हनुमान जी के जन्मोत्सव पर शिमला के जाखू मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, पढ़ें पूरी खबर..       सोलन : पंचायत सचिव ने जन्म प्रमाण पत्र देने के बदले मांगी 1200 रुपये की रिश्वत, विजिलेंस ने पकड़ा, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 21 अप्रैल 2024; आज प्रदोष व्रत के दिन इन 5 राशियों की खुल जाएगी किस्मत, हर क्षेत्र में मिलेगा मान-सम्मान, धन की होगी अपार प्राप्ति       हाईकोर्ट में राज्यसभा चुनाव को चुनौती वाली अभिषेक मनु सिंघवी की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने बीजेपी सांसद हर्ष महाजन को नोटिस किया जारी, अब 23 मई को होगी अगली सुनवाई, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 19 अप्रैल 2024; आज एकादशी के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता       गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा       हिमाचल के लाहौल-स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग       ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी , पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल : मणिकर्ण घूमने आया युवक अचानक चलते-चलते हुआ बेहोश, चंडीगढ़ का रहने वाला था मृत युवक, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में फिर बदलें मौसम के तेवर, लाहौल स्पीति को छोड़कर दस जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर..      

राशिफल

बुधवार का राशिफ़ल: 08 सितम्बर 2021, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

September 08, 2021 07:37 AM

मेष : आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आपके व्यापार में कोई नयी डील फाइनल होगी, जिसके लिए आप लंबे समय से मेहनत कर रहे थे, जिसे देखकर आपके मन में प्रसन्नता होगी। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी प्रियजन के घर शादी व नामकरण आदि मंगल उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। यदि आप अपने किसी सरकारी कार्य को आज कुछ समय के लिए टालते हैं, तो इसमें आपको फायदा होगा। किसी सदस्य से आपको कोई खुशी की बात सुनने को मिल सकती है।

वृष : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने व्यापार में भी कुछ नया करने की सोचेंगे, जिसके लिए आपको अपने भाई से सलाह भी लेनी पड़ सकती है। आज आप अपने माता पिता को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जाएंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। यदि पारिवारिक संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है, तो आज उसने फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। नौकरी कर रहे जातकों के ऑफिस में आज उनके मन के मुताबिक माहौल रहेगा। आज किसी उत्तम कार्य को करने से आपके पराक्रम में वृद्धि होगी।

मिथुन : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप यदि किसी काम को आज करने की सोचेंगे, तो उसे पूरा करके ही चैन से बैठेंगे, नहीं तो उसमें तत्पर लगे रहेंगे। आज आपको अपने किसी शत्रु की आलोचना पर भी ध्यान नहीं देना है क्योंकि वह आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे और बिजनेस कर रहे लोगों के दिमाग में आज कुछ नई योजनाएं आएंगी, लेकिन उन्हें आपको आगे बढ़ाना होगा, तभी से सफल हो पाएंगे। आज आपको कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है, जिसमें आपको अपने साथियों के सहयोग की आवश्यकता होगी।

कर्क : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के बुजुर्ग सदस्यों के साथ की आवश्यकता होगी। यदि आपका कोई अधूरा कार्य पड़ा है, तो आज आप अपने किसी मित्र के साथ मिलकर उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज मान सम्मान प्राप्त होगा व उन्हें वेतन वृद्धि भी मिल सकती है। सायंकाल के समय आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

सिंह : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन व्यस्तता के कारण भी आप अपने संतान को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। संतान की खुशी देखकर आपको प्रसन्नता होगी। धर्म व अध्यात्म के प्रति भी आज आपकी रुचि बढ़ी दिखेगी। छोटे व्यापारियों को आज मन मुताबिक मुनाफा हो सकता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। कार्य क्षेत्र में आज आपके अधिकारी आपके कार्य में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन उन्हें वह इस कार्य में असफल रहेंगे। परिवार में आज किसी के विवाह के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।

कन्या : आज आपको थोडा सोच विचारकर चलना होगा। यदि आज आप अपने घर व व्यापार कहीं के लिए भी कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले, तो बहुत ही सोच विचार कर लें, नहीं तो भविष्य में यह आपके लिए कोई बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों का यदि आज कोई वाद विवाद होता है, तो उसमें पढ़ने से बचना होगा, नहीं तो उन्हें अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा होगी, जिसमें आपका मन प्रसन्न होगा, लेकिन आज आपको भाग्य के भरोसे कुछ भी नहीं छोड़ना है। यदि कहीं निवेश करने का सोचा है, तो वह भी बहुत अधिक ना करें।

तुला : आज का दिन आपके लिए लाभदायक का रहने वाला है। यदि आपके कार्य व्यवहार से जुड़े कुछ विवाद चल रहे हैं, तो वह भी आज सुलझ सकते हैं। यदि आपने संतान के भविष्य के लिए कहीं निवेश किया हुआ है, आज आपको वह कोई बडा लाभ दे सकता है। आज आपके पड़ोसी आपके लिए कोई वाद विवाद खड़ा कर सकते हैं, लेकिन आपको उसमें पड़ने से बचना होगा, क्योंकि वह आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। व्यापार मे आप अपने प्रोजेक्ट पर काम करेंगे, तो वह भी आपको लाभ ही देंगे। संतान को और से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए काफी सुकून देने वाला रहेगा। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी व्यापार को करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। परिवार में यदि कोई कलह चल रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विभाग के प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा मंजूरी दी जा सकती हैं। व्यापार कर रहे लोगों को आज एक के बाद एक लाभ के सौदा हाथ आएंगे। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

धनु : आज का दिन आपको सावधानी और सतर्कता के साथ बिताना होगा। यदि व्यापार के लिए आप कोई बड़ा जोखिम उठाने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दे। सामाजिक कार्यों में भी आज बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, उसमें कुछ धन भी व्यय होगा। आज आप अपने लिए नए कपड़े, नया मोबाइल लैपटॉप खरीद सकते हैं, लेकिन आज आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। प्राइवेट नौकरी से जुड़े लोग किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो उसमें आज उनको सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई की ओर ध्यान लगाने की आवश्यकता है, तभी सफलता पा सकेंगे।

मकर : आज का दिन आपको थोड़ा परेशानी देने वाला रहेगा। व्यापार मे आज आपको थोड़ा नुकसान हो सकता है। बिजनेस में मंदी के कारण आज आपको अपनी रुके हुए कार्य को पूरा करने का मौका मिलेगा। संतान के विवाह से संबंधित यदि कोई समस्या थी, तो आज आप उसका समाधान किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से निकालने में सफल रहेंगे। सायंकाल के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। आज आपका आपके जीवनसाथी से कोई वाद-विवाद भी हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें।

कुंभ : आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। आज आपको जल्दबाजी में कोई भी कार्य नहीं करना है, नहीं तो आपका काम खराब हो सकता है और आपको अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है, इसलिए काम को सोच समझकर ही करें और खाने के खान पान में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। मौसम के विपरीत प्रभाव के कारण आपको बुखार, पेट दर्द आदि समस्या हो सकती है। व्यवसाय में यदि आपका अपने पार्टनर से कोई विवाद था, तो वह भी आज समाप्त होगा।

मीन : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी बुद्धि व विवेक से वह सब कुछ पा लेंगे, जो आप चाहते हैं, लेकिन आपको किसी के बहकावे में नहीं आना है। व्यापार में भी यदि आप आज किसी डील को फाइनल करें, तो अपनी बुद्धि विवेक से ही करें। परिवार के किसी सदस्य से आज आपकी कोई बहस बाजी हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आपको उसमें वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह आपके रिश्तो में दरार डाल सकती है। सायं काल के समय आज आप अपने किसी मित्र से मिलने के लिए उसके घर जा सकते हैं।

नोट - यह राशिफ़ल राशियों के अक्षरों के अनुसार सोशल साइट्स से लिया गया है। हिमदर्शन डॉट कॉम यह दावा नही करता है कि यह सभी लोगों पर खरा उतरे। ध्यान रहे कि 'राम और रावण' की एक ही राशि थी, फिर भी एक धर्मी और दूसरा अधर्मी क्यूं हुए ? एक को वनवास और दूसरे को राज पाट का सुख क्यों ? केवल जन्म राशि एक होने से भाग्य अथवा स्वभाव व सभी लोंगों का राशिफ़ल एक जैसे नहीं हो जाता हैं। इसलिए जिस किसी भी पाठक को अपने भविष्य फल / वर्षफल की जानकारी लेनी हो वे किसी भी नजदीकी कुंडली विशेषज्ञ से अपना वार्षिक या दैनिक भविष्यवाणी बनवा सकते है। 

 

Have something to say? Post your comment

राशिफल में और

आज का राशिफल: 21 अप्रैल 2024; आज प्रदोष व्रत के दिन इन 5 राशियों की खुल जाएगी किस्मत, हर क्षेत्र में मिलेगा मान-सम्मान, धन की होगी अपार प्राप्ति

आज का राशिफल: 19 अप्रैल 2024; आज एकादशी के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता

आज का राशिफ़ल: 18 अप्रैल 2024; इन राशि वालों के लिए सौभाग्य से भरा रहेगा गुरुवार का दिन, यहां पढ़िए आज का दैनिक राशिफल

आज का राशिफल: 17 अप्रैल 2024 (बुधवार); आज राम नवमी के दिन सूर्य की तरह चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत, प्रभु श्री राम की मिलेगी अपार कृपा

आज का राशिफल: 16 अप्रैल 2024 (मंगलवार); आज महा अष्टमी के दिन मां गौरी इन राशियों पर बरसाएंगी कृपा, खुल जाएगा भाग्य का द्वार, जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन ..

आज का राशिफल: 15 अप्रैल 2024; आज इन राशियों की जिंदगी से मां कालरात्रि दूर करेंगी सारे भय और बाधाएं, नवरात्रि का सातवां दिन रहेगा बेहद खुशहाल, पढ़ें आज का भविष्यफल..

आज का राशिफल: (14 अप्रैल 2024); आज चैत्र नवरात्रि के छठे दिन इन राशि वालों पर बरसेगी मां कात्यायनी की कृपा, सुख-समृद्धि और सौभाग्य का मिलेगा आशीर्वाद

आज का राशिफल: 30 मार्च 2024; आज के दिन इन राशियों पर बरसेगी देवी-देवताओं की कृपा, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता, पढ़ें अपना आज का राशिफल..

आज का राशिफल : 29 मार्च 2024; शुक्रवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, मां लक्ष्मी घर में देंगी दस्तक, जानें कैसा रहेगा आपका दिन..

आज का राशिफल: 25 मार्च 2024; आज होली के दिन इन राशि वालों के घर बरसेंगे खुशियों के रंग, धन-दौलत से भर जाएगी तिजोरी, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..