लोकसभा चुनाव 2024: कंगना रनौत के खिलाफ मंडी से चुनाव लड़ेंगी प्रतिभा सिंह ! कांग्रेस आलाकमान पर टिकीं नजरें, कांग्रेस की लिस्ट का सभी को इंतजार, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल BJP में बगावत: रामलाल मारकंडा BJP से हुए बागी, रवि को टिकट देने पर भड़के, कांग्रेस से चुनाव लड़ने के संकेत, लाहौल स्पीति BJP कार्यकारणी देगी इस्तीफा, राजनीति में उठापटक जारी, पढ़ें पूरी ख़बर       हिमाचल प्रदेश में उप-चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 6 उम्मीदवारों की लिस्ट, जाने किसे मिला टिकट ?       शिमला में टैक्सी चालकों और बिचौलियों की लूट, शिमला की छवि हो रही खराब, बिचौलिए लेते हैं कमीशन, इस्तेमाल हो रहे बिना परमिट के वाहन, इनकी रफ ड्राइविंग और बदतमीज़ी से पर्यटक और जाखू वासी परेशान, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 25 मार्च 2024; आज होली के दिन इन राशि वालों के घर बरसेंगे खुशियों के रंग, धन-दौलत से भर जाएगी तिजोरी, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       चन्द्र ग्रहण: 2024: आज होली के दिन लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, भारत में नजर आएगा या नहीं, कैसे देख सकते हैं, आज इतने बजे से शुरू हो जाएगा चंद्र ग्रहण, जान लीजिए इस दौरान क्या सावधानियां बरतें, पढ़े पूरी खबर..       हिमाचल में BJP के बाकी 2 टिकट भी घोषित, कांगड़ा के सांसद कपूर का पत्ता साफ, भारद्वाज उम्मीदवार, भाजपा ने टिकटों में फिर चौंकाया, इस बार 2 नये प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल: क्या हिमाचल में उपचुनाव के बाद बचेगी कांग्रेस की सरकार ? उपचुनाव में किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, जानिए हिमाचल के सियासी समीकरण, विस्तार से..       आज का राशिफल: 24 March 2024: आज होलिका दहन के दिन इन राशियों का जागेगा सोया भाग्य, ग्रह-नक्षत्रों का मिलेगा पूरा साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल       हिमाचल BJP में बगावत शुरू : इन विधानसभा में बगावत के आसार, राकेश कालिया ने इस्तीफा दिया, कांग्रेस में हो सकती वापसी, पढ़ें पूरी खबर..      

राशिफल

आज का राशिफ़ल : 24 सितम्बर 2021 (शुक्रवार); जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

September 24, 2021 10:05 AM
Om Prakash Thakur

मेष राशि : आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। इस राशि के बिजनेस करने वाले लोगों के लिए दिन शुभ है। आप अपने काम करने के तरीकों में बदलाव करेंगे, जिससे आपको भविष्य में फायदे होने के आसार नजर आ रहे हैं। बुरे व्यवहार के कारण लोगों से आपकी बहस हो सकती है। दोस्त आपके कामों में सहयोग करेंगे, जिससे काम आसानी से पूरा हो जाएगा। आप कम समय में बहुत से काम निपटाने की कोशिश करेंगे।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा। आपके कई दिनों से रुके हुए काम पूरे होंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है, पढ़ाई में मन लगेगा। लवमेट्स के लिए रिश्तों में मिठास भरने का दिन है।

मिथुन राशि : आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े कामों में आपकी जीत होगी। किसी पुराने लोन की ई.एम.आई. से छुटकारा मिलेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपसे प्रसन्न रहेंगे। भाइयों के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी। लोग आपसे कुछ सीखने की कोशिश करेंगे। छात्रों को किसी कॉम्पटीशन में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। स्पोर्ट से जुड़े लोगों को कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा है।

कर्क राशि : आज आपकी किस्मत आपका साथ देगी। ऑफिस में काम को लेकर आपकी अहमियत बढ़ेगी। आप खुद की मेहनत से संतुष्ट रहेंगे। लोग आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। साथ ही कुछ जूनियर आपसे काम सीखने की इच्छा जाहिर करेंगे। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़ें है, उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। पहले किए गए निवेश का आपको लाभ होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को ऑफर आएगा। शाम को दोस्तों से मुलाकात करने का मन बनायेंगे।

सिंह राशि : आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। अगर आप खुद पर भरोसा रखेंगे तो करियर को लेकर कुछ नए अवसर ढूंढ निकालने में सफल होंगे। इस राशि के वकीलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी क्लाइंट से अच्छा धन लाभ होगा। आप कोई भी फैसला लेते वक्त थोड़ा असमंजस में रहेंगे। अच्छा रहेगा किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। लवमेट के साथ बाहर घूमने का प्लान बनेगा।

कन्या राशि: आज घर में कुछ मरम्मत या सजावट करने की योजना बनाएंगे। आप गाड़ी खरीदने का भी मन बना सकते हैं। किसी से ऐसा वादा ना करें, जिसे पूरा ना कर पाएं। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। इस राशि के नौकरी करने वालों को कंपनी में किसी नए काम की जिम्मेदारी मिलेगी। कामकाज की योजना में बदलाव करेंगे। लवमेट्स कहीं घूमने जाएंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।

तुला राशि : आज आपका दिन परिवार वालों के साथ बीतेगा। छात्र बेहतर भविष्य बनाने के लिए अपने गुरू से परामर्श लेंगे। साथ ही कोई नया कोर्स ज्वाइन करने का मन बनाएंगे। इस राशि के दुकानदारों के लिए दिन अच्छा रहेगा। दुकान पर ज्यादा बिक्री होने के योग बन रहे हैं। आपके अधूरे काम पूरे होंगे, जिससे आप राहत महसूस करेंगे। कारोबारियों को किसी दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ेगी। इस राशि के न्यायाधीश कई मामलों को सुलझा लेंगे।

वृश्चिक राशि : आज आपका मन अध्यात्मक की तरफ रहेगा। आप किसी धार्मिक स्थल पर घूमने की योजना बनाएंगे। इस राशि के जो स्टूडेंट्स कॉमर्स की पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए दिन बेहतरीन रहेगा। किसी कंपनी से अकाउंटेंट की जॉब के लिए फोन आ सकता है। इस राशि के जो लोग सोने-चांदी का व्यापार करते हैं उन्हें धनलाभ होगा। लवमेट अपने पार्टनर को उनका मनपसंद गिफ्ट देंगे। इससे आपके रिश्ते मजबूती आएगी। ऑफिस के कार्यों को पूरा करने में थोड़ा वक्त लगेगा।

धनु राशि : आज आपको बिजनेस और कार्यक्षेत्र से जुड़ी यात्रा करनी पड़ेगी, जिसका फायदा आपको आने वाले समय में होगा। इस राशि के नौकरी करने वालों का प्रमोशन होगा, जिससे पूरा दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी अस्पताल से आपको जॉब का ऑफर आ सकता है। नई जमीन से संबंधित लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें।

मकर राशि : आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई फैसला लेने से पहले उसपर दोबारा सोच-विचार करें। किसी को अपने विचार से सहमत कराने की कोशिश करेंगे। अधिकारी वर्ग आपसे खुश रहेंगे। आपको किसी बर्थडे पार्टी में जाने का मौका मिलेगा। लवमेट एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। इससे उनके रिश्ते में और मधुरता आएगी। ऑनलाइन व्यापार कर रहे व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होने वाला है। दाम्पत्य जीवन में शुभ समाचार मिल ने से मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। इस राशि के व्यापारी अपने व्यापार को बढ़ाने का नया तरीका अपनाएंगे। मेहनत के दम पर आप अपने कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। जीवनसाथी के स्वभाव में सकारात्मक बदलाव आने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी। फर्नीचर का सामान खरीदने के लिए आज का दिन शुभ है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

मीन राशि : आज आपके मन में नए-नए विचार आऐंगे। किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बनायेंगे, जिसमे परिवार वाले आपका सहयोग करेंगे। इस राशि के जो लोग प्राईवेट ऑफिस में काम करते हैं उनके इन्क्रीमेंट के साथ प्रमोशन भी होगा। आपका ज्यादातर समय परिवार वालों और दोस्तों के साथ बीतेगा। इस राशि के बिजनेसमैन, बड़े बिजनेसमैन से मिलकर डील साइन करेंगे। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन खत्म हो जाएगी।

नोट - यह राशिफ़ल राशियों के अक्षरों के अनुसार सोशल साइट्स से लिया गया है। हिमदर्शन डॉट कॉम यह दावा नही करता है कि यह सभी लोगों पर खरा उतरे। ध्यान रहे कि 'राम और रावण' की एक ही राशि थी, फिर भी एक धर्मी और दूसरा अधर्मी क्यूं हुए ? एक को वनवास और दूसरे को राज पाट का सुख क्यों ? केवल जन्म राशि एक होने से भाग्य अथवा स्वभाव व सभी लोंगों का राशिफ़ल एक जैसे नहीं हो जाता हैं। इसलिए जिस किसी भी पाठक को अपने भविष्य फल / वर्षफल की जानकारी लेनी हो वे किसी भी नजदीकी कुंडली विशेषज्ञ से अपना वार्षिक या दैनिक भविष्यवाणी बनवा सकते है।

Have something to say? Post your comment

राशिफल में और

आज का राशिफल: 25 मार्च 2024; आज होली के दिन इन राशि वालों के घर बरसेंगे खुशियों के रंग, धन-दौलत से भर जाएगी तिजोरी, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..

आज का राशिफल: 24 March 2024: आज होलिका दहन के दिन इन राशियों का जागेगा सोया भाग्य, ग्रह-नक्षत्रों का मिलेगा पूरा साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज का राशिफल: 23 मार्च 2024; आज इन राशियों के जातक होंगे मालमाल, धन मिलने के हैं प्रबल योग, जानें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

आज का राशिफल 22 March 2024: आज शुक्रवार के दिन इन 5 राशि के जातकों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन-धान्य से भर जाएगा घर का भंडार, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..

आज का राशिफल: 21 मार्च 2024 (गुरुवार); आज इन राशि के जातकों की खुलेगी बंद किस्मत, होली से पहले घर में आएगी खुशियों की बहार

आज का राशिफल : 04 मार्च 2024; इन 6 राशि वालों की सभी मनोकामनाएं होगी पूरी, पढ़ें मेष से मीन राशि तक की भविष्यवाणी..

आज का राशिफ़ल : 31 जनवरी 2024; इन 5 राशियों के जातकों पर आज कुबेर देव बरसाएंगे अपनी कृपा, धन-धान्य से भर देंगे घर का भंडार

आज का राशिफल : 30 जनवरी 2024; इन 5 राशि वालों को मिलेगा आर्थिक लाभ, पढ़ें अपना राशिफल

आज का राशिफल : 29 जनवरी 2024; इन राशि वालों की मनोकामनाएं होगी पूरी, पढ़ें अपना राशिफल

आज का राशिफल: 28 जनवरी 2024; रविवार के दिन इन राशि वालों को मिलेगी आर्थिक सफलता, जरूर करें ये एक काम