आज का राशिफल: 19 अप्रैल 2024; आज एकादशी के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता       गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा       हिमाचल के लाहौल-स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग       ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी , पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल : मणिकर्ण घूमने आया युवक अचानक चलते-चलते हुआ बेहोश, चंडीगढ़ का रहने वाला था मृत युवक, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में फिर बदलें मौसम के तेवर, लाहौल स्पीति को छोड़कर दस जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल: चलते-चलते HRTC डिलक्स बस के पिछले दोनों टायर खुले, बाल-बाल बचे यात्री, बड़ा हादसा..! पढ़ें पूरी ख़बर..       आज का राशिफ़ल: 18 अप्रैल 2024; इन राशि वालों के लिए सौभाग्य से भरा रहेगा गुरुवार का दिन, यहां पढ़िए आज का दैनिक राशिफल       आज का राशिफल: 17 अप्रैल 2024 (बुधवार); आज राम नवमी के दिन सूर्य की तरह चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत, प्रभु श्री राम की मिलेगी अपार कृपा       अष्टम नवरात्र के दिन महागौरी के दर्शनो के लिए मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता, प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने काली बाड़ी मंदिर में की पूजा, पढ़ें पूरी खबर..      

लाइफ स्टाइल

हिमदर्शन सामान्य ज्ञान - किस जानवर का शरीर बुलेट प्रूफ होता है..?

November 27, 2021 08:37 AM
Om Prakash Thakur

हिमदर्शन : सामान्य ज्ञान एक बहुत ही रोचक विषय है। यह एक ऐसा विषय है, जो आपको आजीवन काम देता है। साथ ही सभी प्रतियोगी परीक्षा में इस विषय से सवाल ज़रूर पूछे जाते हैं। यह एक महत्वपूर्ण विषय है। इसीलिए आपके ज्ञान को बढ़ाने के लिए आज हम आपके लिए सामान्य ज्ञान के ऐसे ही कुछ सवाल और उनके जवाब लाए हैं।

प्रश्न 1 : आखिर दुबई में बिकने वाले सोने का दाम कम क्यों होता है ?

उत्तर : इसका मुख्य कारण यह है कि यहाँ की सरकार सोने पर किसी प्रकार का कोई टैक्स नहीं लगाती, और न ही कोई एक्साइज ड्यूटी लगाती है। साथ ही यहाँ रहने वाले तमाम लोगों से सरकार किसी प्रकार का कोई टैक्स भी नहीं लेती। यही कारण है कि भारत में आने वाले अरब देशों के विमानों में सोने की तस्करी करने वाले लोग पुलिस के रंगे हांथों पकड़ें जाते हैं।

प्रश्न 2 : विश्व का सबसे बहुमूल्य चाय किसे कहा जाता है ?

उत्तर : विश्व का सबसे बहुमूल्य चाय ” दा हॉन्ग पाओ ” टी है। इस चाय के मात्र एक किलो की क़ीमत 8.28 करोड़ रूपये है। एक रिपोर्ट अनुसार, इस चाय को पीने वाले अपने आपको कई प्रकार के रोगों से मुक्त रख सकते हैं।

प्रश्न 3 : सांप के विष को कितने भाग में बाँटा गया है ?

उत्तर : सांप के विष को दो भागों में बाँटा गया है। पहला – न्यूरोटॉक्सिक , और दूसरा – हेमोटोक्सिक। इनमे से न्यूरोटॉक्सिक विष का प्रभाव सीधे दिमाग पर पड़ता है। और हेमोटोक्सिक विष रक्त को जमा देता है।

प्रश्न 4 : वह कौन सा देश है जहाँ की सड़कों पर जाते ही संगीत बजने लगता है ?

उत्तर : जापान के माउंट फुजि शहर जाते समय बीच में ही एक ऐसा रास्ता आता है।, जहाँ पर आपकी गाड़ी के स्पीड के अनुसार संगीत बजने लगता है। जापान देश में पूरे तीन जगह की सड़के मेलोडियस यानि मधुर हैं। जिनका नाम होक्काईडो, वाक़यामा और गुनमा है।

प्रश्न 5 : मनुष्य के शरीर में शक्कर की मात्रा कितनी होती है ?

उत्तर : एक युवा मनुष्य के शरीर में 5 लीटर रक्त मौजूद होता है। जिसमे सिर्फ 4 ग्राम ही शक्कर होता है। इसका मतलब एक चम्मच चीनी से भी कम।

प्रश्न 6 : एक छिपकली कितने वर्षों तक जीवित रह सकती है ?

उत्तर : एक छिपकली अंडे की गर्दन में पूरे बारह महीने तक ज़िंदा रह सकती है। प्रजातियों के आधार पर यह छिपकलियां 18 महीनों से लेकर सात वर्षों तक जीवित रहती हैं। जबकि कुछ छिपकलियां 50 वर्षों तक जीवित रह सकती है।

प्रश्न 7 : सचिन तेंदुलकर ने एक बार क्यों पाकिस्तान की ओर से क्रिकेट खेला था ?

उत्तर : 20 जनवरी 1987 को CCI के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मुंबई के वैबॉर स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच एक प्रदर्शनी मैच रखा गया था। भारत की बल्लेबाज़ी के समय पाकिस्तान के दो खिलाड़ी जावेद मियांदाद और अब्दुल कदीर ने मैदान छोड़ दिया था। जिसके बाद पाकिस्तान के पास कोई सब्टिटूट खिलाड़ी का विकल्प नहीं रह गया था। उस समय 14 वर्षीय भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने ही पाकिस्तान की ओर से फील्डिंग की थी।

प्रश्न 8 : आखिर सर काटने के बाद भी कोई कॉकरोच 9 दिनों तक कैसे जीवित रह सकता है ?

उत्तर : ऐसा इसलिए होता है, क्यूंकि एक कॉकरोच मुँह के बदले अपने शरीर के छिद्रों से सांस लेता है। 9 दिन के बाद भी इनके मरने का कारण सर नहीं, बल्कि प्यास होता है। क्यूंकि सर काट जाने से यह पानी नहीं पी पाते हैं।

प्रश्न 09 : प्रतिदिन दौड़ने से क्या लाभ मिलता है ?

उत्तर : प्रतिदिन नियमित रूप से दौर लगाने पर हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। और हर दिन एक घंटा दौड़ने से 700-850 तक कैलोरी बर्न होती है। इससे फैट की मात्रा भी कम हो जाती है। और लिगामेंट मज़बूत रहते हैं।

प्रश्न 10 : अस्पताल में नर्स को लोग ‘सिस्टर’ के नाम से क्यों बुलाते हैं ?

उत्तर : ‘सिस्टर’ कहने की यह पद्त्ति क्रिस्चन धर्म से अपनाई गई है। क्रिस्चन धर्म के लोग मरीज़ों तथा दूसरों की सेवा करने वाली नन को सिस्टर कहा करते थे। धीरे-धीरे जो नन नहीं भी होती थी, उन्हें सिस्टर कहा जाने लगा।

प्रश्न 11 : किस जानवर का शरीर बुलेट प्रूफ होता है ?

उत्तर : यह जानवर साउथ अमेरिका में पाया जाता है। इसका नाम आर्माडिलो है। किसी भी मुसीबत में यह अपने शरीर को सिकुड़कर बहुत छोटा बना लेता है। यह संसार का एकमात्र ऐसा प्राणी है, जिसकी बाहरी त्वचा बिल्कुल एक बुलेट प्रूफ जैकेट जैसी होती है।

डि‍सक्‍लेमर: यह न्‍यूज वेबसाइट से म‍िली जानकार‍ियों के आधार पर बनाई गई है। HIM DARSHAN अपनी तरफ से इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

Have something to say? Post your comment