Saturday | October 17, 2026
हिमाचल में भूकंप: शिमला के रामपुर में 4.1 तीव्रता के झटके, खनेरी अस्पताल में पत्थर गिरने से मची अफरा-तफरी, कोई हताहत नहीं - पढ़ें पूरी खबर..       आज का पंचांग, 17 अक्टूबर 2026: शनिवार को जानें तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त और राहुकाल       शनिवार का राशिफल: 17 अक्टूबर 2026; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       जाखू मंदिर में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, 20 साल से दशहरे के लिए रावण के पुतले बना रहे मेरठ के मुस्लिम कारीगर       हिमाचल: लाहौल की घेपन झील पर लगा देश का पहला 'अर्ली वार्निंग सिस्टम', अब टलेगा ग्लेशियर फटने का खतरा       हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला: स्पेशल एजुकेटर भर्ती के नियम वैध, भर्ती का तरीका तय करना सरकार का विशेषाधिकार       हिमाचल प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला: 100% दिव्यांगों की पेंशन 1700 से बढ़ाकर 3000 रुपये की गई, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें       हिमाचल प्रदेश की 10 बड़ी खबरें: ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी, सुक्खू सरकार का 14 हजार पदों पर बंपर भर्तियों का ऐलान - पढ़ें विस्तार से -       आज का पंचांग, 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार को शारदीय नवरात्रि का छठा दिन, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और राहुकाल       🌟 आज का राशिफल: 16 अक्टूबर 2026 - आपके जीवन के हर पहलू के लिए सकारात्मक मार्गदर्शन 🌟 - पढ़ें मेष से मीन तक की भविष्यवाणी      

हिमाचल | सोलन

सोलन: सवारी बने परिवार ने हाईवे पर टैक्सी चालक से मारपीट कर लूटा सामान, गाड़ी भी ले गए

February 11, 2022 10:50 AM
Demo Pic.

सोलन: (हि.स.); कालका-शिमला एनएच-5 पर सवारियों ने टैक्सी चालक से मारपीट कर सामान लूट लिया। यह मामला चक्कीमोड़ के समीप हुआ। सवारियों ने पहले टैक्सी चालक से मारपीट की, फिर गाड़ी समेत कागजात और आठ हजार रुपये लूट लिए। टैक्सी चालक ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार टैक्सी चालक देसराज निवासी गांव गुगा बटेड़ा, बरमाणा, बिलासपुर ने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार देर रात देउंघाट से टैक्सी में सवारियां लेकर जा रहा था।

इनमें दो पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल थे। इस दौरान सवारियों के बोलने पर सनवारा में एक ढाबे पर रुका। इसके बाद थोड़ी दूरी पर सवारी ने गाड़ी को तबीयत खराब होने पर रुकवाया। ऐसा रास्ते में दो-तीन बार हुआ।

चक्कीमोड़ के समीप सवारी के बोलने पर गाड़ी रोकी तो किसी एक ने दुपट्टा उसके गले में डालकर पीछे की तरफ खींचा। इस दौरान महिला ने उसके सिर पर कांच की बोतल से वार कर दिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान जेब से करीब आठ हजार रुपये, एक पर्स, आई कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि जरूरी कागजात और मोबाइल छीन लिया। मारपीट होने से वह घायल हो गया और उसे गाड़ी से बाहर धकेल दिया।

इसके बाद आरोपी सामान समेत टैक्सी को चंडीगढ़ की ओर भगा ले गए। थाना प्रभारी परवाणू दयाराम ठाकुर ने बताया कि टैक्सी भगाने और चालक के साथ मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पंजाब और हरियाणा में पुलिस टीम को भेजा है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

न्यूज़ सोर्स: अमर उजाला

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल में भूकंप: शिमला के रामपुर में 4.1 तीव्रता के झटके, खनेरी अस्पताल में पत्थर गिरने से मची अफरा-तफरी, कोई हताहत नहीं - पढ़ें पूरी खबर..

जाखू मंदिर में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, 20 साल से दशहरे के लिए रावण के पुतले बना रहे मेरठ के मुस्लिम कारीगर

हिमाचल: लाहौल की घेपन झील पर लगा देश का पहला 'अर्ली वार्निंग सिस्टम', अब टलेगा ग्लेशियर फटने का खतरा

हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला: स्पेशल एजुकेटर भर्ती के नियम वैध, भर्ती का तरीका तय करना सरकार का विशेषाधिकार

हिमाचल प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला: 100% दिव्यांगों की पेंशन 1700 से बढ़ाकर 3000 रुपये की गई, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

हिमाचल प्रदेश की 10 बड़ी खबरें: ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी, सुक्खू सरकार का 14 हजार पदों पर बंपर भर्तियों का ऐलान - पढ़ें विस्तार से -

हिमाचल में बदला मौसम: पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश से बढ़ी ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से अचानक बदला मौसम

नए जिलों के गठन पर विधायक सुधीर शर्मा का तंज- कहा, जनता का ध्यान भटकाने के लिए सरकार ने छोड़ा 'शगूफा' - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में बदला मौसम: पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश से बढ़ी ठंड, ​पश्चिमी विक्षोभ से अचानक बदला मौसम

हिमाचल में बदला मौसम: पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश से बढ़ी ठंड, ​पश्चिमी विक्षोभ से अचानक बदला मौसम