शिमला : शिमला में कोरोना के कारण पैदा हुई स्थिति के बीच रिपन अस्पताल में ऑक्सीजन प्लाट शुरू हो गया है। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शनिवार को ऑक्सीजन प्लाट का उद्घाटन किया। इस ऑक्सीजन प्लाट से अब रोजाना एक मिनट के भीतर 300 लीटर ऑक्सीजन तैयार की जाएगी। जिलेभर में दाखिल कोरोना मरीजों को इससे बड़ी राहत मिलेगी । वहीं एक दिन में 4.32 लाख लीटर ऑक्सीजन मरीजों के उपयोग में लाई जा सकेगी।
ऑक्सीजन प्लाट को अस्पताल के सेंट्रल सिस्टम से जोड़ा गया है इससे ऑक्सीजन सीधे मरीज के बेड तक उपलब्ध करवाई जाएगी । अभी तक सिलेंडर के माध्यम से मरीजों को ऑक्सीजन दी जाती है। सिलेंडर खत्म होने के बाद दूसरा सिलेंडर इस्तेमाल किया जाता है लेकिन सेंट्रल सप्लाई होने के कारण अब यह झझट नहीं रहेगा ।
सेंट्रल सिस्टम के माध्यम से ऑटोमेटिक तरीके से मरीज को ऑक्सीजन दी जाएगी । प्लाट से तैयार की गई ऑक्सीजन के सैंपल दिल्ली भेजे गए थे जोकि पास हो गए हैं। इसके बाद ऑक्सीजन प्लाट को शुरू कर दिया गया है। अस्पताल परिसर में प्लाट स्थापित करने के लिए पार्किंग की जगह खाली करने के बाद जगह उपलब्ध करवाई गई है। मौजूदा समय तक रिपन अस्पताल को ऑक्सीजन की सप्लाई आइजीएमसी या नेरचौक मेडिकल कॉलेज से मंगवानी पड़ती थी। ऑक्सीजन की उपलब्धता कम होने के कारण सिलेंडरों के ऑर्डर देरी से पहुंचते थे। ऐसे में मरीजों को आइजीएमसी रेफर करने की नौबत पढ़ती थी। नहीं रहेगी ऑक्सीजन की कमी: भारद्वाज
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि कोविड-19 की दूसरी लहर में कोविड मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है, जिससे मरीजों को ऑक्सीजन की आवश्यकता भी बढ़ गई है। हिमाचल प्रदेश में 21 टन ऑक्सीजन की खपत है तथा पूरे प्रदेश में 65 टन ऑक्सीजन की उपलब्धता है। इसके मद्देनजर ऑक्सीजन की खपत भी बढ़ेगी। यह ऑक्सीजन प्लाट कोरोना महामारी के बाद भी इस अस्पताल में ऑक्सीजन की आवश्यकता को पूरा करेगा। ऑक्सीजन प्लाट को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल शिमला में स्थापित करने के लिए भारत सरकार और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को धन्यवाद दिया।
शहरी विकास मंत्री ने कहा कि शिमला के अस्पतालों में मरीजों की संख्या कम करने के लिए रोहड़ू व रामपुर में ऑक्सीजन का माकूल प्रबंध किया जा रहा है। यदि ऑक्सीजन प्लाट ऊपरी क्षेत्रों में स्थापित होते हैं तो इन क्षेत्रों में ही कोविड मरीजों के साथ-साथ अन्य बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को भी ऑक्सीजन की सुविधा मिलेगी ।
हिमाचलJune 27, 2019
राशिफलMarch 25, 2024
राशिफलMarch 24, 2024
हिमाचलMarch 24, 2024
राशिफलMarch 23, 2024
पंचांगOctober 18, 2023
पंचांगJune 09, 2023
पंचांगJune 08, 2023
पंचांगJune 07, 2023
धर्मMarch 28, 2023
कांगड़ाDecember 17, 2021
धर्मNovember 06, 2021
धर्मNovember 04, 2021
धर्म/संस्कृतिNovember 15, 2023
धार्मिक स्थानJanuary 15, 2022
धर्म/संस्कृतिNovember 19, 2021
धार्मिक स्थानOctober 15, 2021
योगOctober 13, 2020