आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024, इन राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा वैशाख माह का पहला दिन, जानिए आपकी राशि में क्या लिखा है ?       हनुमान जी के जन्मोत्सव पर शिमला के जाखू मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, पढ़ें पूरी खबर..       सोलन : पंचायत सचिव ने जन्म प्रमाण पत्र देने के बदले मांगी 1200 रुपये की रिश्वत, विजिलेंस ने पकड़ा, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 21 अप्रैल 2024; आज प्रदोष व्रत के दिन इन 5 राशियों की खुल जाएगी किस्मत, हर क्षेत्र में मिलेगा मान-सम्मान, धन की होगी अपार प्राप्ति       हाईकोर्ट में राज्यसभा चुनाव को चुनौती वाली अभिषेक मनु सिंघवी की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने बीजेपी सांसद हर्ष महाजन को नोटिस किया जारी, अब 23 मई को होगी अगली सुनवाई, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 19 अप्रैल 2024; आज एकादशी के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता       गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा       हिमाचल के लाहौल-स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग       ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी , पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल : मणिकर्ण घूमने आया युवक अचानक चलते-चलते हुआ बेहोश, चंडीगढ़ का रहने वाला था मृत युवक, पढ़ें पूरी खबर..      

धर्म/संस्कृति

"शिकारी देवी" हिमाचल में एक अनोखा मंद‍िर: जहां न ट‍िक पाती है छत, न ऊपर से उड़ पाते पंछी , जानिए माँ शिकारी देवी का इतिहास..

January 11, 2022 12:13 AM
जय माता दी। जय माँ माँ शिकारी देवी ।

मंडी: (हिमदर्शन समाचार); देवभूमि के कई मंदिर आज भी कई रहस्यों से भरे पड़े हैं। इन मंदिरों से जुड़ी देव आस्था की बातें हर किसी को हैरान कर देती हैं। हालांकि, इसके वैज्ञानिक पहलू भी हैं लेकिन देव आस्था इन वैज्ञानिक पहलुओं पर हावी रहती है। ऐसे ही मंदिरों में सराज घाटी की शिकारी देवी मां का मंदिर भी एक है। सर्दियों के मौसम में यहां पर छह से सात फीट तक बर्फ गिरती है लेकिन यह भारी बर्फ भी माता के छत रहित मंदिर की मूर्तियों पर नहीं टिक पाती है और न ही इस मंदिर के ऊपर छत टिक पाती है।

मान्यता है कि यहां पर आने वाले हर श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी होती है। माता का यह स्थान सराज क्षेत्र में ग्यारह हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है। मां शिकारी मंदिर के पुजारी काहन सिंह ने कहा कि मूर्तियों पर बर्फ नहीं जमती। इसे दैवीय चमत्कार के रूप में देखा जाता है।

शिकारी माता का यह मंदिर मंडी में एकमात्र एक ऐसा मंदिर है, जिसकी छत नहीं है। यहां पर देवी खुले आसमान के नीचे प्रतिष्ठित है। मंदिर में केवल दीवारों पर ही मूर्तियां स्थापित हैं। ऐसी मान्यता है कि देवी छत डालकर मंदिर के भीतर रहना पसंद नहीं करतीं। देव आस्था से जुड़े लोगों का कहना है कि कई बार मंदिर में छत डालने की कोशिश की गई लेकिन माता के अनुसार आज्ञा नहीं दी गई है।

शिकारी देवी की प्रतिमाएं पत्थरों की एक मचान पर स्थापित हैं। शिकारी माता को योगिनी माता भी कहा जाता है। माता की नवदुर्गा मूर्ति, चामुंडा, कमरूनाग और परशुराम की मूर्तियां भी यहां पर स्थापित की गई हैं। नवरात्रों में यहां पर विशेष मेले लगते हैं। मंडी जिले का सर्वोच्च शिखर होने के नाते इसे मंडी का क्राउन भी कहा जाता है।

मान्यता है कि मार्कंडेय ऋषि ने यहां सालों तक तपस्या की थी और उनकी तपस्या से खुश होकर यहां मां दुर्गा शक्ति रूप में स्थापित हुईं। कुछ समय के बाद पांडवों ने अज्ञातवास के दौरान मंदिर का निर्माण किया। पांडवों ने यहां तपस्या कर मां दुर्गा को प्रसन्न किया और पांडवों को कौरवों के खिलाफ युद्ध में जीत का आशीर्वाद दिया।

इस दौरान यहां मंदिर का निर्माण तो किया गया, मगर पूरा मंदिर नहीं बन पाया। मां की मूर्ति स्थापित करने के बाद पांडव यहां से चले गए। यहां हर साल सर्दियों में बर्फ तो खूब गिरती है, मगर मूर्तियों के ऊपर कभी भी बर्फ नहीं टिकती। कहा जाता है कि मंदिर की छत बनाने का काम कई बार शुरू किया गया, लेकिन हर बार कोशिश नाकाम रही।

हर साल गर्मियों में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। मंदिर तक पहुंचने का रास्ता बेहद सुंदर है। चारों तरफ हरियाली दिखती है।

एक कथा प्रचलित है कि पांडवों को एक औरत ने आगाह किया था कि कौरवों के साथ चौसर न खेलें। लेकिन, होनी को टाला नहीं जा सका और चौसर खेलने के कारण पांडवों को अपना राजपाट छोड़कर निर्वासित होना पड़ा। वनवास के दौरान पांडव इस क्षेत्र में आये। एक दिन अर्जुन एवं अन्य भाइयों ने एक सुंदर मृग देखा तो उसका शिकार करना चाहा। काफी पीछा करने के बाद भी वह मृग उनके हाथ नहीं आया।

पांडव चर्चा करने लगे कि वह मृग कहीं मायावी तो नहीं था। तभी आकाशवाणी हुई कि मैं इस पर्वत पर वास करने वाली शक्ति हूं और मैंने पहले भी तुम्हें चौसर खेलते समय सावधान किया था। इस पर पांडवों ने उनसे क्षमा प्रार्थना की, तो देवी ने उन्हें बताया कि मैं इस पर्वत पर नवदुर्गा के रूप में विराजमान हूं और यदि तुम मेरी प्रतिमा निकालकर उसकी स्थापना करोगे तो अपना राज्य पुन: पा जाओगे। पांडवों ने ऐसा ही किया। उन्होंने नवदुर्गा की प्रतिमा खोजकर उसे स्थापित किया। चूंकि माता मायावी मृग के शिकार के रूप में मिली थी, इसलिए मंदिर का नाम शिकारी देवी प्रचलित हुआ।

Have something to say? Post your comment

धर्म/संस्कृति में और

चैत्र नवरात्रि 2024 : 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि आरंभ, नवरात्रि पर 5 राजयोग का अद्भुत संयोग, यहां जानें सही तिथि और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त..

चन्द्र ग्रहण: 2024: आज होली के दिन लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, भारत में नजर आएगा या नहीं, कैसे देख सकते हैं, आज इतने बजे से शुरू हो जाएगा चंद्र ग्रहण, जान लीजिए इस दौरान क्या सावधानियां बरतें, पढ़े पूरी खबर..

राम नाम सत्या है : जानें, शव ले जाते समय क्यों कहा जाता है राम नाम सत्य है ? पढ़े विस्तार से..

भाई दूज आज, आज इस शुभ मुहूर्त में करें भाई के माथे पर तिलक, बहने भाई दूज पर रखें इन बातों का ध्यान, जाने शुभ मुहूर्त का समय..

शनिदेव सालों बाद बना रहे दुर्लभ शश राजयोग, आने वाले 30 महीनों तक इन राशि वालों पर रहेगी शनि कृपा, पढ़ें पूरी खबर..

चैत्र नवरात्रि 2023: नवरात्रि पर इस बार 110 वर्षों बन रहा है महासंयोग, पूरे 9 दिनों की होगी नवरात्रि, जानें कब और कैसे करें शक्ति की साधना

महाशिवरात्रि 2023 : आज है महाशिवरात्रि, यहां जानें शिव जी के पूजन की सही विधि, शुभ मुहूर्त का समय..

करवा चौथ 2022 : करवाचौथ पर शुक्र है अस्त, नवविवाहिता न करें व्रत का शुभारंभ, जानिए करवाचौथ पूजा का शुभ मुहूर्त..

गणेश चतुर्थी 2022 : 300 साल बाद बेहद दुर्लभ संयोग में होगी गणेश स्‍थापना, जानें क्या है पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

सावन 2022 : सावन के पहले सोमवार को शिवलिंग पर चढ़ाएं ये एक चीज, बदल जाएगी तकदीर..