आज का राशिफल: 19 अप्रैल 2024; आज एकादशी के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता       गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा       हिमाचल के लाहौल-स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग       ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी , पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल : मणिकर्ण घूमने आया युवक अचानक चलते-चलते हुआ बेहोश, चंडीगढ़ का रहने वाला था मृत युवक, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में फिर बदलें मौसम के तेवर, लाहौल स्पीति को छोड़कर दस जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल: चलते-चलते HRTC डिलक्स बस के पिछले दोनों टायर खुले, बाल-बाल बचे यात्री, बड़ा हादसा..! पढ़ें पूरी ख़बर..       आज का राशिफ़ल: 18 अप्रैल 2024; इन राशि वालों के लिए सौभाग्य से भरा रहेगा गुरुवार का दिन, यहां पढ़िए आज का दैनिक राशिफल       आज का राशिफल: 17 अप्रैल 2024 (बुधवार); आज राम नवमी के दिन सूर्य की तरह चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत, प्रभु श्री राम की मिलेगी अपार कृपा       अष्टम नवरात्र के दिन महागौरी के दर्शनो के लिए मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता, प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने काली बाड़ी मंदिर में की पूजा, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल

मौसम : हिमाचल में करवट लेगा मौसम, एक दिसंबर को बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान, पढ़े पूरी खबर..

November 29, 2021 09:20 AM
सांकेतिक तस्वीर
Om Prakash Thakur

शिमला: (हिमदर्शन समाचार); हिमाचल प्रदेश के लोगों को सूखी ठंड से राहत मिलने की उम्‍मीद है। प्रदेश में मौसम बदलने की संभावना बन रही है। मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार 1 दिसंबर से प्रदेश में मौसम के तेवर बदलेंगे और एक दो स्थानों पर वर्षा और ऊंचे क्षेत्रों में कुछ जगह पर बर्फबारी होने की संभावना है जबकि 2 दिसंबर को प्रदेश के कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई गई है।

प्रदेश के अन्य भागों में 30 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। उधर, रविवार को केलांग का न्यूनतम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान शून्य तक पहुंच गया है। इससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है. लाहौल-स्पीति जिले में पानी के स्रोत जमने लगे हैं। वहीं, रविवार को राजधानी शिमला और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रही है।

बता दें कि रविवार को केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस, कल्पा में माइनस 0.7, शिमला में 6.5, चंबा में 5.2, डलहौजी में 5.2, ऊना में 8.0, धर्मशाला में 8.2, पांवटा साहिब का 8.3, पालमपुर में 6.2, नाहन में 12.5, सोलन में 4.5, मंडी में 5.1, कांगड़ा में 7.7, बिलासपुर में 6.5, भूंतर में 3.0, हमीरपुर में 5.2 और सुंदरनगर में 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, चंबा का अधिकतम तापमान 23.5, कांगड़ा का 24.6, सोलन 24.5, केलांग का 10.1, नाहन का 23.3, पालमपुर का 20.1, मनाली का 16.6, बिलासपुर का 25.0, भूंतर का 24.1, मंडी का 21.4, हमीरपुर का 23.2, डलहौजी का 14.6, ऊना का 27.6, सुंदरनगर का 25.5, कुफरी का 13.3, धर्मशाला का 22.4 और शिमला का 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि प्रदेश मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के मैदानी, मध्यम और अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में एक दिसंबर को बारिश और बर्फबारी की चेतावनी भी जारी कर दी है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा

हिमाचल के लाहौल-स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी , पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल : मणिकर्ण घूमने आया युवक अचानक चलते-चलते हुआ बेहोश, चंडीगढ़ का रहने वाला था मृत युवक, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में फिर बदलें मौसम के तेवर, लाहौल स्पीति को छोड़कर दस जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: चलते-चलते HRTC डिलक्स बस के पिछले दोनों टायर खुले, बाल-बाल बचे यात्री, बड़ा हादसा..! पढ़ें पूरी ख़बर..

अष्टम नवरात्र के दिन महागौरी के दर्शनो के लिए मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता, प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने काली बाड़ी मंदिर में की पूजा, पढ़ें पूरी खबर..

NEET की कोचिंग ले रही 19 साल की छात्रा ने की आत्महत्या, पुलिस.. मौक पर नही..!, मामले की छानबीन शुरू, पढ़ें पूरी खबर..

राष्ट्रपति का हिमाचल दौरा स्थगित, पढ़ें पूरी खबर..

Himachal Day : आज 76 साल का हुआ हिमाचल, हिमाचल प्रदेश का इतिहास व हिमाचल दिवस 15 अप्रैल की पूरी जानकारी के लिए, पढ़ें विस्तार से.