सैंज : (हिमदर्शन न्यूज़); बंजार कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अस्थि कलश यात्रा के तहत सैंज में शोक सभा का आयोजन किया गया । जिसमें आम जनमानस सहित घाटी की महिलाओं ने भी नम आंखों से श्रद्धांजलि दी । इस अवसर पर कांग्रेस के सभी अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई जिनमें कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष महेश शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा बंजार विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे हिमाचल प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा किए विकास कार्यों को गिनाया ।
शर्मा ने कहा कि आज प्रदेश जिस शिखर तक पहुंचा है वह पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह की देन है । सेवादल अध्यक्ष ने मीडिया को ज़ारी वयान में कहा कि बंजार विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री के सैंकड़ों चाहने बाले हैं जो राजा साहब की अंतिम यात्रा में नहीं पहुंच सके लेकिन अस्थि कलश यात्रा के माध्यम से उन सभी ने दिवंगत नेता को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
बंजार कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर विजय कुमार ने बताया कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा अस्थि कलश यात्रा की शुरुआत विधानसभा क्षेत्र के शाड़ावाई से की गई तथा सैंज घाटी के न्यूली-रोपा होते हुए लारजी, मंगलौर से बंजार पहुंची तथा शनिवार सुबह बंजार के दमोठी संगम स्थल में अस्थियों का विधिवत विसर्जन किया जाएगा।
इस दौरान कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव आदित्य विक्रम, बंजार कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दुष्यंत ठाकुर, जिला महासचिव तेजा ठाकुर, बंजार के पूर्व अध्यक्ष जय विहारी लाल सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।
हिमाचलJune 27, 2019
राशिफलApril 21, 2024
राशिफलApril 19, 2024
राशिफलApril 18, 2024
राशिफलApril 17, 2024
पंचांगOctober 18, 2023
पंचांगJune 09, 2023
पंचांगJune 08, 2023
पंचांगJune 07, 2023
धर्मMarch 28, 2023
कांगड़ाDecember 17, 2021
धर्मNovember 06, 2021
धर्मNovember 04, 2021
शिमलाApril 09, 2024
धर्म/संस्कृतिNovember 15, 2023
धार्मिक स्थानJanuary 15, 2022
धर्म/संस्कृतिNovember 19, 2021
योगOctober 13, 2020