आज का राशिफल: 19 अप्रैल 2024; आज एकादशी के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता       गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा       हिमाचल के लाहौल-स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग       ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी , पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल : मणिकर्ण घूमने आया युवक अचानक चलते-चलते हुआ बेहोश, चंडीगढ़ का रहने वाला था मृत युवक, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में फिर बदलें मौसम के तेवर, लाहौल स्पीति को छोड़कर दस जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल: चलते-चलते HRTC डिलक्स बस के पिछले दोनों टायर खुले, बाल-बाल बचे यात्री, बड़ा हादसा..! पढ़ें पूरी ख़बर..       आज का राशिफ़ल: 18 अप्रैल 2024; इन राशि वालों के लिए सौभाग्य से भरा रहेगा गुरुवार का दिन, यहां पढ़िए आज का दैनिक राशिफल       आज का राशिफल: 17 अप्रैल 2024 (बुधवार); आज राम नवमी के दिन सूर्य की तरह चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत, प्रभु श्री राम की मिलेगी अपार कृपा       अष्टम नवरात्र के दिन महागौरी के दर्शनो के लिए मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता, प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने काली बाड़ी मंदिर में की पूजा, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | शिमला

शिमला में बड़ा हादसा: बर्फ पर फिसलने के बाद गहरी खाई में गिरी जीप, गर्भवती महिला समेत पांच की मौत, मुख्यमंत्री ने इस दुखद घटना पर किया शोक व्यक्त..

January 10, 2022 10:39 PM
सांकेतिक तस्वीर

शिमला में बड़ा हादसा: बर्फ पर फिसलने के बाद गहरी खाई में गिरी जीप, गर्भवती महिला समेत पांच की मौत, मुख्यमंत्री ने इस दुखद घटना पर किया शोक व्यक्त..

शिमला : (हिमदर्शन न्यूज़); हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के उपमंडल चौपाल की तहसील कुपवी में एक जीप बर्फ में फिसलने के बाद गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की जान चली गई है। सोमवार देर शाम यह हादसा उस समय हुआ जब लोग जीप में सवार होकर गुम्मा से नौरा बौरा जा रहे थे। इसी बीच बागी के समीप खलाणी मोड़ पर बर्फ में फिसलने से जीप करीब 400 मीटर गहरी खाई में गिरी।

देर शाम हुए हादसे के बाद प्रशासन और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बचाव अभियान को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार यह हादसा सोमवार शाम करीब 6:30 बजे हुआ। गुम्मा से नौरा-बौरा जा रही जीप बागी के समीप खलाणी मोड़ पर अचानक गाड़ी बर्फ पर फिसल गई और करीब 400 मीटर गहरी खड्ड में जा गिरी।

मृतकों की पहचान प्रिया( 5) पुत्री भगतराम, निखिल पुत्र(16) झूशु राम, मुकेश पुत्र सीताराम(26 ) निवासी ग्राम नौरा कुपवी और रमा (30) पुत्री किरपाराम निवासी केडग, ग्राम पंचायत बिजमल और रक्षा पत्नी दिलाराम(23) निवासी खद्दर तहसील चौपाल के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और कुपवी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को खाई से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। मृतकों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है। डीएसपी चौपाल राजकुमार ने हादसे की पुष्टि की है। जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार कुपवी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि सभी मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया-

   

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा

हिमाचल के लाहौल-स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी , पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल : मणिकर्ण घूमने आया युवक अचानक चलते-चलते हुआ बेहोश, चंडीगढ़ का रहने वाला था मृत युवक, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में फिर बदलें मौसम के तेवर, लाहौल स्पीति को छोड़कर दस जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: चलते-चलते HRTC डिलक्स बस के पिछले दोनों टायर खुले, बाल-बाल बचे यात्री, बड़ा हादसा..! पढ़ें पूरी ख़बर..

अष्टम नवरात्र के दिन महागौरी के दर्शनो के लिए मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता, प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने काली बाड़ी मंदिर में की पूजा, पढ़ें पूरी खबर..

NEET की कोचिंग ले रही 19 साल की छात्रा ने की आत्महत्या, पुलिस.. मौक पर नही..!, मामले की छानबीन शुरू, पढ़ें पूरी खबर..

राष्ट्रपति का हिमाचल दौरा स्थगित, पढ़ें पूरी खबर..

Himachal Day : आज 76 साल का हुआ हिमाचल, हिमाचल प्रदेश का इतिहास व हिमाचल दिवस 15 अप्रैल की पूरी जानकारी के लिए, पढ़ें विस्तार से.