उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तालिबान का समर्थन करने वाले लोगों पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि जो लोग तालिबान का समर्थन कर रहे हैं उन्हें वहां की औरतों और बच्चों के बारे में सोचना चाहिए।
गुरुवार को विधानसभा सत्र के दौरान सदन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। माफियाओं की संपत्ति जब्त ही नहीं की है ध्वस्त भी की है। अब इन संपत्तियों पर गरीबों के लिए आवास का निर्माण किया जाएगा।