तपोवन में सियासी घमासान की बिसात तैयार: 413 तीखे सवालों से घेरेगा विपक्ष, तो सुक्खू सरकार के तरकश में भी हैं बड़े 'मास्टरस्ट्रोक'!       आज का पंचांग, 15 नवंबर 2026: रविवार और सूर्य षष्ठी के पावन संयोग पर मकर राशि में विराजमान रहेंगे चंद्रदेव, जानें आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल और तिथि-नक्षत्र का पूरा विवरण       आज का राशिफल, 15 नवंबर 2026: सूर्य षष्ठी और रविवार के शुभ संयोग पर इन राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत हाल       डिजिटल स्क्रीन के बढ़ते इस्तेमाल से आंखों की थकान और अनिद्रा का खतरा, बेहतर नींद के लिए अपनाएं 'डिजिटल डिटॉक्स'       सर्दियों में जोड़ों के दर्द और आर्थराइटिस की समस्या से कैसे पाएं राहत, दिनचर्या के ये आसान बदलाव आएंगे बेहद काम       बदलते मौसम और बढ़ती ठंड के बीच कैसे रखें अपने दिल और फेफड़ों का ख्याल, सुबह की सैर करने वालों के लिए जरूरी सलाह       बिना लाइसेंस सूदखोरी करने वालों को सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, कहा- राज्य के मनी-लेंडिंग कानूनों को दरकिनार कर नहीं चल सकता चेक बाउंस का मुकदमा - पढ़ें विस्तार से ..       सत्ता से सवाल पूछना भूल गए पत्रकार? पीएम मोदी के साथ सेल्फी की होड़ पर भड़के ओम थानवी, एडिटर्स गिल्ड से की एडवाइजरी जारी करने की मांग - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा: सड़क पार कर रही 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत       ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार, छोटे शहरों में चार्जिंग नेटवर्क के विस्तार से बढ़ा भरोसा      

धार्मिक स्थान

माता के दरबार में चढ़ा 28 क्विंटल मक्खन, मिटेंगे बड़े-बड़े रोग

January 15, 2022 12:57 PM
जय माता दी । आज प्रातः कालीन दर्शन, ब्रजेश्वरी देवी जी।

कांगड़ा: (हिमदर्शन समाचार); आपने कभी सुना है कि किसी मंदिर में मिलने वाले प्रसाद को खाया नहीं जा सकता। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक ऐसा अकेला शक्तिपीठ है जहां माघ मास में आयोजित होने वाले पर्व के बाद मिलने वाले प्रसाद को आप खा नहीं सकते। मान्यता है कि शरीर के चरम रोगों और जोड़ों के दर्द में लेप करने के लिए यह प्रसाद रामबाण का काम करता है।

यह परंपरा देवीय काल से चली आ रही है और शक्तिपीठ मां बज्रेश्वरी के इतिहास से संबंधित है। कहते हैं कि जालंधर दैत्य को मारते समय माता के शरीर पर कई चोटें लगी थीं। इन्हीं घावों को भरने के लिए देवताओं ने माता के शरीर पर मक्खन का लेप किया था।

उसी परंपरा के अनुसार मक्खन का लेप माता की पिंडी पर किया जाता है। मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं की ही आस्था है कि हर बार माता की पिंडी पर मक्खन की ऊंचाई बढ़ती जा रही है।

इस बार मंदिर में 14 जनवरी से शुरू हुए घृत पर्व में माता की पिंडी पर करीब 28 क्विंटल मक्खन चढ़ाया गया है। मां की पिंडी को फल मेवों, फूलों और फलों से सजाया गया है। यह पर्व सात दिन चलता है। सातवें दिन यानी 20 जनवरी को माता की पिंडी के घृत (मक्खन) उतारने की प्रक्रिया शुरू होगी।

इसके बाद 21 जनवरी को घृत(मक्खन) प्रसाद के तौर पर श्रद्धालुओं में बांटा जाएगा। मान्यता है कि पर्व के बाद मिलने वाले प्रसाद को आप खा नहीं सकते, इस प्रसाद को श्रद्धालु अपने शरीर के चरम रोगों और जोड़ों के दर्द में लेप करने के लिए प्रयोग करतें है। यह प्रसाद रामबाण का काम करता है।

मंदिर के इतिहास पर छपी किताब में भी इस परंपरा का जिक्र है। घृत मंडल पर्व पर माता की पिंडी पर मक्खन चढ़ाने की प्रक्रिया काफी पहले शुरू हो जाती है। स्थानीय और बाहरी लोगों द्वारा मंदिर में दान स्वरूप देसी घी/मक्खन पहुंचाया जाता है। मन्दिर के पुजारी मक्खन की पिन्नियां बनातें है और चौदह जनवरी को देर शाम माता की पिंडी पर मक्खन चढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है जो सुबह तक जारी रहती है।

Have something to say? Post your comment

धार्मिक स्थान में और

गुप्त नवरात्रि 2025: आज से शुरू हो रही है माघ गुप्त नवरात्रि, नोट कर लीजिए पूजन सामग्री लिस्ट और कलश स्थापना मुहूर्त

शिमला के कालीबाड़ी मन्दिर में धूमधाम से मनाया गया दुर्गापूजा, महिलाओं ने खेली सिंदूर की होली

7 अक्टूबर से शुरू हो रही शारदीय नवरात्रि, जानें- कलश स्थापना का मुहूर्त, पूजा विधि और सभी जरूरी बातें, पढ़े विस्तार से..

बगलामुखी मंदिर बनखंडी में दी जाए हवन करवाने की अनुमति, पुजारी वर्ग ने सौंपा ज्ञापन, पढ़े पूरी खबर

हनुमान मन्दिर में किया गया विशाल भण्डारे का आयोजन, भक्तों का लगा तांता

हनुमान मंदिर में कल भंडारे का आयोजन, आप सभी सादर आमंत्रित..

जानिए नवरात्रि में कलश स्थापना का क्या है शुभ मुहूर्त? इन बातों का रखें ध्यान

पर्स में जरूर रखनी चाहिए ये 5 चीजें, कभी नहीं रहेगी जेब खाली

अयोध्या में शुरू हुआ राम मंदिर निर्माण

जन्माष्टमी के दिन घर लायें ये चीजें कभी नही होगी धन की कमी