आज का राशिफल: 19 अप्रैल 2024; आज एकादशी के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता       गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा       हिमाचल के लाहौल-स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग       ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी , पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल : मणिकर्ण घूमने आया युवक अचानक चलते-चलते हुआ बेहोश, चंडीगढ़ का रहने वाला था मृत युवक, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में फिर बदलें मौसम के तेवर, लाहौल स्पीति को छोड़कर दस जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल: चलते-चलते HRTC डिलक्स बस के पिछले दोनों टायर खुले, बाल-बाल बचे यात्री, बड़ा हादसा..! पढ़ें पूरी ख़बर..       आज का राशिफ़ल: 18 अप्रैल 2024; इन राशि वालों के लिए सौभाग्य से भरा रहेगा गुरुवार का दिन, यहां पढ़िए आज का दैनिक राशिफल       आज का राशिफल: 17 अप्रैल 2024 (बुधवार); आज राम नवमी के दिन सूर्य की तरह चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत, प्रभु श्री राम की मिलेगी अपार कृपा       अष्टम नवरात्र के दिन महागौरी के दर्शनो के लिए मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता, प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने काली बाड़ी मंदिर में की पूजा, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | सोलन

सोलन: सवारी बने परिवार ने हाईवे पर टैक्सी चालक से मारपीट कर लूटा सामान, गाड़ी भी ले गए

February 11, 2022 10:50 AM
Demo Pic.

सोलन: (हि.स.); कालका-शिमला एनएच-5 पर सवारियों ने टैक्सी चालक से मारपीट कर सामान लूट लिया। यह मामला चक्कीमोड़ के समीप हुआ। सवारियों ने पहले टैक्सी चालक से मारपीट की, फिर गाड़ी समेत कागजात और आठ हजार रुपये लूट लिए। टैक्सी चालक ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार टैक्सी चालक देसराज निवासी गांव गुगा बटेड़ा, बरमाणा, बिलासपुर ने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार देर रात देउंघाट से टैक्सी में सवारियां लेकर जा रहा था।

इनमें दो पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल थे। इस दौरान सवारियों के बोलने पर सनवारा में एक ढाबे पर रुका। इसके बाद थोड़ी दूरी पर सवारी ने गाड़ी को तबीयत खराब होने पर रुकवाया। ऐसा रास्ते में दो-तीन बार हुआ।

चक्कीमोड़ के समीप सवारी के बोलने पर गाड़ी रोकी तो किसी एक ने दुपट्टा उसके गले में डालकर पीछे की तरफ खींचा। इस दौरान महिला ने उसके सिर पर कांच की बोतल से वार कर दिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान जेब से करीब आठ हजार रुपये, एक पर्स, आई कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि जरूरी कागजात और मोबाइल छीन लिया। मारपीट होने से वह घायल हो गया और उसे गाड़ी से बाहर धकेल दिया।

इसके बाद आरोपी सामान समेत टैक्सी को चंडीगढ़ की ओर भगा ले गए। थाना प्रभारी परवाणू दयाराम ठाकुर ने बताया कि टैक्सी भगाने और चालक के साथ मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पंजाब और हरियाणा में पुलिस टीम को भेजा है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

न्यूज़ सोर्स: अमर उजाला

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा

हिमाचल के लाहौल-स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी , पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल : मणिकर्ण घूमने आया युवक अचानक चलते-चलते हुआ बेहोश, चंडीगढ़ का रहने वाला था मृत युवक, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में फिर बदलें मौसम के तेवर, लाहौल स्पीति को छोड़कर दस जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: चलते-चलते HRTC डिलक्स बस के पिछले दोनों टायर खुले, बाल-बाल बचे यात्री, बड़ा हादसा..! पढ़ें पूरी ख़बर..

अष्टम नवरात्र के दिन महागौरी के दर्शनो के लिए मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता, प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने काली बाड़ी मंदिर में की पूजा, पढ़ें पूरी खबर..

NEET की कोचिंग ले रही 19 साल की छात्रा ने की आत्महत्या, पुलिस.. मौक पर नही..!, मामले की छानबीन शुरू, पढ़ें पूरी खबर..

राष्ट्रपति का हिमाचल दौरा स्थगित, पढ़ें पूरी खबर..

Himachal Day : आज 76 साल का हुआ हिमाचल, हिमाचल प्रदेश का इतिहास व हिमाचल दिवस 15 अप्रैल की पूरी जानकारी के लिए, पढ़ें विस्तार से.