अर्की : पहली ही बरसात ने बाड़ीधार सड़क के पुराने जख्मो को फिर से कुरेद दिया। हर साल की तरह इस सड़क पर बनी नालियां साफ न होने के कारण फिर जलमग्न हो कर सड़क उखड़ रही है और एक बार फिर पीडब्ल्यूडी के बड़े-बड़े दावे धराशायी हो गए। सड़क की नालियों में कचरा और मिट्टी पत्थर भरे रहने से जहाँ सड़क की टायरिंग उखड़ रही है तो वहीं सड़क में पानी की निकासी न होने से सड़के ढह रही है।
बरसात के चलते बुईला के पास सड़क का डंगा ढह जाने के कारण पिपलुघाट से शीलघाट सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है और लोगों को मिलों पैदल आना - जाना पड़ रहा है। डंगा गिरने के कारण यातायत ठप हो गया है। जिससे ग्राम पंचायत कुंहर , जघून, और सारमा के लोगों को कठिनाईयो का सामना करना पड़ रहा हैं।
डंगा गिरने के कारण स्कूल, कॉलेज व आईटीआई के बच्चो को मिलों का सफर पैदल ही तय करना पड़ रहा हैं। लोगों ने जल्दी से जल्दी इस डंगे का निर्माण करने के प्रार्थना की है ।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग गहरी नींद में सोया हुआ है। विभाग द्वारा घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग करने के कारण सड़क पर लगाया डंगा पहली बरसात में ही ढह गया। इस डंगे मे लगाए गए मटेरियल की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए व डंगे को लगाकर शीघ्र शीघ्र यातायात को बहाल करने की मांग की है।
हिमाचलJune 27, 2019
राशिफलMarch 25, 2024
राशिफलMarch 24, 2024
हिमाचलMarch 24, 2024
राशिफलMarch 23, 2024
पंचांगOctober 18, 2023
पंचांगJune 09, 2023
पंचांगJune 08, 2023
पंचांगJune 07, 2023
धर्मMarch 28, 2023
कांगड़ाDecember 17, 2021
धर्मNovember 06, 2021
धर्मNovember 04, 2021
धर्म/संस्कृतिNovember 15, 2023
धार्मिक स्थानJanuary 15, 2022
धर्म/संस्कृतिNovember 19, 2021
धार्मिक स्थानOctober 15, 2021
योगOctober 13, 2020