हनुमान जी के जन्मोत्सव पर शिमला के जाखू मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, पढ़ें पूरी खबर..       सोलन : पंचायत सचिव ने जन्म प्रमाण पत्र देने के बदले मांगी 1200 रुपये की रिश्वत, विजिलेंस ने पकड़ा, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 21 अप्रैल 2024; आज प्रदोष व्रत के दिन इन 5 राशियों की खुल जाएगी किस्मत, हर क्षेत्र में मिलेगा मान-सम्मान, धन की होगी अपार प्राप्ति       हाईकोर्ट में राज्यसभा चुनाव को चुनौती वाली अभिषेक मनु सिंघवी की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने बीजेपी सांसद हर्ष महाजन को नोटिस किया जारी, अब 23 मई को होगी अगली सुनवाई, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 19 अप्रैल 2024; आज एकादशी के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता       गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा       हिमाचल के लाहौल-स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग       ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी , पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल : मणिकर्ण घूमने आया युवक अचानक चलते-चलते हुआ बेहोश, चंडीगढ़ का रहने वाला था मृत युवक, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में फिर बदलें मौसम के तेवर, लाहौल स्पीति को छोड़कर दस जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर..      

देश/विदेश

एक्टर अरविंद त्रिवेदी का 82 साल की उम्र में निधन, 'रामायण' में रावण का निभाया था किरदार

October 06, 2021 10:12 AM

टीवी जगत के लोकप्रिय धारावाहिक रामायण में रावण का किरदार निभा चुके एक्टर अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया। उन्होंने 82 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। त्रिवेदी ने रामानंद सागर की रामायण में रावण का किरदार निभाया था, जिसे काफी पसंद किया गया था।

जानकारी के अनुसार, अरविंद त्रिवेदी का अंतिम संस्कार आज (बुधवार) सुबह मुंबई के दहानुकरवाड़ी श्मशान घाट में होगा। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे, लेकिन बीती रात हार्ट अटैक आने की वजह से उनका निधन हो गया। अरविंद त्रिवेदी के निधन की पुष्टि उनके भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने भी की है।

'रामायण' में शानदार अभियन करने वाले अरविंद त्रिवेदी के कई और किरदारों को भी खूब सराहा गया। उन्होंने टीवी धारावाहिक 'विक्रम और बेताल' में भी काम किया था. यह शो भी छोटे पर्दे पर लंबे समय तक छाया रहा।

अरविंद त्रिवेदी का जन्म मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में हुआ। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत गुजराती रंगमंच से की। उनके भाई उपेंद्र त्रिवेदी भी गुजराती सिनेमा का चर्चित नाम रहे हैं और गुजराती फिल्मों में एक्टिंग कर चुके हैं। गुजराती भाषा की धार्मिक और सामाजिक फिल्मों से अरविंद त्रिवेदी को गुजराती दर्शकों में पहचान मिली, जहां उन्होंने 40 वर्षों तक योगदान दिया। उन्हें शानदार अभिनय के लिए कई पुरस्कार भी मिल चुके थे।

कोरोना लॉकडाउन के दौरान टेलीविजन पर रामायण शो का फिर से प्रसारण किया गया था, जिसने काफी सुर्खियां बंटोरी थीं हालांकि, अरविंद त्रिवेदी के लंबे समय से बीमार रहने की वजह से कई बार मौत की अफवाह भी उड़ चुकी थी।

इस साल मई महीने में भी अरविंद त्रिवेदी के निधन की अफवाहें सामने आई थीं, लेकिन उस समय कौस्तुभ ने सामने आकर सफाई दी थी। कौस्तुभ ने बताया था कि अरविंद जी की तबीयत बिल्कुल ठीक है। साथ ही उन्होंने फेक न्यूज नहीं फैलाने की गुजारिश की थी।

त्रिवेदी ने कम से कम 300 हिंदी और गुजराती फिल्मों में काम किया। साल 2002 में उन्हें सेंट्रल बोर्ड फॉर फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) का एक्टिंग चेयरमैन भी बनाया गया था। इसके अलावा, वे साल 1991 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर सांसद भी बने थे और पांच साल तक पद पर रहे थे।

Have something to say? Post your comment

देश/विदेश में और

बिहार के पप्पू यादव की पार्टी का कांग्रेस में विलय..

हरियाणा की सियासत में बड़ा बदलाव, खट्टर के इस्तीफे के बाद नायब सिंह सैनी होंगे नए CM, 2 डिप्टी सीएम का भी ऐलान, पढ़ें पूरी खबर..

सदन में नोट लेकर दिया वोट, या दिया भाषण, तो चलेगा मुकदमा, सांसदों, विधायकों को कानूनी छूट से SC का इंकार, 26 साल पुराना फैसला पलटा, पढ़ें पूरी खबर.

ED के सामने आज भी नहीं पेश होंगे केजरीवाल: मांगी नई तारीख, बोले- मैं जांच के लिए तैयार हूं... रखी ये शर्त, पढ़ें पूरी खबर..

बेंगलुरू के रामेश्वरम रेस्तरां में हुआ धमाका, हादसे में कई लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा, पढ़ें पूरी खबर..

3 राज्य और 15 सीटें...राज्यसभा चुनाव में कहां किसका जलवा, BJP-कांग्रेस और सपा के कितने कैंडिडेट जीते ? पढ़ें पूरी खबर..

सात समंदर पार भी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की धूम, श्री राम के जयकारे से गूंजा अमेरिका और ब्रिटेन, पढ़ें पूरी खबर..

भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाना है : केशव प्रसाद मौर्य

दाऊद इब्राहिम का अंत नजदीक : मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को दिया गया जहर ! कराची के अस्पताल में भर्ती, हालत गम्भीर, पढ़े पूरी खबर..

भजन लाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए सीएम, पहली बार ही चुनाव लड़ा और पहली बार में ही बन गए सीएम, पढ़ें पूरी खबर..