आज का राशिफल: 19 अप्रैल 2024; आज एकादशी के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता       गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा       हिमाचल के लाहौल-स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग       ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी , पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल : मणिकर्ण घूमने आया युवक अचानक चलते-चलते हुआ बेहोश, चंडीगढ़ का रहने वाला था मृत युवक, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में फिर बदलें मौसम के तेवर, लाहौल स्पीति को छोड़कर दस जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल: चलते-चलते HRTC डिलक्स बस के पिछले दोनों टायर खुले, बाल-बाल बचे यात्री, बड़ा हादसा..! पढ़ें पूरी ख़बर..       आज का राशिफ़ल: 18 अप्रैल 2024; इन राशि वालों के लिए सौभाग्य से भरा रहेगा गुरुवार का दिन, यहां पढ़िए आज का दैनिक राशिफल       आज का राशिफल: 17 अप्रैल 2024 (बुधवार); आज राम नवमी के दिन सूर्य की तरह चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत, प्रभु श्री राम की मिलेगी अपार कृपा       अष्टम नवरात्र के दिन महागौरी के दर्शनो के लिए मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता, प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने काली बाड़ी मंदिर में की पूजा, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | मंडी

मुुख्यमंत्री ने जिला मण्डी के भंगरोटू में मेक शिफ्ट अस्पताल का लोकार्पण किया

June 03, 2021 08:09 PM

शिमला(केसी ठाकुर) मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी जिला के भंगरोटू में नवनिर्मित मेक शिफ्ट कोविड अस्पताल का लोकार्पण किया। इसके उपरान्त उन्होंने अस्पताल के सभी खण्डों का अवलोकन कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुविधाओं का जायजा लिया। 

इसके पश्चात् मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से सुसज्जित यह अस्पताल कोविड महामारी से निपटने में सहायक सिद्ध होगा। इस महामारी के समाप्त होने के बाद यह अस्पताल सुपर स्पेशियेलिटी सुविधा के तौर पर उपयोग में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोरोना संकट से दृढ़ता के साथ निपटने के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र के विस्तार के साथ-साथ इसे सुदृढ़ करने तथा क्षमता निर्माण में बेहतरीन काम किया है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार के बेहतर प्रबंधन के परिणामस्वरूप ही कोरोना मामलों में वृद्धि होने की परिस्थिति में भी मरीजों के लिए आक्सीजन बैड और आॅक्सीजन आपूर्ति की कमी नहीं आई।

उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने कोविड काल में ही राज्य में आठ पीएसए आॅक्सीजन प्लांट स्थापित किए हैं तथा 12 और प्लांट लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले केवल 50 वेंटिलेटर उपलब्ध थे, जिनमें से भी कुछ ठीक से कार्य नहीं करते थे। वर्तमान प्रदेश सरकार ने 700 कार्यशील वेंटिलेटर स्थापित किए है। इसके अलावा आज प्रदेश में 1700 आॅक्सीजन कन्संट्रेटर भी उपलब्ध हैं।

जय राम ठाकुर ने प्रदेश का आॅक्सीजन का कोटा बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश के लिए आॅक्सीजन कोटा 15 मीट्रिक टन था, जिसे प्रदेश सरकार के आग्रह पर केंद्र सरकार ने बढ़ाकर 40 मीट्रिक टन कर दिया है।

उन्होंने कहा कि कोरोना मरीजों को बेहतर उपचार प्रदान करने के लिए प्रदेश में आॅक्सीजन बैड की संख्या 1200 से 5000 तक बढ़ाई गई है तथा अत्याधुनिक मेक शिफ्ट सुविधाएं निर्मित की गई हैं। राधा स्वामी सत्संग आश्रम परौर में 250, खलियार और सोलन में 200-200 आॅक्सीजनयुक्त बैड सुविधा निर्मित की गई है। उन्होंने प्रदेश सरकार के सहयोग के लिए राधा स्वामी सत्संग प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पिछले 10-12 दिनों में कोविड मामलों में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। एक समय में सक्रिय मामलों की संख्या 40 हजार से अधिक पहुंच गई थी, जो अब घट कर लगभग 11 हजार हो गई है तथा मृत्युदर में भी कमी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि संक्रमण के मामलों में गिरावट जारी रहने पर कोविड केयर के लिए समर्पित मौजूदा स्वास्थ्य संस्थानों को चरणबद्ध तरीके से डिनोटिफाई किया जाएगा।

इस मेक शिफ्ट कोविड अस्पताल का निर्माण 2300 वर्ग मीटर क्षेत्र में 7 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इस अस्पताल में 104 आक्सीजन युक्त बिस्तर, 18 बैड की आईसीयू सुविधा और 10 बिस्तरों के लेबर कम रिकवरी रूम सहित आॅपरेशन थियेटर की सुविधा उपलब्ध है।

ओपरेशन थियेटर में हार्ट अटैक जैसे मामलों में हृदय गति को सामान्य लाने के लिए अत्याधुनिक डीफिब्रिलेटर मशीन लगाई गई है। यहां ऐनेसथिसिया वर्क स्टेशन भी स्थापित किया गया है। अस्पताल में मैनीफोल्ड आॅक्सीजन प्लांट से हर बैड के लिए आॅक्सीजन आपूर्ति की सुविधा प्रदान की गई हैै।

 

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा

हिमाचल के लाहौल-स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी , पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल : मणिकर्ण घूमने आया युवक अचानक चलते-चलते हुआ बेहोश, चंडीगढ़ का रहने वाला था मृत युवक, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में फिर बदलें मौसम के तेवर, लाहौल स्पीति को छोड़कर दस जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: चलते-चलते HRTC डिलक्स बस के पिछले दोनों टायर खुले, बाल-बाल बचे यात्री, बड़ा हादसा..! पढ़ें पूरी ख़बर..

अष्टम नवरात्र के दिन महागौरी के दर्शनो के लिए मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता, प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने काली बाड़ी मंदिर में की पूजा, पढ़ें पूरी खबर..

NEET की कोचिंग ले रही 19 साल की छात्रा ने की आत्महत्या, पुलिस.. मौक पर नही..!, मामले की छानबीन शुरू, पढ़ें पूरी खबर..

राष्ट्रपति का हिमाचल दौरा स्थगित, पढ़ें पूरी खबर..

Himachal Day : आज 76 साल का हुआ हिमाचल, हिमाचल प्रदेश का इतिहास व हिमाचल दिवस 15 अप्रैल की पूरी जानकारी के लिए, पढ़ें विस्तार से.