आज का राशिफल: 19 अप्रैल 2024; आज एकादशी के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता       गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा       हिमाचल के लाहौल-स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग       ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी , पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल : मणिकर्ण घूमने आया युवक अचानक चलते-चलते हुआ बेहोश, चंडीगढ़ का रहने वाला था मृत युवक, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में फिर बदलें मौसम के तेवर, लाहौल स्पीति को छोड़कर दस जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल: चलते-चलते HRTC डिलक्स बस के पिछले दोनों टायर खुले, बाल-बाल बचे यात्री, बड़ा हादसा..! पढ़ें पूरी ख़बर..       आज का राशिफ़ल: 18 अप्रैल 2024; इन राशि वालों के लिए सौभाग्य से भरा रहेगा गुरुवार का दिन, यहां पढ़िए आज का दैनिक राशिफल       आज का राशिफल: 17 अप्रैल 2024 (बुधवार); आज राम नवमी के दिन सूर्य की तरह चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत, प्रभु श्री राम की मिलेगी अपार कृपा       अष्टम नवरात्र के दिन महागौरी के दर्शनो के लिए मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता, प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने काली बाड़ी मंदिर में की पूजा, पढ़ें पूरी खबर..      

देश/विदेश

पश्चिम बंगाल के एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर असमंजस में चुनावी पंडित, सर्वेक्षण भविष्यवाणी में उलझे, पढ़े पूरी खबर

April 30, 2021 07:18 AM

एग्जिट पोल : पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजों में पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को भाजपा से कड़ी टक्कर मिलती दिख रही है। वहीं, असम में सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार फिर सत्ता में आती नजर आ रही है। उधर, केरल में वाम को लगातार दूसरी बार सत्ता मिलने के आसार हैं तो तमिलनाडु में द्रमुक गठबंधन को 10 साल बाद सत्ता में वापसी की बात कही जा रही है। जबकि पुड्डुचेरी में सत्तारूढ़ कांग्रेस गठबंधन के हाथ से सत्ता छिनती नजर आ रही है।  

पश्चिम बंगाल को लेकर सर्वेक्षण एजेंसियों की राय बंटी हुई है। हालांकि राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच सभी ने कड़ी टक्कर की भविष्यवाणी की है।   

294 सदस्यीय बंगाल विधानसभा चुनाव के बृहस्पतिवार को अंतिम चरण के मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल के नतीजे आना शुरू हो गए थे। बंगाल में कुछ सर्वे में तृणमूल की तो कुछ ने भाजपा को बढ़त दिखाई। रिपब्लिक-सीएनएक्स सर्वे में बंगाल में भाजपा को 138 से 148 सीट मिलती दिख रही है तो वहीं, टाइम्स नाउ-सी वोटर के सर्वे में 162 सीटों के साथ तृणमूल की स्पष्ट सरकार बनते दर्शाया गया है। जबकि जन की बात के सर्वे में 162-185 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत दिखाया गया है।    एग्जिट पोल्स में बंगाल में सबसे दिलचस्प मुकाबले का अनुमान जताया गया है। कुछ एजेंसियां सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की वापसी की भविष्यवाणी कर रही हैं तो कुछ भाजपा के सत्ता में आने की। एक एजेंसी ने राज्य में त्रिशंकु विधानसभा का भी अनुमान जताया है। हालांकि, तमिलनाडु, केरल और असम को ले कर सभी एग्जिट पोल में सहमति है। 

इसमें असम में भाजपा तो केरल में एलडीएफ की सत्ता बरकरार रहने जबकि तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक की सत्ता से विदाई की भविष्यवाणी की गई है। पुडुचेरी में भी सत्ता परिवर्तन का अनुमान व्यक्त किया गया है। इस राज्य में भाजपा की अगुवाई में सरकार बनने की भविष्यवाणी की गई है। 

126 सदस्यीय असम में इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के सर्वे में भाजपा को 75-85 सीटें और कांग्रेस की अगुवाई वाले गठबंधन को 40-50 सीटें मिलती दिख रही हैं। सर्वे में केरल में सत्तारूढ़ वाम दल और तमिलनाडु में विपक्षी द्रमुक को बड़ी बढ़त मिलते हुए बताया गया है। 

इन चुनावों में सर्वाधिक दिलचस्पी पश्चिम बंगाल के परिणामों को लेकर है। सर्वेक्षण एजेंसियां यहां अनुमान लगाने में खुद उलझ गई है। एबीपी-सी वोटर ने राज्य में तृणमूल की सत्ता बरकरार रहने का अनुमान लगाया है। 

एबीपी-सी वोटर
 

जबकि जन की बात ने भाजपा को बहुमत मिलने और रिपब्लिक-सीएनएक्स ने भाजपा के बहुमत के करीब पहुंचने का अनुमान लगाया है। 

पश्चिम बंगाल के परिणामों को लेकर भविष्यवाणी में उलझी सर्वेक्षण एजेंसियां - 

पश्चिम बंगाल के परिणामों को लेकर उलझी सर्वेक्षण एजेंसियां -

 

Have something to say? Post your comment

देश/विदेश में और

बिहार के पप्पू यादव की पार्टी का कांग्रेस में विलय..

हरियाणा की सियासत में बड़ा बदलाव, खट्टर के इस्तीफे के बाद नायब सिंह सैनी होंगे नए CM, 2 डिप्टी सीएम का भी ऐलान, पढ़ें पूरी खबर..

सदन में नोट लेकर दिया वोट, या दिया भाषण, तो चलेगा मुकदमा, सांसदों, विधायकों को कानूनी छूट से SC का इंकार, 26 साल पुराना फैसला पलटा, पढ़ें पूरी खबर.

ED के सामने आज भी नहीं पेश होंगे केजरीवाल: मांगी नई तारीख, बोले- मैं जांच के लिए तैयार हूं... रखी ये शर्त, पढ़ें पूरी खबर..

बेंगलुरू के रामेश्वरम रेस्तरां में हुआ धमाका, हादसे में कई लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा, पढ़ें पूरी खबर..

3 राज्य और 15 सीटें...राज्यसभा चुनाव में कहां किसका जलवा, BJP-कांग्रेस और सपा के कितने कैंडिडेट जीते ? पढ़ें पूरी खबर..

सात समंदर पार भी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की धूम, श्री राम के जयकारे से गूंजा अमेरिका और ब्रिटेन, पढ़ें पूरी खबर..

भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाना है : केशव प्रसाद मौर्य

दाऊद इब्राहिम का अंत नजदीक : मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को दिया गया जहर ! कराची के अस्पताल में भर्ती, हालत गम्भीर, पढ़े पूरी खबर..

भजन लाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए सीएम, पहली बार ही चुनाव लड़ा और पहली बार में ही बन गए सीएम, पढ़ें पूरी खबर..