शिमलाः हिमाचल प्रदेश के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अब डिपुओं में दाल-चावल लेने के लिए पॉस मशीन में अंगूठा नहीं लगाना पड़ेगा। राशनकार्ड नंबर देकर मोबाइल पर आए ओटीपी को बताकर राशन ले सकेंगे। खाद्य आपूर्ति विभाग के सफल ट्रायल के बाद शनिवार से इस व्यवस्था को लागू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। जिन उपभोक्ताओं का खाद्य आपूर्ति विभाग के पास मोबाइल नंबर नहीं है, उन्हें पहले की तरह पॉस मशीन से अंगुली लगाकर राशन दिया जाएगा। डिपो होल्डर्स को निर्देश दिए गए हैं कि वे लोगों के मोबाइल नंबर लेकर विभाग को भेजें, ताकि उन्हें सॉफ्टवेयर में अपलोड किया जा सके।
खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि कोरोना संक्रमण और राशन की गड़बड़ी रोकने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग ने राशन आवंटन का नया तोड़ निकाला है। उपभोक्ताओं के राशनकार्ड पर जो नंबर होगा, उस नंबर को पॉस मशीन में अपलोड किया जाएगा। नंबर अपलोड होने पर राशनकार्ड उपभोक्ता के मोबाइल पर ओटीपी नंबर आएगा। उपभोक्ता यह ओटीपी नंबर डिपो होल्डर को बताएंगे। इस नंबर को पॉस मशीन में अपलोड कर दिया जाएगा। ऐसे में लोगों को कोटे के राशन आवंटित कर दिया जाएगा। गर्ग ने कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग में इसका ट्रायल चल रहा है। जिसे लागू करने को मंजूरी दी गई है।
हिमाचलJune 27, 2019
राशिफलApril 19, 2024
राशिफलApril 18, 2024
राशिफलApril 17, 2024
राशिफलApril 16, 2024
पंचांगOctober 18, 2023
पंचांगJune 09, 2023
पंचांगJune 08, 2023
पंचांगJune 07, 2023
धर्मMarch 28, 2023
कांगड़ाDecember 17, 2021
धर्मNovember 06, 2021
धर्मNovember 04, 2021
शिमलाApril 09, 2024
धर्म/संस्कृतिNovember 15, 2023
धार्मिक स्थानJanuary 15, 2022
धर्म/संस्कृतिNovember 19, 2021
योगOctober 13, 2020