लोकसभा चुनाव 2024: कंगना रनौत के खिलाफ मंडी से चुनाव लड़ेंगी प्रतिभा सिंह ! कांग्रेस आलाकमान पर टिकीं नजरें, कांग्रेस की लिस्ट का सभी को इंतजार, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल BJP में बगावत: रामलाल मारकंडा BJP से हुए बागी, रवि को टिकट देने पर भड़के, कांग्रेस से चुनाव लड़ने के संकेत, लाहौल स्पीति BJP कार्यकारणी देगी इस्तीफा, राजनीति में उठापटक जारी, पढ़ें पूरी ख़बर       हिमाचल प्रदेश में उप-चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 6 उम्मीदवारों की लिस्ट, जाने किसे मिला टिकट ?       शिमला में टैक्सी चालकों और बिचौलियों की लूट, शिमला की छवि हो रही खराब, बिचौलिए लेते हैं कमीशन, इस्तेमाल हो रहे बिना परमिट के वाहन, इनकी रफ ड्राइविंग और बदतमीज़ी से पर्यटक और जाखू वासी परेशान, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 25 मार्च 2024; आज होली के दिन इन राशि वालों के घर बरसेंगे खुशियों के रंग, धन-दौलत से भर जाएगी तिजोरी, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       चन्द्र ग्रहण: 2024: आज होली के दिन लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, भारत में नजर आएगा या नहीं, कैसे देख सकते हैं, आज इतने बजे से शुरू हो जाएगा चंद्र ग्रहण, जान लीजिए इस दौरान क्या सावधानियां बरतें, पढ़े पूरी खबर..       हिमाचल में BJP के बाकी 2 टिकट भी घोषित, कांगड़ा के सांसद कपूर का पत्ता साफ, भारद्वाज उम्मीदवार, भाजपा ने टिकटों में फिर चौंकाया, इस बार 2 नये प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल: क्या हिमाचल में उपचुनाव के बाद बचेगी कांग्रेस की सरकार ? उपचुनाव में किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, जानिए हिमाचल के सियासी समीकरण, विस्तार से..       आज का राशिफल: 24 March 2024: आज होलिका दहन के दिन इन राशियों का जागेगा सोया भाग्य, ग्रह-नक्षत्रों का मिलेगा पूरा साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल       हिमाचल BJP में बगावत शुरू : इन विधानसभा में बगावत के आसार, राकेश कालिया ने इस्तीफा दिया, कांग्रेस में हो सकती वापसी, पढ़ें पूरी खबर..      

धर्म/संस्कृति

महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं, महाशिवरात्रि पर आज बनने जा रहा है शुभ संयोग, जानें मुहूर्त और पूजा विधि..

March 01, 2022 08:13 AM

महाशिवरात्रि 2022: हर वर्ष फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर श्री महाशिवरात्रि का महापर्व मनाया जाता है. देवाधिदेव महादेव के पूजन का सबसे महत्वपूर्ण पर्व महाशिवरात्रि उनके दिव्य अवतरण का मंगल सूचक है। महाशिवरात्रि व्रत फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को किया जाता है। इस व्रत को अर्धरात्रिव्यापिनी चतुर्दशी तिथि में करना चाहिए। सुखद संयोग है कि वस्तुतः इस वर्ष अर्धरात्रिव्यापिनी ग्राह्य होने से एक मार्च, मंगलवार को ही महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि में चन्द्रमा सूर्य के समीप रहते हैं। इसी समय चन्द्रमा का सूर्य के साथ योग-मिलन होता है। ज्योतिष के अनुसार चतुर्दशी तिथि को चंद्रमा अपनी कमजोर स्थिति में आ जाते हैं। चन्द्रमा को शिव जी ने मस्तक पर धारण किया हुआ है। अतः शिवजी के पूजन से व्यक्ति का चंद्र सबल होता है, जो मन का कारक है। यह कहना गलत नहीं होगा कि शिव की आराधना इच्छा-शक्ति को मजबूत करती है और अन्तःकरण में अदम्य साहस व दृढ़ता का संचार करती है।  

चारों पहर की पूजा का मुहूर्त

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की चार पहर की पूजा का विधान है. ऐसा कहा जाता है कि इस दिन शिवजी को चारों पहर पूजने से सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। महाशिवरात्रि पर पहले पहर की पूजा मंगलवार को शाम 6.21 से 9.27 बजे तक होगी। फिर रात को 9.27 से 12.33 बजे तक दूसरे पहर की पूजा होगी। इसके बाद बुधवार को रात 12.33 से 3.39 बजे तक तीसरे पहर की पूजा होगा. अंत में रात 3.39 से सुबह 6.45 तक चौथे पहर का पूजन होगा।

महाशिवरात्रि शुभ संयोग

आज के दिन एक खास संयोग भी बन रहा है। धनिष्ठा नक्षत्र में परिघ योग रहेगा। धनिष्ठा के बाद शतभिषा नक्षत्र रहेगा। परिघ के बाद शिव योग रहेगा। सूर्य और चंद्र कुंभ राशि में रहेंगे। इसलिए इस चतुर्दशी को शिवपूजा करने से भक्तों को अभीष्टतम फल की प्राप्ति होती है। यह महाशिवरात्रि का व्रत ‘ व्रतराज’ के नाम से विख्यात है। शास्त्रोक्त विधि से जो इस दिन उपवास एवं महारुद्राभिषेक करेगा, उन्हें शिव सायुज्य की प्राप्ति होगी।

महाशिवरात्रि शुभ मुहूर्त

महाशिवरात्रि मंगलवार, मार्च 1, 2022 को

निशिता काल पूजा समय - 12:08 Am से 12:58 Am, 02 मार्च

शिवरात्रि पारण समय - 06:45 सुबह, मार्च 02

महाशिवरात्रि पूजा विधि

महाशिवरात्रि की विधि-विधान से विशेष पूजा रात्रि काल में होती है हालांकि भक्त चारों प्रहर में से अपनी सुविधानुसार यह पूजन कर सकते हैं। साथ ही महाशिवरात्रि के दिन रात्रि जागरण का भी विधान है. इस दिन मिट्टी के पात्र या तांबे के लोटे में जल, मिश्री, कच्चा दूध डालकर शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। इसके बाद शिवलिंग पर बेलपत्र, आंकड़े के फूल, चावल आदि अर्पित करना चाहिए। इस दिन महामृत्युंजय मंत्र या शिव के पंचाक्षर मंत्र ॐ नमः शिवाय का जाप करना चाहिए।

महाशिवरात्रि 2022 मंत्र

- शिव गायत्री मंत्र

ओम तत्पुरुषाय विद्महे, महादेवाय धीमहि, तन्नो रूद्र प्रचोदयात्।

इसका जाप सुख, समृद्धि आदि की प्राप्ति के लिए करते हैं.

- महामृत्युंजय मंत्र

ओम त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

- शिव आरोग्य मंत्र

माम् भयात् सवतो रक्ष श्रियम् सर्वदा।आरोग्य देही में देव देव, देव नमोस्तुते।।ओम त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।उत्तम स्वास्थ्य के लिए इस मंत्र का भी जाप करते हैं.

- धन-संपत्ति की प्राप्ति के लिए शिव मंत्र     ओम हृौं शिवाय शिवपराय फट्।।

क्यों मनाई जाती है महाशिवरात्रि ? इस दिन हुई थीं ये तीन बड़ी बाते, महाशिवरात्रि की पौराणिक कथा..

महाशिवरात्रि मनाने के 3 कारण

1. शिवपुराण के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन भगवान सदाशिव सबसे पहले शिवलिंग स्वरुप में प्रकट हुए थे। माना जाता है कि इस दिन ही भगवान शिव का ज्योतिर्लिंग प्रकाट्य हुआ था। उस दिन फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि थी। इस वजह से हर साल फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाते हैं।

2. पौराणिक कथाओं के अनुसार, शिव और शक्ति का महामिलन महाशिवरात्रि को हुआ था। भगवान शिव और शक्ति एक दूसरे से विवाह बंधन में बंधे थे। वैरागी शिव वैराग्य छोड़कर गृहस्थ आश्रम में प्रवेश किए थे। इस वजह से कई स्थानों पर महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव बारात निकाली जाती है। इस दिन शिवभक्त शिव पार्वती का विवाह भी संपन्न कराते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिव और माता पार्वती का विवाह कराने से वैवाहिक जीवन की समस्याएं दूर होती हैं, दांपत्य जीवन खुशहाल होता है।

3. पौराणिक कथाओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन ही देशभर में द्वादश ज्योतिर्लिंग प्रकट हुए थे। ये 12 ज्योतिर्लिंग हैं : सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, केदारनाथ ज्योतिर्लिंग, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग, त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, रामेश्वर ज्योतिर्लिंग और घृष्‍णेश्‍वर ज्योतिर्लिंग हैं। इन 12 ज्योतिर्लिंगों के प्रकट होने के उत्सव के रुप में भी महाशिवरात्रि मनाई जाती है और भगवान शिव की पूजा की जाती है।

महाशिवरात्रि को शिव पूजा अर्चना व व्रत करने से अद्भुत फल की प्राप्ति होती हैं। गरुड़ पुराण में वर्णन है कि इस दिन एक निषादराज अपने कुत्ते के साथ शिकार खेलने गया किन्तु उसे कोई शिकार नहीं मिला। वह थक हारकर भूख-प्यास से परेशान एक तालाब के किनारे जाकर बैठ गया। वहीं तालाब के किनारे एक बिल्व वृक्ष के नीचे शिवलिंग था। अपने शरीर को आराम देने के लिए उसने कुछ बिल्व-पत्र तोड़े, जो शिवलिंग पर भी गिर गए। अपने पैरों को साफ करने के लिए उसने उनपर तालाब का जल छिड़का, जिसका कुछ अंश शिवलिंग पर भी जा गिरा। ऐसा करते समय उसका एक तीर नीचे गिर गया; जिसे उठाने के लिए वह शिव लिंग के सामने नीचे को झुका। इस तरह शिवरात्रि के दिन उसने अनजाने में ही शिवपूजन कर भगवान को प्रसन्न कर लिया। मृत्यु के बाद जब यमदूत उसे लेने आए, तो शिव के गणों ने उसकी रक्षा की और उन्हें भगा दिया। इस तरह महाशिवरात्रि के दिन भगवान शंकर की पूजा का अद्भुत फल मिलता है। यही कारण है कि महाशिवरात्रि को अत्यन्त महत्वपूर्ण और पवित्र माना जाता है।

 

Have something to say? Post your comment

धर्म/संस्कृति में और

चन्द्र ग्रहण: 2024: आज होली के दिन लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, भारत में नजर आएगा या नहीं, कैसे देख सकते हैं, आज इतने बजे से शुरू हो जाएगा चंद्र ग्रहण, जान लीजिए इस दौरान क्या सावधानियां बरतें, पढ़े पूरी खबर..

राम नाम सत्या है : जानें, शव ले जाते समय क्यों कहा जाता है राम नाम सत्य है ? पढ़े विस्तार से..

भाई दूज आज, आज इस शुभ मुहूर्त में करें भाई के माथे पर तिलक, बहने भाई दूज पर रखें इन बातों का ध्यान, जाने शुभ मुहूर्त का समय..

शनिदेव सालों बाद बना रहे दुर्लभ शश राजयोग, आने वाले 30 महीनों तक इन राशि वालों पर रहेगी शनि कृपा, पढ़ें पूरी खबर..

चैत्र नवरात्रि 2023: नवरात्रि पर इस बार 110 वर्षों बन रहा है महासंयोग, पूरे 9 दिनों की होगी नवरात्रि, जानें कब और कैसे करें शक्ति की साधना

महाशिवरात्रि 2023 : आज है महाशिवरात्रि, यहां जानें शिव जी के पूजन की सही विधि, शुभ मुहूर्त का समय..

करवा चौथ 2022 : करवाचौथ पर शुक्र है अस्त, नवविवाहिता न करें व्रत का शुभारंभ, जानिए करवाचौथ पूजा का शुभ मुहूर्त..

गणेश चतुर्थी 2022 : 300 साल बाद बेहद दुर्लभ संयोग में होगी गणेश स्‍थापना, जानें क्या है पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

सावन 2022 : सावन के पहले सोमवार को शिवलिंग पर चढ़ाएं ये एक चीज, बदल जाएगी तकदीर..

शनि जयंती- 2022: शनि जयंती पर 30 साल बाद अद्भुत संयोग, आज सूर्यास्त से पहले जरूर करें ये 5 काम, पढ़े विस्तार से..