हनुमान जी के जन्मोत्सव पर शिमला के जाखू मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, पढ़ें पूरी खबर..       सोलन : पंचायत सचिव ने जन्म प्रमाण पत्र देने के बदले मांगी 1200 रुपये की रिश्वत, विजिलेंस ने पकड़ा, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 21 अप्रैल 2024; आज प्रदोष व्रत के दिन इन 5 राशियों की खुल जाएगी किस्मत, हर क्षेत्र में मिलेगा मान-सम्मान, धन की होगी अपार प्राप्ति       हाईकोर्ट में राज्यसभा चुनाव को चुनौती वाली अभिषेक मनु सिंघवी की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने बीजेपी सांसद हर्ष महाजन को नोटिस किया जारी, अब 23 मई को होगी अगली सुनवाई, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 19 अप्रैल 2024; आज एकादशी के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता       गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा       हिमाचल के लाहौल-स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग       ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी , पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल : मणिकर्ण घूमने आया युवक अचानक चलते-चलते हुआ बेहोश, चंडीगढ़ का रहने वाला था मृत युवक, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में फिर बदलें मौसम के तेवर, लाहौल स्पीति को छोड़कर दस जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | शिमला

4 साल बाद वायदे और घोषणाएं नहीं, जनता को काम चाहिए : राणा

August 01, 2021 07:46 PM

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं विधायक राजेंद्र राणा ने दागे सवाल, पूछा : उपचुनाव से पहले क्यों नहीं आई याद, महंगाई व बेरोजगारी पर क्या है नीति, पढ़े पूरी खबर..

शिमला: (ओ.पी.ठाकुर); विधायक राजेंद्र राणा ने कहा है कि गलती करने के बाद उसे सुधार लें तो प्रदेश के लोग माफ कर देते हैं, लेकिन वर्तमान सरकार में भूल-सुधार की गुंजाइश ही नहीं है। सरकार घबराई हुई है और अब फिर से उपचुनाव वाले क्षेत्रों में घोषणाएं कर रही हैं। गलतियों के साथ झूठे वायदे कर अपने हित साधने की सरकार की आदत बन चुकी है। धर्मशाला और पच्छाद विस क्षेत्र में भी प्रदेश सरकार की ऐसी ही कथनी-करनी रही है और अब एक लोकसभा व 3 विस चुनावों में हो रहे उपचुनावों में भी सरकार उसी परंपरा को निभा रही है।

विधायक दल की बैठक में भाग लेने से पहले विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश के ऊपर कर्जा हजारों करोड़ रूपए है, ऐसे में सरकार को स्वीकृत कार्य पूरे करने चाहिए, न कि खोखली घोषणाओं में वक्त बिताना चाहिए‌। 4 साल बाद वायदे नहीं, जनता को काम चाहिए। उपचुनाव में ही संबंधित क्षेत्रों की सरकार को याद क्यों आईं ? उन्होंने कहा कि गलती हरेक इंसान से होती है और उसका पश्चाताप भी होता है, लेकिन ब्यूरोक्रेट्स की अंगुलियों पर चलने वाली सरकार अपनी धुन में ही मस्त है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भूल-सुधार को जगह नहीं बची है, क्योंकि इस सरकार को ब्यूरोक्रेट्स चला रहे हैं। तभी पल-पल निर्णय बदले जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का मुखिया अधिकारियों का न होकर जनता का होता है, यह बात सरकार को समझ लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि करूणामूलक आधार पर नौकरी का इंतजार कर रहे कई युवा अब अधेड़ हो चुके हैं, लेकिन बंद दरवाजे से अपात्रों को नौकरी मिल रही है और पात्र धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इन्हें सरकार रूला रही है, जोकि न्यायसंगत नहीं है‌।

उन्होंने पूछा कि उपचुनाव की आहट पाकर संबंधित लोकसभा व विस क्षेत्रों में मीठी चाशनी जैसी घोषणाएं करने वाले मुख्यमंत्री बताएं कि उन क्षेत्रों में पूर्व वीरभद्र सरकार में शुरू हुए व स्वीकृत कार्य कहां विलुप्त हो गए हैं। महंगाई और बेरोजगारी का सरकार ने क्या इलाज किया। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह अपने काम व नेक नीयत के लिए प्रदेश की जनता में अब भी जीवित हैं, लेकिन सरकार के कुछ लोग कांग्रेस पार्टी को बुरा-भला कहकर उनके पदचिन्हों पर चलने का दिखावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह एक आदर्श स्थापित कर गए हैं, जिसमें खुद को ढालकर हमें उसी राह पर चलकर जनता की सेवा करनी है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हनुमान जी के जन्मोत्सव पर शिमला के जाखू मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, पढ़ें पूरी खबर..

सोलन : पंचायत सचिव ने जन्म प्रमाण पत्र देने के बदले मांगी 1200 रुपये की रिश्वत, विजिलेंस ने पकड़ा, पढ़ें पूरी खबर..

हाईकोर्ट में राज्यसभा चुनाव को चुनौती वाली अभिषेक मनु सिंघवी की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने बीजेपी सांसद हर्ष महाजन को नोटिस किया जारी, अब 23 मई को होगी अगली सुनवाई, पढ़ें पूरी खबर..

गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा

हिमाचल के लाहौल-स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी , पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल : मणिकर्ण घूमने आया युवक अचानक चलते-चलते हुआ बेहोश, चंडीगढ़ का रहने वाला था मृत युवक, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में फिर बदलें मौसम के तेवर, लाहौल स्पीति को छोड़कर दस जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: चलते-चलते HRTC डिलक्स बस के पिछले दोनों टायर खुले, बाल-बाल बचे यात्री, बड़ा हादसा..! पढ़ें पूरी ख़बर..

अष्टम नवरात्र के दिन महागौरी के दर्शनो के लिए मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता, प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने काली बाड़ी मंदिर में की पूजा, पढ़ें पूरी खबर..