हनुमान जी के जन्मोत्सव पर शिमला के जाखू मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, पढ़ें पूरी खबर..       सोलन : पंचायत सचिव ने जन्म प्रमाण पत्र देने के बदले मांगी 1200 रुपये की रिश्वत, विजिलेंस ने पकड़ा, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 21 अप्रैल 2024; आज प्रदोष व्रत के दिन इन 5 राशियों की खुल जाएगी किस्मत, हर क्षेत्र में मिलेगा मान-सम्मान, धन की होगी अपार प्राप्ति       हाईकोर्ट में राज्यसभा चुनाव को चुनौती वाली अभिषेक मनु सिंघवी की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने बीजेपी सांसद हर्ष महाजन को नोटिस किया जारी, अब 23 मई को होगी अगली सुनवाई, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 19 अप्रैल 2024; आज एकादशी के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता       गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा       हिमाचल के लाहौल-स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग       ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी , पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल : मणिकर्ण घूमने आया युवक अचानक चलते-चलते हुआ बेहोश, चंडीगढ़ का रहने वाला था मृत युवक, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में फिर बदलें मौसम के तेवर, लाहौल स्पीति को छोड़कर दस जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर..      

देश/विदेश

बड़ा हादसा: कुएं में गिरी दर्जनों महिलाएं; 13 की मौत, पढ़े पूरी खबर.

February 17, 2022 09:16 AM

दुःखद घटना : कुएं की मुंडेर पर चढ़ गईं दर्जनों महिलाएं, जोर की आवाज के साथ सबकुछ पानी में समा गया, 13 की मौत, पढ़े पूरी खबर..

UP: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बुधवार की रात हल्दी की रस्म के दौरान दिल दहलाने वाला हादसा हो गया। इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मरने वालों में महिलाएं और बच्चियां शामिल हैं। बताया जा रहा है कि गांव में एक शादी समारोह से पहले हल्दी रस्म के दौरान सभी महिलाएं कुएं की स्लैब पर बैठकर पूजा कर रही थीं, तभी स्लैब टूट गया और सभी उसमें गिर गईं। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव के लोगों की मदद से महिलाओं को कुएं से बाहर निकालने का काम शुरू किया।

समय से नहीं पहुंची एम्बुलेंस

कुशीनगर में हुए इस हादसे के बाद गांव के ही एक युवक ने बताया कि एम्बुलेंस के लिए कई बार फोन किया गया था। दस लोगों ने समय-समय पर एम्बुलेंस के लिए फोन किया, लेकिन मदद करने कोई एम्बुलेंस नहीं पहुंची। ये हालात तब देखने को मिले जब घटनास्थल से सिर्फ 3 किलोमीटर दूर ही एक अस्पताल मौजूद है। हादसे के बाद जब मौके पर एम्बुलेंस नहीं पहुंची तो प्राइवेट जीप और पुलिस की गाड़ियों से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे के वक्त घटनास्थल पर मौजूद युवक ने कहा कि लगभग पुलिस स्टेशन और अस्पताल समान दूरी पर हैं, लेकिन घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस के रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान लोग एम्बुलेंस को फोन करते रहे, लेकिन वह मदद के लिए नहीं पहुंची।

कुछ समझ नहीं आया कि क्या हुआ...

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि महिलाएं मटकोर में व्यस्त थी तो पुरुष खाना बनाने की तैयारी में लगे थे। इसी बीच कुएं में महिलाओं के गिरने की खबर से हर कोई उस तरफ दौड़ पड़ा। लोगों को समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करें। इसी बीच कुछ नौजवान लड़के रस्सी के सहारे कुएं में उतर गए और महिलाओं व बच्चियों को निकालना शुरू कर दिया। लोग वहां पर चीख रहे थे। परिजन अपनों को खोजने में लगे थे। कुछ ही देर में गांव में पुलिस की गाड़ी पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

परिवार की सदस्यों का कहना है कि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि स्लैब टूट जाएगा हालांकि जब लोग उस पर चढ़ रहे थे तो मना भी किया जा रहा था कि स्लैब टूट जाएगा लेकिन लोग डांस देखने के लिए आगे कोई कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था।

पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

कुशीनगर में हुए इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जाहिर किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद में जुटा है।

इसके साथ ही पीएम मोदी ने कुशीनगर हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने कहा, कुशीनगर में हुए दुखद हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष की ओर से 2-2 लाख रुपये घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। 

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद में जुटा है।

सीएम योगी ने दिए अधिकारियों को निर्देश

हादसे की सूचना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल बचाव व राहत कार्य संचालित कराने तथा घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

Have something to say? Post your comment

देश/विदेश में और

बिहार के पप्पू यादव की पार्टी का कांग्रेस में विलय..

हरियाणा की सियासत में बड़ा बदलाव, खट्टर के इस्तीफे के बाद नायब सिंह सैनी होंगे नए CM, 2 डिप्टी सीएम का भी ऐलान, पढ़ें पूरी खबर..

सदन में नोट लेकर दिया वोट, या दिया भाषण, तो चलेगा मुकदमा, सांसदों, विधायकों को कानूनी छूट से SC का इंकार, 26 साल पुराना फैसला पलटा, पढ़ें पूरी खबर.

ED के सामने आज भी नहीं पेश होंगे केजरीवाल: मांगी नई तारीख, बोले- मैं जांच के लिए तैयार हूं... रखी ये शर्त, पढ़ें पूरी खबर..

बेंगलुरू के रामेश्वरम रेस्तरां में हुआ धमाका, हादसे में कई लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा, पढ़ें पूरी खबर..

3 राज्य और 15 सीटें...राज्यसभा चुनाव में कहां किसका जलवा, BJP-कांग्रेस और सपा के कितने कैंडिडेट जीते ? पढ़ें पूरी खबर..

सात समंदर पार भी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की धूम, श्री राम के जयकारे से गूंजा अमेरिका और ब्रिटेन, पढ़ें पूरी खबर..

भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाना है : केशव प्रसाद मौर्य

दाऊद इब्राहिम का अंत नजदीक : मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को दिया गया जहर ! कराची के अस्पताल में भर्ती, हालत गम्भीर, पढ़े पूरी खबर..

भजन लाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए सीएम, पहली बार ही चुनाव लड़ा और पहली बार में ही बन गए सीएम, पढ़ें पूरी खबर..