आज का राशिफल: 19 अप्रैल 2024; आज एकादशी के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता       गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा       हिमाचल के लाहौल-स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग       ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी , पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल : मणिकर्ण घूमने आया युवक अचानक चलते-चलते हुआ बेहोश, चंडीगढ़ का रहने वाला था मृत युवक, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में फिर बदलें मौसम के तेवर, लाहौल स्पीति को छोड़कर दस जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल: चलते-चलते HRTC डिलक्स बस के पिछले दोनों टायर खुले, बाल-बाल बचे यात्री, बड़ा हादसा..! पढ़ें पूरी ख़बर..       आज का राशिफ़ल: 18 अप्रैल 2024; इन राशि वालों के लिए सौभाग्य से भरा रहेगा गुरुवार का दिन, यहां पढ़िए आज का दैनिक राशिफल       आज का राशिफल: 17 अप्रैल 2024 (बुधवार); आज राम नवमी के दिन सूर्य की तरह चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत, प्रभु श्री राम की मिलेगी अपार कृपा       अष्टम नवरात्र के दिन महागौरी के दर्शनो के लिए मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता, प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने काली बाड़ी मंदिर में की पूजा, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | कुल्लू

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मुक्त की ओर अग्रसर : टंडन

October 25, 2021 05:54 PM

कुल्लू: भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मुक्त होने जा रहा है , इन उपचुनावों में और 2022 में भाजपा एक बार फिर भारी जीत दर्ज करने जा रही है। जिस प्रकार से देश कांग्रेस मुक्त हो चुका है और कांग्रेस पार्टी का अस्तित्व पूरे देश भर में समापन की ओर बढ़ता चला जा रहा है। इसी प्रकार हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस का अस्तित्व समाप्त होता दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा कांग्रेस जब भी सत्ता में आई है उन्होंने जन कल्याण के लिए किसी भी प्रकार की नीति का निर्माण नहीं किया। आज इनके नेता केवल हिमाचल भ्रमण के लिए आ रहे हैं जिसको हम राजनीतिक पर्यटन भी कह सकते हैं। हम पूछते हैं कि इनके नेता आनंद शर्मा इतने लंबे समय से कहां थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता कौल सिंह का बयान से यह प्रतीत होता है कि कौल सिंह केवल एक बूथ के नेता बनकर रह गए हैं जो अपने विधानसभा क्षेत्र और संसदीय क्षेत्र की बात नहीं कर पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कांग्रेस के नेताओं को कोविड के समय भी हिमाचल प्रदेश की कभी याद नहीं आई लेकिन इन उपचुनावों में सभी हिमाचल प्रदेश घूमने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल नारे देने वाली पार्टी है पर भारतीय जनता पार्टी धरातल पर काम करने वाली पार्टी है। कांग्रेस पार्टी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया पर गरीबों के लिए वास्तव में कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार ने किया।

जिस प्रकार से कोविड-19 संकटकाल के समय देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन प्रदान किया गया वह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। आज पूरे देश में और हिमाचल में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चल रहा है जिसके अंतर्गत पूरी देश की जनता को मुफ्त टीके उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, यह भी कांग्रेश के नेताओं को नहीं दिखता।

उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी केवल परिवार से ग्रस्त है, केंद्र में गांधी परिवार से पूछे बिना एक पत्ता नहीं मिल सकता पर भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जहां चाय बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री बन सकता है और एक गरीब परिवार का बेटा प्रदेश का मुख्यमंत्री।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा

हिमाचल के लाहौल-स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी , पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल : मणिकर्ण घूमने आया युवक अचानक चलते-चलते हुआ बेहोश, चंडीगढ़ का रहने वाला था मृत युवक, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में फिर बदलें मौसम के तेवर, लाहौल स्पीति को छोड़कर दस जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: चलते-चलते HRTC डिलक्स बस के पिछले दोनों टायर खुले, बाल-बाल बचे यात्री, बड़ा हादसा..! पढ़ें पूरी ख़बर..

अष्टम नवरात्र के दिन महागौरी के दर्शनो के लिए मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता, प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने काली बाड़ी मंदिर में की पूजा, पढ़ें पूरी खबर..

NEET की कोचिंग ले रही 19 साल की छात्रा ने की आत्महत्या, पुलिस.. मौक पर नही..!, मामले की छानबीन शुरू, पढ़ें पूरी खबर..

राष्ट्रपति का हिमाचल दौरा स्थगित, पढ़ें पूरी खबर..

Himachal Day : आज 76 साल का हुआ हिमाचल, हिमाचल प्रदेश का इतिहास व हिमाचल दिवस 15 अप्रैल की पूरी जानकारी के लिए, पढ़ें विस्तार से.