आज का राशिफल: 19 अप्रैल 2024; आज एकादशी के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता       गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा       हिमाचल के लाहौल-स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग       ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी , पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल : मणिकर्ण घूमने आया युवक अचानक चलते-चलते हुआ बेहोश, चंडीगढ़ का रहने वाला था मृत युवक, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में फिर बदलें मौसम के तेवर, लाहौल स्पीति को छोड़कर दस जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल: चलते-चलते HRTC डिलक्स बस के पिछले दोनों टायर खुले, बाल-बाल बचे यात्री, बड़ा हादसा..! पढ़ें पूरी ख़बर..       आज का राशिफ़ल: 18 अप्रैल 2024; इन राशि वालों के लिए सौभाग्य से भरा रहेगा गुरुवार का दिन, यहां पढ़िए आज का दैनिक राशिफल       आज का राशिफल: 17 अप्रैल 2024 (बुधवार); आज राम नवमी के दिन सूर्य की तरह चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत, प्रभु श्री राम की मिलेगी अपार कृपा       अष्टम नवरात्र के दिन महागौरी के दर्शनो के लिए मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता, प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने काली बाड़ी मंदिर में की पूजा, पढ़ें पूरी खबर..      

देश/विदेश

कोरोना वैक्सीन का चमत्कार ! कोरोना टीका लगने के बाद लकवा पीड़ित मरीज लगा चलने, परिजन और डॉक्टर भी हैरान, पढ़े पूरी खबर..

July 01, 2021 08:49 AM
Om Prakash Thakur

कोरोना वैक्सीन का चमत्कार ! कोरोना टीका लगने के बाद लकवा पीड़ित मरीज लगा चलने, परिजन और डॉक्टर भी हैरान, पढ़े पूरी खबर..

शिमलाः(ओ.पी.ठाकुर); भारत में कोरोना वायरस संक्रमण को कम करने के लिए टीकाकरण युद्धस्तर पर जारी है। इस बीच कोरोना वैक्सीन को लेकर जहां कई तरह की भ्रांतियां फैली हुई हैं, वहीं छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला में एक ऐसा चमत्कार भी हुआ है, जो कि आने वाले समय में मेडिकल साइंस के लिए एक शोध का विषय बन सकता है। मामला कोविड वैक्सीनेशन से जुड़ा है। एक शख्स की अंधेरी सी जिंदगी में कोरोना वैक्सीन ने रौशनी भर दी है। ग्राम पंचायत पलका के सरनापारा गांव में कोरोना टीका लगते ही लकवा पीड़ित मरीज स्वस्थ हो गया है। लोगों में भी वैक्सीन लगवाने का जुनून दिख रहा है। जहां वैक्सीन लगवाने के बाद शख्स की गंभीर बीमारी सही हो गई। इस शख्स का दावा है कि वो पिछले कई महीने से पैरालिसिस जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा था, कई जगह का इलाज कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं मिला था।

दरअसल, पिछले ढाई साल से पैर में सूजन और लकवा ग्रस्त होने के कारण चलने फिरने में एक ग्रामीण असमर्थ था। कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगते ही न सिर्फ चलने लगा, बल्कि उसमें और भी बदलाव देखा गया। परिवार के सदस्यों के साथ डॉक्टर भी हैरान रह गए हैं।

ग्राम पंचायत पलका के सरनापारा निवासी संधू राम पिछले ढाई साल से घुटने के नीचे पैर में सूजन और लकवा के कारण नहीं चल पा रहा था। उसका समय बिस्तर पर ही गुजरता था। उपचार के बावजूद हालत में सुधार नहीं होने पर मरीज के साथ परिवार के सदस्य भी निराश हो गए थे।  

वैक्सीन लगने पर स्वास्थ्य में तेजी से हुआ सुधार -

परिजनों के मुताबिक 25 अप्रैल को स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कोरोना वैक्सीन लगाया था। वैक्सीन लगने के साथ ही स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हुआ। वह बिस्तर छोड़ कर खड़ा हो गया। 6 दिन में ही बेहतर तरीके से चलने लगा। इसके पश्चात जून माह की 22 तारीख़ को वह स्वयं साइकिल चलाकर कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने टीकाकरण केंद्र पहुंच गया।

परिजनों में दिखा उत्साह का माहौल -

दूसरा टीका लगने के बाद संधू राम ने बताया कि कोरोना टीका उसके लिए वरदान साबित हुआ है। वह इन बीमारियों को लेकर पिछले कई साल से लाचार हो गया था। पुरानी बीमारी कोविसील्ड टीके की एक डोज ने दूर हो गई। उसके स्वस्थ होने पर परिजनों में भी उत्साह का माहौल है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे टीकाकरण में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें।

डॉक्टर हुए हैरान -

वहीं उदयपुर के बीएमओ डॉ एआर जैन ने बताया कि पीड़ित युवक पिछले ढाई साल से लकवे जैसी बीमारी से ग्रसित था, पैरों में सूजन था। इससे वह चल फिर पाने में असमर्थ था। जैसे ही युवक ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। उसके कुछ दिनों के बाद युवक के शरीर में एंटी बॉडी बनने लगी। युवक दिनचर्या के अपने काम स्वयं ही करने लगा। डॉ एआर जैन ने बताया कि अभी भी समझ से परे है कि कैसे वह ठीक हो गया। उसके शरीर में जरूर एंटीबॉडी बनी होगी, जिससे वह ठीक हो गया।  

वैक्सीनेशन के प्रति ग्रामीणों में दिखी जागरूकता -

इधर यह बात गांव में आग की तरह तेजी से फैल गई। पीड़ित संधू ने जब वैक्सीन लगवाई तो वह स्वस्थ हो गया। इस बात से गांव वालों ने भी वैक्सीनेशन के प्रति अपनी जागरूकता दिखानी प्रारंभ कर दी। लोगों के बीच पूर्व में में ऐसी अफवाहें थी कि वैक्सीन लगाने से बीमार पड़ते हैं। इस खबर के फैलने के बाद लोगों में काफी जागरूकता फैल रही है। गांव वाले वैक्सीनेशन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की बात कह रहे हैं।

 

Have something to say? Post your comment

देश/विदेश में और

बिहार के पप्पू यादव की पार्टी का कांग्रेस में विलय..

हरियाणा की सियासत में बड़ा बदलाव, खट्टर के इस्तीफे के बाद नायब सिंह सैनी होंगे नए CM, 2 डिप्टी सीएम का भी ऐलान, पढ़ें पूरी खबर..

सदन में नोट लेकर दिया वोट, या दिया भाषण, तो चलेगा मुकदमा, सांसदों, विधायकों को कानूनी छूट से SC का इंकार, 26 साल पुराना फैसला पलटा, पढ़ें पूरी खबर.

ED के सामने आज भी नहीं पेश होंगे केजरीवाल: मांगी नई तारीख, बोले- मैं जांच के लिए तैयार हूं... रखी ये शर्त, पढ़ें पूरी खबर..

बेंगलुरू के रामेश्वरम रेस्तरां में हुआ धमाका, हादसे में कई लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा, पढ़ें पूरी खबर..

3 राज्य और 15 सीटें...राज्यसभा चुनाव में कहां किसका जलवा, BJP-कांग्रेस और सपा के कितने कैंडिडेट जीते ? पढ़ें पूरी खबर..

सात समंदर पार भी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की धूम, श्री राम के जयकारे से गूंजा अमेरिका और ब्रिटेन, पढ़ें पूरी खबर..

भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाना है : केशव प्रसाद मौर्य

दाऊद इब्राहिम का अंत नजदीक : मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को दिया गया जहर ! कराची के अस्पताल में भर्ती, हालत गम्भीर, पढ़े पूरी खबर..

भजन लाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए सीएम, पहली बार ही चुनाव लड़ा और पहली बार में ही बन गए सीएम, पढ़ें पूरी खबर..