहोश, चंडीगढ़ का रहने वाला था मृत युवक, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में फिर बदलें मौसम के तेवर, लाहौल स्पीति को छोड़कर दस जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल: चलते-चलते HRTC डिलक्स बस के पिछले दोनों टायर खुले, बाल-बाल बचे यात्री, बड़ा हादसा..! पढ़ें पूरी ख़बर..       आज का राशिफ़ल: 18 अप्रैल 2024; इन राशि वालों के लिए सौभाग्य से भरा रहेगा गुरुवार का दिन, यहां पढ़िए आज का दैनिक राशिफल       आज का राशिफल: 17 अप्रैल 2024 (बुधवार); आज राम नवमी के दिन सूर्य की तरह चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत, प्रभु श्री राम की मिलेगी अपार कृपा       अष्टम नवरात्र के दिन महागौरी के दर्शनो के लिए मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता, प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने काली बाड़ी मंदिर में की पूजा, पढ़ें पूरी खबर..      

राशिफल

मंगलवार का राशिफ़ल : 20 अप्रैल 2021; वृष राशि वालों पर आज मेहरबान रहेगी किस्मत, जानिए अन्य का हाल

April 20, 2021 09:00 AM
जय माता दी । आज प्रातः कालीन दर्शन माँ श्री नयना देवी जी।

मंगलवार का राशिफ़ल

मेष राशि : मेष राशि वालों को आज करियर में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। हर जगह आपकी प्रसंशा होगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। अगर आप घर बैठे कोई काम शुरू करना चाहते हैं, तो आपको घरवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेस के लिहाज से किया हुआ काम आपके लिए लाभकारी होगा। आज किसी पुराने दोस्त से फोन पर अपनी बाते शेयर करेंगे। आज आपको कोई ऐसी बात पता लग सकती है जिससे आपको खुशी महसूस होगी। महागौरी के सामने घी का दीपक जलाएं, धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।

वृष राशि : वृष राशि वालों पर आज किस्मत मेहरबान रहेगी। आज आपको अचानक कुछ ऐसा हासिल हो सकता है, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी। आज पूरे दिन आप नई ऊर्जा से भरे रहेंगे। आपके कार्यों को लोगों की सराहना मिलेगी। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। आज आपको किसी बड़ी कंपनी से जुड़ने या फिर पार्टनरशिप करने का मौका भी मिल सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मां दुर्गा की आरती करें, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों को आज परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। पिता, बच्चों के साथ घर पर ही गेम्स खेलने का मन बनाएंगें। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगों के आज प्रमोशन के योग बन रहे है। आज आप धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। महिलाओं को आज ऑफिस मे वर्कलोड कम ही रहेगा। अगर आज आप ड्राइविंग सीखने का प्रयास कर रहे है तो सावधानी बरतें। मां दुर्गा को लाल चुनरी चढाएं, रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क राशि : कर्क राशि वालों को आज किसी अनजान व्यक्ति पर उम्मीद से ज्यादा भरोसा करना नुकसान पहुंचा सकता है। छात्रों को पढ़ाई में आज और ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जो लोग कपड़े के व्यापार से जुड़े हैं, उनके काम की गति बढे़गी। आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। दूसरों के मामलो में अपनी राय रखने से भी आपको बचना चाहिए। छोटे बच्चों की सेहत का खास ख्याल रखें, महागौरी को मीठे का भोग लगाएं, करोबार में आ रही दिक्कत दूर होंगी।

सिंह राशि : सिंह राशि वाले आज खुद को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने की योजनाओं में सफल रहेंगे। वकीलों को आज किसी पुराने मुद्दे पर बड़े कानूनी सलाहकार की मदद मिल सकती है। घर के सदस्यों की सेहत के प्रति आपको थोड़ा ख्याल रखने की जरूरत है, खासकर कि आपको अपने पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। जीवनसाथी पर पूरा विश्वास बनाए रखें, रिश्तो में मजबूती आएगी। नव युवाओं को तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, विवाह में आ रही अर्चणें दूर होंगी।

कन्या राशि : कन्या राशि वालों की आज समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सोशल मिडिया के जरिए आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा भी बन सकते हैं। ऑफिस में जूनियर आपसे कुछ नया सीखना चाहेंगे। हर कोई आपके कार्यों से प्रभावित होगा। आज आपसे कोई रिश्तेदार मिलने आ सकता है, घर का माहौल भी अच्छा बना रहेगा। लोग आपके साथ प्रेम-पूर्वक व्यवहार करेंगे। आज आप सोना खरीदने की सोच सकते हैं। मां दुर्गा को फूल अर्पित करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

तुला राशि : तुला राशि वालों को आज नौकरी कर रहे लोगों को नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा, जिससे ऑफिस में ज्यादा देर तक रूकना पड़ सकता है। कोई बड़ी डील या किसी से पार्टनरशिप करना चाह रहे हैं, तो अच्छे से सोच-समझकर आगे बढ़ने की जरूरत है। घरवालों के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है, किसी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आईटी के क्षेत्र से जुड़े लोगों को जॉब का ऑफर मिलेगा। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, रूका हुआ पैसा वापस आएगा।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों का दिन आज अच्छा गुजरेगा। आप छोटी-छोटी बातों में खुशी तलाशने की कोशिश करेंगे। आज आप नई चीज़ों पर विचार करेंगे। विरोधी भी आज आपके सामने दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं। जो लोग संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनका समाज में नाम रोशन होगा। इस राशी के बच्चे पढाई में अपने पिता से मदद मांगेंगे। घर के बडों से आपको धन लाभ हो सकता है। स्वास्थ अच्छा रहेगा। बच्चे माता के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। महागौरी का ध्यान करें, मानसिक शांती मिलेगी।

धनु राशि : धनु राशि वालों का दिन आज उम्मीद से ज्यादा अच्छा रहने वाला है। आप जिस भी काम में हाथ बढ़ाएंगे, वो सफल जरूर होगा। छोटे स्तर पर बिजनेस कर रहे लोगों को धन लाभ हो सकता है। छात्रों को आज कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आज आपको बड़े भाई का सहयोग भी प्राप्त होगा। न्याय हमेशा आपके पक्ष में रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ भी बेहतर रहेगा, तला-भुना खाना अवाइड करें। मां दुर्गा को कुमकुम का टीका लगाएं, भाग्य उदय होगा।

मकर राशि : मकर राशि वालों को आज करोबारियों को पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको हर स्थिति में अपनी भावनाओं पर संतुलन बनाकर रखना चाहिए। कठिन परिस्थितियों में ठंडे दिमाग से काम लेना होगा, चीज़ें जल्द ही आपके पक्ष में हो जाएंगी। जो लोग सोने-चांदी के व्यापार से जुड़े हैं, उनके काम की गति बढे़गी। निवेश किया हुआ धन आज आपके काम आ सकता है। मां दुर्गा को इलायची अर्पित करें , पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।

कुंभ राशि : कुंभ राशि वालों के कलात्मक क्षमता का विकास होगा। आप खुद पर गर्व से भरा महसूस करेंगे। दूसरे लोग भी आपके कार्य की तारीफ करेंगे। ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी आपके कंधों पर आ सकती है जिसे आप बखूबी निभाएंगे। आपको अपने जीवनसाथी से कोई गुड़ न्यूज मिल सकती है। अगर आप वेब डिजाइनिंग का काम करते हैं, तो आज आपको कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। महागौरी को प्रणाम करें, व्यापार में बरकत होगी।

मीन राशि : मीन राशि वालों के आर्थिक परेशानियों का हल निकलेगा, कोई दोस्त आपकी मदद कर सकता है। शाम को आप घरवालों के साथ मिलकर एंजॉय कर सकते हैं। परिवार में आपकी इज्जत बढ़ेगी। व्यापार के प्रति आपकी कोशिशें सफल होंगी। सेहत के मामले में भी सब कुछ अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी की तौयारी कर रहें छात्रों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। रोजमर्रा के काम-काज समय पर पूरे होंगे। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, सिनियर्स का सहयोग मिलेगा।

नोट: यह राशिफ़ल राशियों के अक्षरों के अनुसार सोशल साइट्स से लिया गया है। हिमदर्शन डॉट कॉम यह दावा नही करता है कि यह सभी लोगों पर खरा उतरे। ध्यान रहे कि 'राम और रावण' की एक ही राशि थी, फिर भी एक धर्मी और दूसरा अधर्मी क्यूं हुए ? एक को वनवास और दूसरे को राज पाट का सुख क्यों ? केवल जन्म राशि एक होने से भाग्य अथवा स्वभाव व सभी लोंगों का राशिफ़ल एक जैसे नहीं हो जाता हैं, इसलिए जिस किसी भी पाठक को अपने भविष्य फल की सटीक जानकारी लेनी हो वे किसी भी नजदीकी कुंडली विशेषज्ञ से अपना वार्षिक या दैनिक भविष्यवाणी बनवा सकते है। 

Have something to say? Post your comment

राशिफल में और

आज का राशिफल: 19 अप्रैल 2024; आज एकादशी के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता

आज का राशिफ़ल: 18 अप्रैल 2024; इन राशि वालों के लिए सौभाग्य से भरा रहेगा गुरुवार का दिन, यहां पढ़िए आज का दैनिक राशिफल

आज का राशिफल: 17 अप्रैल 2024 (बुधवार); आज राम नवमी के दिन सूर्य की तरह चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत, प्रभु श्री राम की मिलेगी अपार कृपा

आज का राशिफल: 16 अप्रैल 2024 (मंगलवार); आज महा अष्टमी के दिन मां गौरी इन राशियों पर बरसाएंगी कृपा, खुल जाएगा भाग्य का द्वार, जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन ..

आज का राशिफल: 15 अप्रैल 2024; आज इन राशियों की जिंदगी से मां कालरात्रि दूर करेंगी सारे भय और बाधाएं, नवरात्रि का सातवां दिन रहेगा बेहद खुशहाल, पढ़ें आज का भविष्यफल..

आज का राशिफल: (14 अप्रैल 2024); आज चैत्र नवरात्रि के छठे दिन इन राशि वालों पर बरसेगी मां कात्यायनी की कृपा, सुख-समृद्धि और सौभाग्य का मिलेगा आशीर्वाद

आज का राशिफल: 30 मार्च 2024; आज के दिन इन राशियों पर बरसेगी देवी-देवताओं की कृपा, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता, पढ़ें अपना आज का राशिफल..

आज का राशिफल : 29 मार्च 2024; शुक्रवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, मां लक्ष्मी घर में देंगी दस्तक, जानें कैसा रहेगा आपका दिन..

आज का राशिफल: 25 मार्च 2024; आज होली के दिन इन राशि वालों के घर बरसेंगे खुशियों के रंग, धन-दौलत से भर जाएगी तिजोरी, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..

आज का राशिफल: 24 March 2024: आज होलिका दहन के दिन इन राशियों का जागेगा सोया भाग्य, ग्रह-नक्षत्रों का मिलेगा पूरा साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल