हाईकोर्ट में राज्यसभा चुनाव को चुनौती वाली अभिषेक मनु सिंघवी की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने बीजेपी सांसद हर्ष महाजन को नोटिस किया जारी, अब 23 मई को होगी अगली सुनवाई, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 19 अप्रैल 2024; आज एकादशी के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता       गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा       हिमाचल के लाहौल-स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग       ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी , पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल : मणिकर्ण घूमने आया युवक अचानक चलते-चलते हुआ बेहोश, चंडीगढ़ का रहने वाला था मृत युवक, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में फिर बदलें मौसम के तेवर, लाहौल स्पीति को छोड़कर दस जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल: चलते-चलते HRTC डिलक्स बस के पिछले दोनों टायर खुले, बाल-बाल बचे यात्री, बड़ा हादसा..! पढ़ें पूरी ख़बर..       आज का राशिफ़ल: 18 अप्रैल 2024; इन राशि वालों के लिए सौभाग्य से भरा रहेगा गुरुवार का दिन, यहां पढ़िए आज का दैनिक राशिफल       आज का राशिफल: 17 अप्रैल 2024 (बुधवार); आज राम नवमी के दिन सूर्य की तरह चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत, प्रभु श्री राम की मिलेगी अपार कृपा      

हिमाचल | कांगड़ा

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय के मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक प्रदान किए

June 11, 2022 11:20 PM

कांगड़ा जिले के धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह के द्वितीय सत्र को संबोधित करते हुए आज राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति हमें एक नई दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही है। राज्यपाल ने कहा, देश का भविष्य और दिशा राष्ट्रीय शिक्षा नीति निर्धारित करेगी।

उन्होंने कहा कि आज का दिन प्रत्येक छात्र के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे डिग्री लेकर समाज से जुड़ने वाले है। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन भर चलने वाली प्रक्रिया है और डिग्री धारक आज से नए अनुभव प्राप्त करने के लिए तैयार हैं।

राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि शिक्षा प्राप्त करके हमें केवल नौकरी चाहने वाला नहीं बनना है, बल्कि डिग्री को रोजगार प्रदाता बनने के लिए भी उपयोग करना है। उन्होंने कहा कि समाज की समस्याओं को समझना और उनसे कैसे निपटना है, यह समझना जरूरी है, जिसके लिए गंभीर प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं की पहचान उस संस्थान से की जाएगी, जहां से उन्होंने आपकी शिक्षा प्राप्त की है।

राज्यपाल ने कहा कि आने वाले 25 वर्षो में देश का भविष्य तय होगा। उन्होंने कहा कि यह युवाओं के विचारों पर निर्भर करेगा, क्योंकि युवा पीढ़ी हमें अमृत काल देने जा रही है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश की युवा पीढ़ी पर पूरा भरोसा है।

उन्होंने कहा कि जीवन का लक्ष्य निर्धारित होना चाहिए और उसे समझना जरूरी है। राज्यपाल ने कहा कि हमें अपने ध्येय को प्राप्त करने के लिए निरन्तर उसकी ओर बढ़ते रहना चाहिए।

इस अवसर पर राज्यपाल ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण एवं युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की उपस्थिति में विश्वविद्यालय के छात्रों को डिग्री प्रदान की।

इस अवसर पर अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय अकादमिक उत्कृष्टता के अलावा छात्रों के जीवन में रचनात्मक मूल्यों का संचार भी कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी के लिए यह खुशी के पल हैं कि भारत के राष्ट्रपति इस अवसर पर यहां पधारे हैं। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं लेकिन उन्हें आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए सक्षम होना होगा।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि नेटवर्क आपका नेटवर्थ है। उन्होंने छात्रों से अगले 25 वर्षों के दौरान अमृत काल में राष्ट्र के लिए योगदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि हमारा देश एक युवा राष्ट्र है, जो हमारी ताकत है।

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. एच.एस. बेदी कार्यकारी परिषद और अकादमिक परिषद के सदस्य, विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार, अधिष्ठाता अध्ययन, परीक्षा नियंत्रक, विभिन्न विभागाध्यक्ष, प्रोफेसर एवं छात्र और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हाईकोर्ट में राज्यसभा चुनाव को चुनौती वाली अभिषेक मनु सिंघवी की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने बीजेपी सांसद हर्ष महाजन को नोटिस किया जारी, अब 23 मई को होगी अगली सुनवाई, पढ़ें पूरी खबर..

गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा

हिमाचल के लाहौल-स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी , पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल : मणिकर्ण घूमने आया युवक अचानक चलते-चलते हुआ बेहोश, चंडीगढ़ का रहने वाला था मृत युवक, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में फिर बदलें मौसम के तेवर, लाहौल स्पीति को छोड़कर दस जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: चलते-चलते HRTC डिलक्स बस के पिछले दोनों टायर खुले, बाल-बाल बचे यात्री, बड़ा हादसा..! पढ़ें पूरी ख़बर..

अष्टम नवरात्र के दिन महागौरी के दर्शनो के लिए मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता, प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने काली बाड़ी मंदिर में की पूजा, पढ़ें पूरी खबर..

NEET की कोचिंग ले रही 19 साल की छात्रा ने की आत्महत्या, पुलिस.. मौक पर नही..!, मामले की छानबीन शुरू, पढ़ें पूरी खबर..

राष्ट्रपति का हिमाचल दौरा स्थगित, पढ़ें पूरी खबर..