"वो हमें एक करोड़ दे रहे है, मैं दो करोड़ दूंगी... बस मेरे पापा लौटा दो" हादसे में पिता को खो चुकी बेटी का फूट पड़ा दर्द       विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने की याचिका समिति की बैठक की अध्यक्षता       ✈️ किस्मत या करिश्मा ? ट्रैफिक जाम में फंसी भूमि चौहान की बच गई जान, प्लेन छूटने के 10 मिनट बाद हुआ हादसा, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में हरियाणा पुलिस की दादागिरी ! पिस्टल दिखाकर बोला, 'गोली से उड़ा दूंगा', घटना CCTV में कैद, क्या है पूरा मामला ? पढ़ें पूरी खबर..       चंबा में दर्दनाक हादसा: गर्मी से राहत की कोशिश दो युवकों की जान ले गई, एक का शव बरामद, दूसरा अब भी लापता, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 13 जून 2025; शुक्रवार के दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, मां लक्ष्मी बरसाएंगी धन, पढ़ें आज का राशिफल       अहमदाबाद विमान हादसे पर हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने जताया गहरा शोक       अहमदाबाद में दर्दनाक हादसा: ✈️ एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर 787 अहमदाबाद में क्रैश, 242 यात्रियों के मारे जाने की आशंका, पढ़ें पूरी खबर..       विमल नेगी हत्याकांड मामला: CBI की 4 घंटे की पूछताछ में SIT से अहम खुलासे, "विमल नेगी हत्याकांड" में कई रसूखदारों के तार जुड़े - मंत्री और विधायक भी रडार पर, आखिर किसके इशारे पर खेला गया ये सारा खेल ? पढ़ें पूरी खबर..       गलोग के पास एचआरटीसी बस और टैक्सी की टक्कर, दो लोग घायल, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | कांगड़ा

हिमाचल में दर्दनाक हादसा : धर्मशाला-मैक्लोडगंज मार्ग पर गहरी खाई में निजी बस, 27 यात्री घायल, 6 की हालत गम्भीर, पढ़ें पूरी ख़बर..

May 20, 2022 11:39 PM

हिमाचल में दर्दनाक हादसा : धर्मशाला-मैक्लोडगंज मार्ग पर गहरी खाई में निजी बस, 27 यात्री घायल, 6 की हालत गम्भीर, पढ़ें पूरी ख़बर..

धर्मशाला: ( हिमदर्शन समाचार); हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में धर्मशाला-मैक्लोडगंज सड़क पर टीहरा लाइन में शुक्रवार को एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना का कारण सामने से आ रहे वाहन को पास देना बताया जा रहा है। इस हादसे में चालक और परिचालक समेत 27 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से छह लोग गंभीर हैं। एक घायल को टांडा रेफर कर दिया गया है।

वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद सेना के जवानों ने घायलों को बस से बाहर निकालने में काफी मदद की। सेना की मदद से ही घायलों को पहले आर्मी अस्पताल मैक्लोडगंज पहुंचाया गया।

वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला भेजने में अहम भूमिका निभाई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सायं करीब चार बजे धर्मशाला से भागसू जा रही एक निजी बस टीहरा लाइन के पास सड़क से कुछ मीटर नीचे जा गिरी। बस एक पलटा खाकर नीचे समतल जगह पर फिर से खड़ी हो गई, जिसके चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बताया जा रहा है कि बस सामने से आ रही गाड़ी को पास देने के लिए रुकी, लेकिन जैसे ही बस रुकी तो वह नीचे लुढ़क गई।

घायलों में दो विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल, एसपी डॉ. खुशहाल शर्मा, एडीएम रोहित राठौर व विधायक विशाल नैहरिया सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बस हादसे के घायलों का कुशलक्षेम पूछा। उपायुक्त ने बताया कि घायलों का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में चल रहा है।

घायलों का निशुल्क इलाज करवाने के दिए निर्देश

मौके पर पहुंचे धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया ने जहां बस हादसे के घायलों का कुशलक्षेम पूछा, वहीं अस्पताल प्रशासन को घायलों का पूरा इलाज नि:शुल्क करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि गंभीर घायलों को पांच-पांच हजार रुपये फौरी राहत के तौर पर दिए जाएंगे।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

"वो हमें एक करोड़ दे रहे है, मैं दो करोड़ दूंगी... बस मेरे पापा लौटा दो" हादसे में पिता को खो चुकी बेटी का फूट पड़ा दर्द

विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने की याचिका समिति की बैठक की अध्यक्षता

हिमाचल में हरियाणा पुलिस की दादागिरी ! पिस्टल दिखाकर बोला, 'गोली से उड़ा दूंगा', घटना CCTV में कैद, क्या है पूरा मामला ? पढ़ें पूरी खबर..

चंबा में दर्दनाक हादसा: गर्मी से राहत की कोशिश दो युवकों की जान ले गई, एक का शव बरामद, दूसरा अब भी लापता, पढ़ें पूरी खबर..

अहमदाबाद विमान हादसे पर हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने जताया गहरा शोक

विमल नेगी हत्याकांड मामला: CBI की 4 घंटे की पूछताछ में SIT से अहम खुलासे, "विमल नेगी हत्याकांड" में कई रसूखदारों के तार जुड़े - मंत्री और विधायक भी रडार पर, आखिर किसके इशारे पर खेला गया ये सारा खेल ? पढ़ें पूरी खबर..

गलोग के पास एचआरटीसी बस और टैक्सी की टक्कर, दो लोग घायल, पढ़ें पूरी खबर..

अर्की बाड़ीधार मेला 2025 : 14-15 जून को होगा आस्था, संस्कृति और विरासत का महापर्व - पधारें इस पावन भूमि पर और करें दिव्यता व लोकपरंपरा के संगम का साक्षात्कार..

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष पद पर सहमति की कोशिशें जारी, विक्रमादित्य-सुक्खू खेमा आमने-सामने, हाईकमान के फैसले पर टिका कांग्रेस का भविष्य, पढ़ें पूरी खबर..

बीकॉम फाइनल ईयर रिजल्ट में बेटियों की दबदबा: संजौली कॉलेज की अंकिता टॉपर, टॉप टेन में सभी बेटियां