Tuesday | November 24, 2026
यूक्रेन का लीबिया स्थित रूसी नौसैनिक अड्डे पर ड्रोन हमला, काला सागर से बाहर बढ़ा युद्ध का दायरा       भारत और नेपाल के बीच संबंधों को मिली नई रफ्तार, पीएम मोदी ने 1.62 अरब डॉलर के विकास पैकेज का किया ऐलान       वेलिंग्टन टेस्ट ड्रॉ होने के बाद भारत के WTC फाइनल समीकरण पेचीदा, 26 नवंबर से दूसरा टेस्ट       ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड दूसरा टी20 मैच आज, सीरीज में बराबरी के इरादे से उतरेगी इंग्लिश टीम       राइजिंग स्टार एशिया कप 2026: आज अंतिम ग्रुप मैच में यूएई से भिड़ेगी तिलक वर्मा की इंडिया-ए टीम       डी गुकेश आज से शुरू करेंगे वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप खिताब बचाने का अभियान, सिंदारोव से होगी कड़ी टक्कर       प्रसिद्ध पार्श्वगायक के लाइव कॉन्सर्ट में उमड़ा जनसैलाब, सुरों की महफिल ने जीता दिल       सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व आज, देश-विदेश के गुरुद्वारों में गूंज रही गुरबाणी       कार्तिक पूर्णिमा आज: ब्रह्म मुहूर्त से शुरू हुआ पवित्र नदियों में स्नान-दान, हरि और हर की संयुक्त आराधना का महायोग       विदेशी निवेशकों (FIIs) का भारतीय बाजार पर भरोसा कायम, नवंबर में अब तक ₹1.08 लाख करोड़ से ज्यादा का निवेश      

हिमाचल

हिमाचल : शिक्षा विभाग में आठ हजार पदों पर पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, ऐसे होगा चयन, पढ़े पूरी खबर..

March 28, 2022 11:30 PM

शिमलाः हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में आठ हजार पदों पर पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने जिला उपनिदेशकों को कैबिनेट मंजूरी का पत्र जारी कर दिया है। भर्ती से पहले रिक्त पदों को लेकर सभी स्कूलों को विज्ञापन जारी करने को कहा गया है। नियम सात के तहत उपमंडलाधिकारी की अध्यक्षता वाली कमेटी भर्तियां करेगी।

प्रारंभिक शिक्षा निदेशक डॉ. पंकज ललित की ओर से जारी पत्र में उपनिदेशकों को नियम सात के तहत पद भरने की प्रक्रिया को जल्द सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए शुरू करने को कहा गया है।

स्कूल वार रिक्त पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के आवेदन, वांछित प्रमाणपत्र और दस्तावेज प्राप्त करने के लिए स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रचार एवं प्रसार करने को कहा गया है। उपमंडल अधिकारी (नागरिक) के भी संपर्क में बने रहने के स्कूल प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। निदेशक ने बताया कि वर्करों की भर्ती के लिए 16 जुलाई 2020, 7 नवंबर 2020 और 7 दिसंबर 2020 को अनुमोदित नीति में संशोधन किया गया है। नियम 18 के तहत अब मुख्यमंत्री की संस्तुति पर वर्करों की भर्ती नहीं की जाएगी।

मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती 38 अंकों के आधार पर होगी। मेरिट आधार पर चयन किया जाएगा। जिन आवेदकों के परिवारों में सरकारी नौकरी में कोई नहीं होगा, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। घर से स्कूल की दूरी के आधार पर आठ अंक निर्धारित किए गए हैं। आवेदकों को ग्राम पंचायतों या कार्यकारी अधिकारी से प्रमाणपत्र लाना होगा। जिस क्षेत्र में स्कूल है, वहां के स्थानीय निवासी को आठ अंक दिए जाएंगे।

अन्य क्षेत्र के लोगों को दो से छह अंक मिलेंगे। आठवीं पास को आठ और पांचवीं कक्षा पास को पांच अंक दिए जाएंगे। विधवा अनाथ और दिव्यांगों को आठ अंक मिलेंगे। विषम परिस्थितियों में रहने वाले आवेदकों को पांच अंक दिए जाएंगे। पति से अलग रहने वाली महिला को तीन अंक मिलेंगे। अगर किसी आवेदक के परिवार की ओर से सरकारी स्कूल को भूमि दान में दी गई है, उन्हें भी आठ अंक मिलेंगे। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को तीन अंक दिए जाएंगे। बेरोजगार परिवार से संबंधित आवेदक को भी तीन अंक मिलेंगे।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के बीच सैन्य स्तर की वार्ता, सीमा पर तनाव कम करने पर जोर

देव दीपावली पर आज 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे काशी के घाट, प्रदोष काल में दीपदान और भव्य गंगा महाआरती की तैयारी

शिमला: विकासनगर में दंपति से मारपीट के 19 दिन बाद भी कार्रवाई न होने का आरोप, पीड़ित ने SP से लगाई न्याय की गुहार - पढ़ें पूरी खबर..

प्रियंका गांधी से मिलने का समय मांग रहे रवि कुमार दलित, SC-ST-OBC के मुद्दों पर कांग्रेस नेतृत्व को घेरा; पूछा—सामाजिक न्याय की आवाज सुनने के लिए समय क्यों नहीं?

शिमला के संकट मोचन मंदिर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, 22 दिन बाद पुलिस ने दबोचा आरोपी - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला के निजी होटल में संदिग्ध हालात में मिला 26 वर्षीय युवक का शव, मचा हड़कंप; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Shimla News: चमियाना में तीमारदारों का सहारा बना बॉबी भाई का लंगर, खुले आसमान के नीचे चल रही सेवा के लिए प्रशासन से शेड की गुहार - पढ़ें पूरी खबर..

सदन में आर-पार के मूड में डॉ. जनकराज, सुक्खू सरकार को सीधा अल्टीमेटम— "आरोप साबित करो तो दूंगा इस्तीफा, वरना गद्दी छोड़ें सीएम और कैबिनेट!"

अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला चर्चा में, हिमाचल की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव

हिमाचल में सरकारी नौकरियों के हजारों पद खाली, विधानसभा में सामने आए आंकड़े -पढ़ें पूरी खबर..